Rajesh Sharma Health Update: प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर राजेश शर्मा (Rajesh Sharma) के साथ हुए हादसे ने इंडस्ट्री को झकझोर दिया है. जानकारी के अनुसार, किसी कीड़े के काटने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
उनकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है. घटना के बाद ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मामले की विस्तृत जांच की मांग की है.
AICWA ने की जांच की मांग
आपको बता दें गुरुवार को जारी एक बयान में ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में प्रभास की आने वाली फिल्म फौजी की शूटिंग के दौरान जाने-माने एक्टर राजेश शर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ने पर गहरी चिंता जताई है. खबर है कि शूटिंग के दौरान राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें कोलकाता ले जाया गया और एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.
राजेश शर्मा की हालत हैं गंभीर
अपनी बात को जारी रखते हुए AICWA ने आगे कही कि, "वह अभी भी कड़ी मेडिकल निगरानी में हैं और खबर है कि वह अभी भी खतरे से बाहर नहीं हैं. उनकी हालत की गंभीरता को देखते हुए, AICWA का मानना है कि इस मेडिकल इमरजेंसी की वजह बनने वाले हालात की पूरी, स्वतंत्र और पारदर्शी जांच बहुत ज़रूरी है.अगर शूटिंग के दौरान मिस्टर राजेश शर्मा की हालत इतनी गंभीर हो गई थी, तो प्रोड्यूसर और प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें तुरंत हैदराबाद के किसी बड़े हॉस्पिटल में भर्ती क्यों नहीं कराया? "
AICWA ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
इसके साथ- साथ AICWA ने आगे कहा कि, "क्या सेट पर इमरजेंसी मेडिकल सुविधाएं मौजूद थीं? क्या ज़रूरी हेल्थ, हाइजीन और वर्कप्लेस सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा था? शूटिंग लोकेशन पर असल में क्या हुआ था? AICWA ने कई फिल्म शूटिंग लोकेशन पर खराब हाइजीन, असुरक्षित काम करने के हालात और इमरजेंसी मेडिकल तैयारियों की कमी के बारे में बार-बार चिंता जताई है. हर प्रोड्यूसर और प्रोडक्शन हाउस की यह कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी है कि वे कलाकारों, टेक्नीशियन और वर्कर के लिए काम करने का सुरक्षित माहौल पक्का करें".
Kuch Kuch Hota Hai: पीएम मोदी ने भाषण में किया 'कुछ कुछ होता है' का जिक्र, Karan Johar ने जताया आभार
सभी ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए"- AICWA
वहीं AICWA ने आगे लिखा कि, "AICWA तेलंगाना के माननीय मुख्यमंत्री, श्री रेवंत रेड्डी से इस घटना की तुरंत हाई-लेवल जांच का आदेश देने की अपील करता है. अगर कोई लापरवाही या सुरक्षा में चूक पाई जाती है, तो सभी ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. AICWA यह भी मांग करता है कि प्रोड्यूसर और प्रोडक्शन हाउस राजेश शर्मा के मेडिकल इलाज का पूरा खर्च उठाएं और यह पक्का करें कि जब तक वह पूरी तरह ठीक न हो जाएं, उन्हें सबसे अच्छी हेल्थकेयर मिले".
कीड़े के काटने से बिगड़ी राजेश शर्मा की हालत
मशहूर एक्टर राजेश शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि वह प्रभास की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तभी कथित तौर पर किसी कीड़े ने उन्हें काट लिया. उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाई ब्लड शुगर लेवल के कारण संक्रमण का असर अधिक गंभीर हो गया. फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है और उनका इलाज जारी है.
राजेश शर्मा का वर्कफ्रंट
राजेश शर्मा हाल ही में 'भूत बंगला' और 'कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम्)' में दिखाई दिए थे. वहीं, प्रभास इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्मों 'फौजी' और 'स्पिरिट' की शूटिंग में बिजी हैं. हालांकि, जिस सेट पर राजेश शर्मा के साथ यह हादसा हुआ, उसे लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं है. फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि वह 'फौजी' की शूटिंग कर रहे थे या 'स्पिरिट' की. मामले में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.
Frequently Asked Questions (FAQ)
1. राजेश शर्मा के साथ क्या हुआ? (What happened to Rajesh Sharma?)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास की आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान राजेश शर्मा को कथित तौर पर किसी कीड़े ने काट लिया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
2. राजेश शर्मा का इलाज कहां चल रहा है? (Where is Rajesh Sharma receiving treatment?)
राजेश शर्मा का इलाज हैदराबाद के एक अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है.
3. AICWA ने इस मामले में क्या मांग की है? (What has AICWA demanded?)
ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है और फिल्म सेट पर सुरक्षा मानकों, मेडिकल सुविधाओं तथा इमरजेंसी प्रोटोकॉल की समीक्षा करने की अपील की है.
4. AICWA ने जांच की मांग क्यों की? (Why has AICWA sought an investigation?)
एसोसिएशन का कहना है कि इस घटना से फिल्म सेट पर कलाकारों और क्रू की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं. इसलिए यह पता लगाया जाना चाहिए कि सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम मौजूद थे या नहीं.
5. क्या यह स्पष्ट है कि हादसा प्रभास की किस फिल्म के सेट पर हुआ? (Has it been confirmed which Prabhas film was being shot during the incident?)
नहीं. फिलहाल यह आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह घटना प्रभास की 'फौजी' या 'स्पिरिट' में से किस फिल्म के सेट पर हुई.
Tags : Rajesh Sharma | Rajesh Sharma Health Update | Prabhas

