Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Raakh Release Date Out: Ali Fazal, सोनाली बेंद्रे की इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर 12 जून को प्रीमियर होगी

Raakh Release Date Out: Ali Fazal, सोनाली बेंद्रे की इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर 12 जून को प्रीमियर होगी

भारत के सबसे पसंदीदा मनोरंजन डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज घोषणा की कि उसकी आने वाली प्राइम ओरिजिनल सीरीज़ राख का दुनियाभर में प्रीमियर 12 जून को होगा. इस सीरीज़ का निर्देशन और एग्जीक्यूटिव प्रोडक्शन प्रोसित रॉय ने किया है, इसे अनुशा नंदकुमार और संदीप साकेत ने बनाया, लिखा और सह-निर्देशित किया है, जबकि संवाद आयुष त्रिवेदी ने लिखे हैं.

एंडेमोल शाइन इंडिया और भाडिपा के सहयोग से दीपक धर, ऋषि नेगी, मृणालिनी जैन और श्याम राठी ने इस सीरीज़ का निर्माण किया है. राख में सोनाली बेंद्रे, अली फज़ल और आमिर बशीर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह सीरीज़ प्राइम वीडियो पर भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में रिलीज़ होगी.

राख एक इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा सीरीज़ है, जो अपराधी की मानसिकता और आम जिंदगी के पीछे छिपे अंधेरे को गहराई से दिखाती है. जब दो किशोर अचानक बिना किसी भनक के गायब हो जाते हैं, तो एक खुशहाल परिवार टूट जाता है और पूरा शहर दहशत में आ जाता है. सच्चाई तक पहुंचने के लिए एक जुझारू जांच अधिकारी देशभर में तलाश अभियान शुरू करता है लेकिन जैसे-जैसे वह मामले की गहराई में जाता है, यह केस उसे हिंसा और इंसानी क्रूरता की एक भयावह दुनिया में खींच लेता है. (Rakh Prime Video investigative thriller release date June 12)

Dream Girl's Hema Malini के Diamond Jubilee Concert का ऐलान, सजेगा खास संगीतमय आयोजन

निखिल मधोक: राख एक ज़बरदस्त थ्रिलर है जो स्क्रीन डार्क होने के बाद भी आपके साथ रहती है

'राख के लिए हमारे पास एक शानदार स्क्रिप्ट थी, लेकिन इसे पर्दे पर जिस तरह से पेश किया गया है, वह उससे भी बेहतर है,' प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर और ओरिजिनल्स के हेड निखिल मधोक ने कहा. प्रोसित रॉय, अनुशा नंदकुमार और संदीप साकेत ने ऐसी कहानी तैयार की है, जो जितनी दिल दहला देने वाली है, उतनी ही प्रभावशाली भी. अली फज़ल ने एक ऐसे पुलिस अधिकारी की भूमिका में बेहद गहरी और दमदार परफॉर्मेंस दी है, जो एक ऐसे केस में उलझ जाता है जो उसकी पूरी सोच और विश्वास को हिला कर रख देता है. वहीं, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर ने अपने किरदारों में ऐसी गहराई और तीव्रता लाई है, जो हर दृश्य को और खास बना देती है. यह ऐसी कहानी है, जो स्क्रीन बंद होने के बाद भी लंबे समय तक आपके साथ बनी रहती है.' (Sonali Bendre and Aamir Bashir starrer Rakh thriller drama)

बानीजे एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया के ग्रुप चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, ऋषि नेगी ने कहा , 'आज के दौर में जहां कई क्राइम थ्रिलर मौजूद हैं, राख अपनी अलग पहचान बनाती है क्योंकि यह आसान जवाब देने की बजाय गहराई और कई परतों वाली कहानी पेश करती है, जिसमें किरदारों को भी उतनी ही जटिलता और गंभीरता से दिखाया गया है जितनी इसकी कहानी को. प्रोसित, अनुशा और संदीप ने मिलकर ऐसी कहानी बुनी है, जो एक लगातार चल रही जांच के तनाव को बनाए रखते हुए न्याय, नैतिकता और कर्तव्य के मानसिक प्रभावों को भी गहराई से दिखाती है. अली, सोनाली और आमिर जैसे शानदार कलाकारों ने अपने किरदारों में असाधारण गहराई लाई है. हमें बेहद खुशी है कि हम प्राइम वीडियो के साथ मिलकर राख को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं.' (Prosit Roy directed Rakh web series on Prime Video)

मुंबई में सजी 'Obsess' की ग्रैंड स्क्रीनिंग, Eisha Singh के बॉलीवुड डेब्यू पर जुटे सितारे

राख के निर्देशक और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर प्रोसित रॉय ने कहा , 'राख मेरे लिए अब तक के सबसे रचनात्मक और भावनात्मक रूप से गहरे प्रोजेक्ट्स में से एक रही है, क्योंकि इसकी कहानी सिर्फ एक क्राइम थ्रिलर तक सीमित नहीं है. मुझे सबसे ज्यादा उत्साह इस बात का था कि इसमें एक रोमांचक तलाश अभियान के साथ-साथ मानसिक आघात और इंसानी स्वभाव के अंधेरे पहलुओं को भी बिना किसी झिझक के दिखाने का मौका मिला. अनुशा और संदीप ने मिलकर एक ऐसी दुनिया बनाई है, जिस पर बहुत बारीकी से रिसर्च की गई है, जो कई परतों से भरी हुई है और जिसमें सही-गलत के बीच की उलझन साफ दिखाई देती है. अली ने अपने शांत अंदाज़ में एक ज़बरदस्त उर्जा दी हैं, जो पूरी कहानी को एक मज़बूत आधार देता है; वहीं, सोनाली और आमिर ने अपने किरदारों को इतनी गहराई और तीव्रता से निभाया है कि हर पल बेहद असली महसूस होता है. पाताल लोक के बाद एक बार फिर प्राइम वीडियो के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा, और मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि दर्शक 12 जून को राख को देखें.'

FAQ

Q1. 'राख' कब रिलीज हो रही है? (When is 'Rakh' releasing?)

'राख' का ग्लोबल प्रीमियर 12 जून को प्राइम वीडियो पर होगा.

Q2. 'राख' में मुख्य कलाकार कौन हैं? (Who are the main actors in 'Raakh'?)

सीरीज़ में अली फज़ल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे.

Q3. 'राख' की कहानी क्या है? (What is the story of 'Akh'?)

यह एक इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर है, जिसमें दो किशोरों के रहस्यमय ढंग से गायब होने के बाद शुरू हुई जांच एक भयावह सच्चाई तक पहुंचती है.

Q4. 'राख' का निर्देशन किसने किया है? (Who has directed 'Raakh'?)

सीरीज़ का निर्देशन और एग्जीक्यूटिव प्रोडक्शन प्रोसित रॉय ने किया है.

Q5. 'राख' किस OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी? (On which OTT platform will 'Raakh' stream?)

यह सीरीज़ प्राइम वीडियो पर दुनियाभर के दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी.

फिल्मी दुनिया से जुड़े रहने के लिए Whatsapp channelMayapuri Magazineको अभी Follow करें.

:

Paresh Rawal Birthday: खलनायक हो या कॉमेडियन हर रोल में सुपरहिट हैं परेश रावल

Kaala Hiran: Salman Khan और लॉरेंस बिश्नोई विवाद पर आधारित फिल्म 'काला हिरण' का पोस्टर हुआ आउट, इस दिन रिलीज होगा टीजर

raakh web series | Ali Fazal | Crime drama series 2026 | hindi web series | ott release | Best psychological thrillers | Indian crime thriller series not present in content

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri