Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'Raakh' की Success Party में सितारों का मेला,  Sonali Bendre और Ali Fazal  ने खींचा ध्यान

'Raakh' की Success Party में सितारों का मेला, Sonali Bendre और Ali Fazal ने खींचा ध्यान

हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'राख' (Raakh) को दर्शकों का शानदार प्यार मिला है. 'रंगा-बिल्ला' जैसे कुख्यात अपराधियों की कहानी पर आधारित इस सीरीज ने अपनी दमदार कहानी और कलाकारों के अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया.

इसी सफलता का जश्न मनाने के लिए शुक्रवार, 3 जुलाई को मुंबई में सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया, जहां सीरीज की स्टारकास्ट और मेकर्स ने एक साथ इस खास पल को सेलिब्रेट किया. आइए जानते हैं इस शाम किस सितारे ने किस अंदाज में महफिल लूटी.

सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre)

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे हमेशा की तरह बेहद एलिगेंट अंदाज में नजर आईं. उन्होंने स्टाइलिश डेनिम शर्ट के साथ लॉन्ग स्कर्ट पहनी थी. खुले बाल, लंबे ईयररिंग्स और ब्लैक बूट्स ने उनके लुक को और आकर्षक बना दिया.

अली फज़ल (Ali Fazal)

अपनी दमदार अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता अली फज़ल सफेद कुर्ता-पायजामा और ब्लैक ट्रेडिशनल जूतियों में बेहद सादगी भरे लेकिन स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दिए. गले में लंबा लॉकेट उनके लुक को अलग पहचान दे रहा था. उन्होंने पूरी टीम के साथ जमकर तस्वीरें खिंचवाईं.

राकेश बेदी (Rakesh Bedi)

दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी भी इस जश्न का हिस्सा बने. उन्होंने अली फज़ल और सीरीज के बाल कलाकारों दिव्या शर्मा और विवान शर्मा के साथ कैमरे के सामने कई यादगार पोज दिए.

Anjali Phogat ने बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस के बारे में कहा कि उनके पहनावे में कहानी छिपी होती है

दिव्येंदु भट्टाचार्य (Dibyendu Bhattacharya)

बेहतरीन अभिनेता दिव्येंदु भट्टाचार्य अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए. सीरीज में उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर का दमदार किरदार निभाया है, जिसकी दर्शकों ने काफी सराहना की. सक्सेस पार्टी में भी उनका सहज और सादगी भरा अंदाज देखने को मिला.

आकाश मखीजा और रमनदीप यादव

वेब सीरीज 'राख' में अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता आकाश मखीजा (Akash Makhija) और रमनदीप यादव (Ramandeep Yadav) भी सक्सेस पार्टी में शामिल हुए. दोनों कलाकारों ने पूरी टीम के साथ मीडिया के सामने जमकर पोज दिए और सीरीज की सफलता का जश्न मनाया. अपने दमदार अभिनय से दोनों ने दर्शकों का दिल जीता है और इस खास मौके पर उनका उत्साह साफ देखने को मिला.

दिव्या शर्मा और विवान शर्मा

सीरीज के प्रतिभाशाली बाल कलाकार दिव्या शर्मा (Divya Sharma) और विवान शर्मा (Vivan Sharma) भी इस शाम आकर्षण का केंद्र रहे. दोनों ने अपनी मासूम मुस्कान और आत्मविश्वास से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. उन्होंने कलाकारों के साथ जमकर तस्वीरें खिंचवाईं.

'Dulhe Raja' Aamir Khan! 'लगान' की प्रेमिका "Lagaan" से लेकर होने वाली बीवी गौरी स्प्रैट तक

अनुषा नंदकुमार (Anusha Nandakumar)

सीरीज की लेखिका अनुषा नंदकुमार ग्रीन शर्ट और ब्लैक पैंट में बेहद स्मार्ट नजर आईं. उन्होंने बालों को बांधा हुआ था और उनका सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक काफी पसंद किया गया.

संदीप साकेत, प्रोसित रॉय और निर्माता टीम

सीरीज के लेखक संदीप साकेत (Sandeep Saket), निर्देशक प्रोसित रॉय (Prosit Roy) और निर्माता दीपक धर (Deepak Dhar), ऋषि नेगी (Rishi Negi), मृणालिनी जैन (Mrinalini Jain) और श्याम राठी (Shyam Rathi) भी इस जश्न में शामिल हुए. पूरी टीम ने साथ मिलकर सीरीज की सफलता का आनंद लिया और मीडिया के साथ खुशी के पल साझा किए.

'राख' की स्टारकास्ट

'राख' की प्रमुख स्टारकास्ट में अली फज़ल सब-इंस्पेक्टर जयप्रकाश जाटव (जेपी) के किरदार में नजर आए हैं. सोनाली बेंद्रे ने मोना अरोड़ा की भूमिका निभाई है, जबकि आकाश मखीजा फिल्म के मुख्य विलेन बाबू के किरदार में दिखाई दिए हैं. आमिर बशीर अशोक अरोड़ा की भूमिका में नजर आए हैं, वहीं राकेश बेदी ने घनश्याम का किरदार निभाया है. दिव्येंदु भट्टाचार्य एसपी इंद्रनील हाजरा के रोल में दिखाई दिए हैं. इसके अलावा रमनदीप यादव जेपी (जयप्रकाश जाटव) की भूमिका में नजर आए हैं, जबकि अंशुल चौहान ने एक रिपोर्टर का किरदार निभाया है.

:

Maatrubhumi: Salman Khan की 'मातृभूमि' की रिलीज पर लगा ब्रेक, CBFC की देरी बनी कारण

Alpha: 'ऐल्फा' से लीक हुआ Hrithik Roshan का कैमियो, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

raakh web series | Raakh Trailer | Raakh Success Party | OTT series | bollywood news | Web Series not present in content

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri