Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Race 4: 'रेस 4' के हीरो होंगे Aamir Khan?, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने बताई सच्चाई

Race 4: 'रेस 4' के हीरो होंगे Aamir Khan?, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने बताई सच्चाई

Race 4: 'रेस 4' (Race 4) की स्टारकास्ट को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है. फिल्म में आमिर खान (Aamir Khan) के लीड रोल निभाने की खबरों ने फैंस का ध्यान खींचा था. वहीं टाइगर श्रॉफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम भी पहले चर्चा में रहे हैं.

अब प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने इन कास्टिंग रूमर्स पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि फिल्म की कास्ट को लेकर असल स्थिति क्या है.

Swara Bhasker ने संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' पर दिया बयान, कहा- 'जौहर करने वाली महिलाएं कायर'

'रेस 4' में आमिर खान के लीड रोल की खबरों पर आया बड़ा अपडेट

आपको बता दें कि प्रोड्यूसर रमेश तौरानी और टिप्स फिल्म्स ने चल रही अटकलों पर बात की है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक बयान में, प्रोडक्शन हाउस ने साफ किया कि रेस 4 के लिए कास्टिंग प्रोसेस अभी भी चल रहा है और अभी तक किसी एक्टर को ऑफिशियली फाइनल नहीं किया गया है. बयान में कहा गया, 'हम यह साफ करना चाहते हैं कि रेस 4 की कास्ट अभी तक फ़ाइनल नहीं हुई है. हम मीडिया और सोशल मीडिया पेज से सच में रिक्वेस्ट करते हैं कि वे अंदाज़ों से बचें और कास्ट के बारे में किसी भी बिना वेरिफ़ाई या झूठी ख़बर पर ध्यान न दें या उसे शेयर न करें. एक बार कास्ट फ़ाइनल हो जाने के बाद, हम अपनी तरफ़ से एक ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट करेंगे. तब तक, हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि कोई भी जानकारी रिपोर्ट करने या शेयर करने से पहले ऑफ़िशियल कन्फ़र्मेशन का इंतज़ार करें'.

Madgaon Express 2: 'मडगांव एक्सप्रेस 2' का इंतजार हुआ खत्म, 2027 में शुरू होगी शूटिंग

आमिर खान को ऑफर हुई 'रेस 4'?

दरअसल, इससे पहले खबरें आई थी कि, 'आमिर खान ने स्क्रिप्ट सुनी है और उन्हें मटीरियल पसंद आया है. उन्होंने फिल्म में गहरी दिलचस्पी दिखाई है और चाहते हैं कि विजय कृष्ण आचार्य डायरेक्टर बनें. अभी इस पर बात हो रही है, और अगर सब कुछ ठीक रहा, तो आमिर रेस फ्रेंचाइजी का नया चेहरा बन सकते हैं'.

Akshay Kumar New Movie: प्रियदर्शन की फिल्म में खतरनाक शिकारी बनेंगे अक्षय कुमार, जंगलों में होगी शूटिंग

साल 2008 में 'रेस' फ्रेंचाइजी की हुई थी शुरुआत

'रेस' फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी पहली फिल्म में सैफ अली खान, बिपाशा बसु, अक्षय खन्ना, कैटरीना कैफ और अनिल कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई. इसके बाद 2013 में 'रेस 2' रिलीज हुई, जिसमें सैफ अली खान और अनिल कपूर ने अपने किरदारों को आगे बढ़ाया. फिल्म की स्टारकास्ट में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीज और अमीषा पटेल जैसे सितारे भी शामिल थे. वहीं, 2018 में फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट 'रेस 3' आया, जिसमें सैफ अली खान की जगह सलमान खान नजर आए. इस फिल्म में बॉबी देओल, साकिब सलीम और डेजी शाह जैसे कलाकार भी शामिल थे.

King: 'किंग' के सेट पर Shah Rukh Khan ने Abhay Verma को दी खास सलाह, कहा- 'समय अलग था, बस…'

आमिर खान का वर्कफ्रंट

आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर फिल्म 'ललकारा' (Lalkaara) को लेकर बिजी हैं. 'ललकारा' से आमिर खान (Aamir Khan) और आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker) की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर साथ आने जा रही है. दोनों 'ललकारा' (Lalkaar) नाम की पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के जरिए भारतीय क्रिकेट के दिग्गज लाला अमरनाथ (Lala Amarnath) की प्रेरणादायक कहानी बड़े पर्दे पर पेश करेंगे. इसके अलावा एक्टर फ़िल्म, "3 इडियट्स 2," पर भी काम करेंगे.

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. क्या आमिर खान 'रेस 4' में नजर आएंगे? (Will Aamir Khan appear in 'Race 4'?)

A. 'रेस 4' में आमिर खान की कास्टिंग को लेकर अफवाहें सामने आई थीं. हालांकि, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने कहा है कि फिल्म की कास्ट अभी फाइनल नहीं हुई है.

Q2. 'रेस 4' की कास्टिंग को लेकर क्या अपडेट सामने आया है? (What is the latest update on the casting of 'Race 4'?)

A. प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने कास्टिंग से जुड़ी अटकलों पर प्रतिक्रिया दी है और साफ किया है कि अभी स्टारकास्ट को अंतिम रूप नहीं दिया गया है.

Q3. क्या टाइगर श्रॉफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम भी 'रेस 4' से जुड़ा था? (Were Tiger Shroff and Sidharth Malhotra also linked to 'Race 4'?)

A. हां, आमिर खान के अलावा टाइगर श्रॉफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम भी अलग-अलग समय पर फिल्म से जोड़े गए थे.

Q4. 'रेस 4' के प्रोड्यूसर कौन हैं? (Who is producing 'Race 4'?)

A. 'रेस 4' को रमेश तौरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri