Ramayana: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'रामायणम्'(Ramayana) इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है. हनुमान जयंती के खास मौके पर इसका पहला टीजर रिलीज किया गया जबकि CinemaCon में इसे इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर पेश किया गया.
इस मौके पर यश और नमित मल्होत्रा ने फिल्म को प्रमोट किया. वायरल हो रही वीडियो में यश ने बताया कि रावण और जटायु के बीच का एक्शन सीक्वेंस काफी बड़ा और शानदार होगा, जो दर्शकों को चौंका देगा.
'रामायणम्'में जटायु के साथ एक्शन सीन पर बोले यश (Yash on Ravana-Jatayu action sequence in Ramayana)
दरअसल, एक बातचीत के दौरान यश से फिल्म के उनके पसंदीदा सीन के बारे में पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा, "कई एक्शन सीन हैं, लेकिन अगर आपको तुलना करनी है, तो एक जटायु नाम के पक्षी के साथ लड़ाई है. यह पक्षियों का राजा है. यह एक बहुत बड़ा पक्षी है. रावण और जटायु के बीच एक एक्शन सीक्वेंस है. वह क्रेज़ी होने वाला है. लेकिन बेशक, इसे विज़ुअल इफेक्ट्स की मदद से बनाया गया है".
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'रामायणम्' में भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी सीता की भूमिका में होंगी, जबकि यश ने शक्तिशाली रावण का किरदार निभाएंगे. फिल्म में कैकेयी के रूप में लारा दत्ता, हनुमान के रूप में सनी देओल, मंदोदरी की भूमिका में काजल अग्रवाल और कैकेयी की भूमिका में लारा दत्ता, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, मंथरा के रूप में शीबा चड्ढा, अरुण गोविल और इंदिरा कृष्णन भी हैं.
फिल्म कब रिलीज होगी 'रामायणम्'? (Ramayana Release Date)
'रामायणम्' एक नहीं, बल्कि दो पार्ट में रिलीज़ होगी. पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज़ होगा, जबकि दूसरा पार्ट एक साल बाद दिवाली 2027 पर आएगा. पहले की रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दो पार्ट वाली इस फिल्म का बजट ₹1,600 करोड़ (₹16 बिलियन) था. हालांकि, फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने बाद में बताया कि बजट बहुत ज्यादा ₹4,000 करोड़ (₹40 बिलियन) था.
Frequently Asked Questions (FAQ)
प्रश्न 1. यश ने 'रामायणम्'को लेकर क्या बताया? (What did Yash reveal about Ramayana?)
यश ने फिल्म में रावण और जटायु के बीच एक बड़े एक्शन सीक्वेंस का खुलासा किया है.
प्रश्न 2. यह एक्शन सीक्वेंस खास क्यों है? (What makes this action sequence special?)
यश के अनुसार, यह सीन बेहद भव्य, इंटेंस और विजुअली शानदार होगा.
प्रश्न 3. फिल्म में यश कौन-सा किरदार निभा रहे हैं? (Which character is Yash playing in the film?)
यश फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे हैं.
प्रश्न 4. जटायु कौन हैं? (Who is Jatayu in the story?)
जटायु एक दिव्य पक्षी हैं, जो सीता को बचाने के लिए रावण से युद्ध करते हैं.
प्रश्न 5. क्या इस सीन की कोई झलक दिखाई गई है? (Has any footage of this scene been shown?)
फिल्म के प्रमोशनल इवेंट्स, जैसे CinemaCon, में इसकी कुछ झलकियां और जानकारी दी गई है.
Tags : Ramayana Cast Fees | Old Ramayana cast | Film Ramayana Cast | Ramayana Movie 2026 | ramayana movie ranbir kapoor | ramayana movie release date | ramayana movie update | Ranbir Kapoor Ramayana movie