Ramayana: नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म 'रामायणम्' (Ramayana) का ऑफिशियल ट्रेलर गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त के शुभ समय पर रिलीज किया गया. ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के भगवान श्रीराम तथा यश के रावण अवतार को दर्शकों ने खूब सराहा.
इसी बीच, टीवी के लोकप्रिय शो महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभा चुके एक्टर नितीश भारद्वाज (Nitish Bharadwaj) ने भी ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया दी.हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस भूमिका के बाद रणबीक कपूर को 'एनिमल' जैसी फिल्मों में काम करने से बचना चाहिए.
नीतीश भारद्वाज ने की 'रामायणम्' की तारीफ
आपको बता दें कि 'रामायणम्' की तारीफ करते हुए नितीश भारद्वाज ने इसे ऑस्कर विनिंग फिल्म बताया. उन्होंने लिखा, 'नमित बधाई. सत्यजीत राय और शेखर कपूर के बाद नितेश तिवारी वर्ल्ड सिनेमा को भारत का अगला तोहफा हैं. प्रोडक्शन डिजाइन और DOP के लिए दर्जनों अवॉर्ड. VFx और AI का इस्तेमाल करके शानदार पीरियड क्रिएशन. इंडियन सिनेमा के साथ कोलेबोरेट करने के लिए महान म्यूजिक मास्टर हैंस जिमर का धन्यवाद. रणबीर अब रणवीर के बराबर अगले 2 अनबीटेबल धुरंधर हैं. यश ग्लोबल सिनेमा में आपका स्वागत है'.
नितीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर को दी ये सलाह (Nitish Bharadwaj Suggestion To Ranbir Kapoor)
अपनी बात को जारी रखते हुए नितीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर से कहा कि वे जो प्रोजेक्ट्स साइन करें उन्हें लेकर थोड़ा ज़िम्मेदार बनें. एक्टर ने कहा कि, 'RK, एक एक्टर के तौर पर हमेशा से आपको पसंद किया है, लेकिन अब भारत की विरासत, मूल्यों, संस्कृति और मूल्यों को बनाए रखने की आपकी सामाजिक ज़िम्मेदारी शुरू होती है. इसलिए अब और 'एनिमल नहीं, भले ही आपको सोने की खान मिल जाए. प्लीज़ अपनी वाणी को और गंदा मत करो. भारत के पास आपकी एक्टिंग की काबिलियत को पूरा करने के लिए काफ़ी कहानियां हैं'.
IFFM 2026 में होगा Saiyami Kher की अपकमिंग फिल्म 'पल भर के लिए' का वर्ल्ड प्रीमियर
नितीश भारद्वाज ने साईं पल्लवी को लेकर कही ये बात
नितेश ने यह भी उम्मीद की कि दर्शक साईं पल्लवी को सीता के रूप में स्वीकार करेंगे. एक्टर ने आगे कहा कि, 'मुझे बस यही उम्मीद है कि भारतीय साईं पल्लवी को सीता के रूप में स्वीकार करेंगे और मैं फिल्म में कहीं मृदंगम और मंजीरा के बीच तुलसीदास जी की चौपाई भी सुन सकता हूं. यही हर भारतीय की आत्मा में इस महा-काव्य की सच्ची पहचान है. इस महान कृति को बनाने में नितेश की मेहनत के सम्मान में मैं 'रामायणम्' को कम से कम 5 बार देखना चाहूंगा'.
कैसा हैं 'रामायणम्' का ट्रेलर
आपको बता दें 'रामायणम्' के ट्रेलर की शुरुआत रावण (यश) के एक महल में पहुंचने और उसके बड़े दरवाज़ों पर दस्तक देने से होती है, जहां उसका दुश्मनी भरा स्वागत होता है. बिना घबराए, वह ज़ोरदार जवाब देता है और कहता है कि यह "रावण राज" की शुरुआत है.जैसे ही देवताओं और राजाओं में आगे आने वाले अंधेरे को लेकर डर फैलता है, भगवान विष्णु अयोध्या के राजा दशरथ (अरुण गोविल) के बेटे राजकुमार राम के रूप में धरती पर दोबारा जन्म लेते हैं. फिर ट्रेलर में राम की शुरुआती यात्रा दिखाई गई है, जिसमें वह अपने लोगों की रक्षा के लिए राक्षसों से लड़ते हैं, और अपने छोटे भाई लक्ष्मण (रवि दुबे) के साथ खड़े होते हैं.कहानी जल्द ही रामायणम् के एक खास पल पर आ जाती है. रानी कैकेयी (लारा दत्ता) से किया गया वादा राजा दशरथ को राम को 14 साल के लिए वनवास भेजने पर मजबूर करता है. सीता (साई पल्लवी) पीछे रहने से मना करते हुए राम से कहती हैं कि वह इस मुश्किल सफर में उनके साथ रहेंगी, जिससे आगे की घटनाओं की शुरुआत होती है.
'रामायणम्' में कौन- कौन से स्टार नजर आएंगे?
रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में लीड रोल में हैं. साईं पल्लवी सीता और यश रावण के रोल में हैं. फ़िल्म में सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी, काजल अग्रवाल मंदोदरी, विवेक ओबेरॉय विद्युतजीव, रकुल प्रीत सिंह सूर्पनखा, शीबा चड्ढा मंथरा, इंदिरा कृष्णन कौशल्या और कुणाल कपूर इंद्र के रोल में हैं.
Kangana Ranaut के बयान पर Saurav Das ने किया पलटवार, कहा- 'मैं ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं'
फिल्म कब रिलीज होगी 'रामायणम्'? (Ramayana Release Date)
'रामायणम्' एक नहीं, बल्कि दो पार्ट में रिलीज़ होगी. पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट एक साल बाद दिवाली 2027 पर आएगा. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म कथित तौर पर 4,000 करोड़ रुपये के बड़े बजट पर बनी है.
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. नीतीश भारद्वाज चर्चा में क्यों हैं? (Why is Nitish Bharadwaj in the news?)
उत्तर: नीतीश भारद्वाज रामायणम् के ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया और रणबीर कपूर को दी गई सलाह की वजह से चर्चा में हैं.
Q2. रणबीर कपूर के बारे में नीतीश भारद्वाज ने क्या कहा? (What did Nitish Bharadwaj say about Ranbir Kapoor's performance in Ramayana?)
उत्तर: उन्होंने रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम के लुक और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ करते हुए कहा कि वह इस किरदार में प्रभावशाली नजर आ रहे हैं.
Q3. नीतीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर को क्या सलाह दी? (What advice did Nitish Bharadwaj give to Ranbir Kapoor?)
उत्तर: उन्होंने कहा कि भगवान राम का किरदार निभाने के बाद रणबीर कपूर को एनिमल जैसी फिल्मों में काम करने से बचना चाहिए और ऐसे किरदार चुनने चाहिए जो इस छवि के अनुरूप हों.
Q4. नीतीश भारद्वाज ने ऐसा क्यों कहा? (Why did Nitish Bharadwaj make this suggestion?)
उत्तर: उनका मानना है कि भगवान राम जैसे पूजनीय किरदार निभाने वाले कलाकारों की समाज के प्रति एक विशेष जिम्मेदारी होती है और उनकी फिल्मों का दर्शकों पर गहरा प्रभाव पड़ता है.
Q5. नीतीश भारद्वाज ने अपनी प्रतिक्रिया कहां साझा की? (Where did Nitish Bharadwaj share his views?)
उत्तर: उन्होंने रामायणम् के ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की.
Tags : Ramayana | Ramayana Trailer | Ramayana Trailer Review | Ramayana Release Date | ramayana ranbir kapoor news today | ramayana ranbir kapoor release date | Ranbir Kapoor | Yash | Nitish Bharadwaj

