Dailyhunt
'Ramayana' का रनटाइम हुआ रिवील, Ranbir Kapoor ने किया खुलासा

'Ramayana' का रनटाइम हुआ रिवील, Ranbir Kapoor ने किया खुलासा

Ramayana Runtime: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी फिल्म 'रामायणम्' (Ramayana) को लेकर लगातार चर्चा में हैं. हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) पर रिलीज हुए टीजर ने फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज पैदा कर दिया है.

फिल्म की रिलीज को लेकर उत्सुकता के बीच अब इसके रनटाइम (Ramayana Runtime) पर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी और इसका कुल रनटाइम लगभग छह घंटे का होगा.

रणबीर कपूर ने किया 'रामायणम्' के रनटाइम का खुलासा (Ranbir Kapoor reveals the runtime of Ramayana)

फिल्म 'रामायणम्' के शानदार सीन के बारे में बात करते हुए, रणबीर कपूर ने कहा, "यह 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' से कम नहीं है. यह हमारे देश से आने वाला हमारा सबसे बड़ा एपिक तमाशा है, और यह सिर्फ़ एक टीज़र था. हमारे पास छह घंटे के एपिक विज़ुअल्स और एपिक एक्शन सीक्वेंस, इमोशंस हैं. यह आपको एक बेहतर बेटा, एक बेहतर पति, एक बेहतर भाई बनना सिखाता है. यह बुराई पर अच्छाई की जीत है. इस फिल्म में कहानी कहने की इतनी अलग-अलग लेयर्स हैं कि मैं सच में लोगों को इसे दिखाने के लिए एक्साइटेड हूं".

रणबीर कपूर ने रामायण की शूटिंग को लेकर दिया अपडेट

इसके अलावा रणबीर कपूर ने बताया, "हम पार्ट टू की आधी शूटिंग कर चुके हैं. कम से कम मेरे हिस्से की. यह आप लोगों ने जो देखा है, उससे भी ज़्यादा एक्साइटिंग है".

भगवान राम के रूप में दिखे रणबीर कपूर

हनुमान जयंती के खास अवसर पर रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायणम्' का टीजर (ramayana teaser) रिलीज कर दिया गया है. इस टीजर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की पहली (ramayana movie) झलक देखने को मिली, जो बेहद प्रभावशाली है. उनका लुक सादगी, गरिमा और गहरी आध्यात्मिकता से परिपूर्ण नजर आता है, जो दर्शकों के बीच खास आकर्षण पैदा कर रहा है.

'रामायणम्' में कौन- कौन से स्टार नजर आएंगे? (Which stars will be seen in 'Ramayana'?)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'रामायणम्' में भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी सीता की भूमिका में होंगी, जबकि यश ने शक्तिशाली रावण का किरदार निभाएंगे. फिल्म में कैकेयी के रूप में लारा दत्ता, हनुमान के रूप में सनी देओल, मंदोदरी की भूमिका में काजल अग्रवाल और कैकेयी की भूमिका में लारा दत्ता, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, मंथरा के रूप में शीबा चड्ढा, अरुण गोविल और इंदिरा कृष्णन भी हैं.

Also Read:Abhishek Bachchan ने Aishwarya Rai संग इनसिक्योरिटी पर दिया बयान

फिल्म कब रिलीज होगी 'रामायणम्'?

'रामायणम्' एक नहीं, बल्कि दो पार्ट में रिलीज़ होगी. पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट एक साल बाद दिवाली 2027 पर आएगा. (Nitesh Tiwari Ramayan cast and story details)

'रामायणम्' का बजट (Budget of 'Ramayana')

नमित मल्होत्रा की 'रामायणम्', जिसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है, अब तक की सबसे बड़े बजट की इंडियन फिल्म है. पहले की रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दो पार्ट वाली इस फिल्म का बजट ₹1,600 करोड़ (₹16 बिलियन) था. हालांकि, फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने बाद में बताया कि बजट बहुत ज्यादा ₹4,000 करोड़ (₹40 बिलियन) था.

Also Read: 'हमारी आंखें एक जैसी थीं,' Karisma Kapoor ने राज कपूर की प्यारी याद साझा की

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. Ranbir Kapoor ने किस फिल्म के रनटाइम का खुलासा किया? (What did Ranbir Kapoor reveal?)

A. रणबीर कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' के रनटाइम का खुलासा किया है.

Q2. 'रामायण' का कुल रनटाइम कितना बताया गया है? (What is the total runtime of 'Ramayana'?)

A. रणबीर कपूर के मुताबिक, फिल्म का कुल रनटाइम करीब 6 घंटे का होगा.

Q3. क्या फिल्म एक ही पार्ट में रिलीज होगी? (Will the film release in one part?)

A. नहीं, 'रामायण' दो हिस्सों (पार्ट्स) में रिलीज की जाएगी.

Q4. फिल्म के रनटाइम को लेकर इतनी चर्चा क्यों है? (Why is the runtime being discussed so much?)

A. क्योंकि यह एक बड़ी माइथोलॉजिकल फिल्म है और इसका लंबा रनटाइम इसे और खास बनाता है.

Q5. फैंस की इस खबर पर क्या प्रतिक्रिया है? (How are fans reaction to this news?)

A. फैंस इस खबर से काफी उत्साहित हैं और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

:

Dhurandhar में Sara Arjun की कास्टिंग पर Mukesh Chhabra ने खोला राज

Ranbir Kapoor ने 'Ramayana' पर राहा का रिएक्शन किया शेयर

Actor Ranbir Kapoor | Film runtime update | Bollywood epic movie

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri