Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'Ramayan' के कॉस्ट्यूम पर उठे सवाल, सीता और कैकेयी के पहनावे पर डिजाइनर्स ने तोड़ी चुप्पी

'Ramayan' के कॉस्ट्यूम पर उठे सवाल, सीता और कैकेयी के पहनावे पर डिजाइनर्स ने तोड़ी चुप्पी

ताजा खबर : निर्देशक नितेश तिवारीकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है. जहां एक ओर फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स, भव्य सेट और स्टारकास्ट की खूब तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ दर्शकों ने फिल्म के कॉस्ट्यूम डिज़ाइन पर सवाल उठाए हैं.

खासतौर पर साई पल्लवी के सीता और लारा दत्ता के कैकेयी लुक को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

: SVC63 में Salman Khan की फीस पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'सारी खबरें गलत और भ्रामक हैं'

सीता और कैकेयी के लुक पर उठे सवाल

ट्रेलर रिलीज होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सीता के किरदार में साई पल्लवी के ब्लाउज और पारंपरिक परिधान पर सवाल उठाए. वहीं कैकेयी बनीं लारा दत्ता की बॉर्डर वाली साड़ी और सिल्क ब्लाउज की तुलना कुछ लोगों ने टीवी के पौराणिक धारावाहिकों से कर दी. कई यूजर्स का मानना था कि ये कॉस्ट्यूम उस युग की भावना के अनुरूप नहीं लगते.

डिजाइनर्स ने तोड़ी चुप्पी

फिल्म के कॉस्ट्यूम डिजाइनर रिंपल और हरप्रीत नरूला ने पहली बार इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि उन्हें पहले से अंदाजा था कि 'रामायण' जैसे महाकाव्य पर आधारित फिल्म को लेकर लोगों की अलग-अलग राय होगी. हालांकि, उन्हें इतनी तीखी आलोचना की उम्मीद नहीं थी.रिंपल ने कहा कि उनके लिए माता सीता का लुक केवल एक कॉस्ट्यूम नहीं, बल्कि उनकी व्यक्तिगत आस्था और कल्पना का प्रतिबिंब है. उन्होंने बताया कि बचपन से जिस रूप में उन्होंने देवी सीता की कल्पना की है, उसी भावना को उन्होंने स्क्रीन पर उतारने की कोशिश की है.

: बिग बॉस 20 का धमाकेदार टीज़र हुआ रिलीज, सलमान खान के नए लुक ने खींचा सबका ध्यान

हर रंग के पीछे छिपा है एक संदेश

हरप्रीत नरूला ने कैकेयी के लुक पर हो रही आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि उनके कॉस्ट्यूम का हर रंग और हर डिज़ाइन गहरे रिसर्च और सोच-विचार के बाद चुना गया है. उनके मुताबिक, कैकेयी की साड़ी में इस्तेमाल किया गया हरा रंग मातृत्व का प्रतीक है, जबकि गहरा मैरून रंग उनके भीतर चल रहे भावनात्मक संघर्ष और कठिन निर्णयों को दर्शाता है.उन्होंने कहा कि दर्शक अक्सर केवल बाहरी लुक देखकर राय बना लेते हैं, जबकि कॉस्ट्यूम के पीछे किरदार की मनःस्थिति और कहानी को दिखाने की कोशिश होती है.

दर्शकों से की खास अपील

डिजाइनर्स ने दर्शकों से अपील की कि वे केवल ट्रेलर देखकर किसी निष्कर्ष पर न पहुंचें. उनका कहना है कि फिल्म के हर दृश्य, हर कॉस्ट्यूम और हर रंग के पीछे एक उद्देश्य और भावनात्मक सोच छिपी हुई है, जिसे पूरी फिल्म देखने के बाद बेहतर तरीके से समझा जा सकेगा.

: 'संघी हिंदू' बयान के बीच Kangana Ranaut का पुराना वीडियो हुआ वायरल, 'पाकिस्तानी दूल्हा' वाली बात पर घिरीं एक्ट्रेस

दो भागों में रिलीज होगी 'रामायण'

करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस मेगा प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा. मेकर्स को उम्मीद है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे भव्य प्रस्तुतियों में से एक साबित होगी.

FAQ

1. 'रामायण' के ट्रेलर के बाद किस बात को लेकर विवाद हुआ?

फिल्म में माता सीता और कैकेयी के कॉस्ट्यूम डिज़ाइन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई.

2. सीता के किरदार में किस अभिनेत्री ने अभिनय किया है?

फिल्म में माता सीता का किरदार साई पल्लवी निभा रही हैं.

3. कैकेयी की भूमिका कौन निभा रही हैं?

अभिनेत्री लारा दत्ता फिल्म में कैकेयी की भूमिका में नजर आएंगी.

4. कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स ने ट्रोलिंग पर क्या कहा?

उन्होंने कहा कि हर कॉस्ट्यूम गहन रिसर्च, भावनाओं और किरदार की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

5. रिंपल नरूला ने सीता के लुक को लेकर क्या कहा?

उन्होंने कहा कि यह माता सीता की वही छवि है, जिसकी उन्होंने बचपन से कल्पना की और उसी भावना को स्क्रीन पर उतारने की कोशिश की.

: स्वास्थ्य संबंधी अफवाहों के बीच Salman Khan ने किया खुलासा, 16 किलो वजन कम करने की बताई कहानी

Ramayana | Big Update on 'Ramayanam' | film Ramayana | film ramayana cast fees | Film Ramayana Cast | Nitesh Tiwari film Ramayana | lara dutta | sai pallavi

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri