Ramayana: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मचअवेटेड फिल्म 'रामायणम्' (Ramayana) इस वक्त देश की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार है. अपनी भव्य प्रस्तुति और पौराणिक कहानी के अलावा फिल्म अब एक बड़ी बिज़नेस डील को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही है.
खबर है कि भारतीय सिनेमा की इस मेगा प्रोजेक्ट फिल्म के दोनों पार्ट्स के म्यूजिक राइट्स रिलीज़ से पहले ही बिक चुके हैं. टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार और उनकी टीम ने करोड़ों की डील के तहत फिल्म के दोनों भागों के म्यूजिक राइट्स अपने नाम कर लिए हैं, जिसे इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी म्यूजिक डील्स में से एक माना जा रहा है.
Suneil Anand Passes Away: देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हुआ निधन, एक्टर ने लंदन में ली अंतिम सांस
T-Series ने इतने करोड़ में खरीदे म्यूज़िक राइट्स
दरअसल, T-Series के एक करीबी ने बॉलीवुड हंगामा को कन्फर्म किया, 'T-Series ने 'रामायणम्' के म्यूज़िक राइट्स खरीद लिए हैं. भूषण कुमार और T-Series की सीनियर लीडरशिप को फिल्म के साउंडट्रैक के पोटेंशियल पर पूरा भरोसा है. इस अरेंजमेंट के तहत, T-Series ने म्यूज़िक राइट्स के लिए Rs. 75 करोड़ का एडवांस पेमेंट किया है. इस रकम में रामायणम् के दोनों हिस्सों का म्यूज़िक शामिल है.' हालांकि, एसोसिएट ने साफ किया कि Rs. 75 करोड़ का पेमेंट एक रिफंडेबल एडवांस अरेंजमेंट का हिस्सा है.
Love & War: 'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक जल्द होगा रिलीज? रणबीर-आलिया संग दिखेंगे विक्की कौशल
कब रिलीज होगा 'रामायणम्' का ट्रेलर?
'रामायणम्' के ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. मेकर्स ने ट्रेलर की नई रिलीज़ डेट और समय का ऐलान कर दिया है. अब यह बहुप्रतीक्षित ट्रेलर 30 जुलाई 2026 को सुबह 4:15 बजे (IST) वैश्विक स्तर पर रिलीज़ होगा. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में टीम ने लिखा, "शुभ ब्रह्म मुहूर्त में, हम 30 जुलाई 2026, गुरुवार को सुबह 4:15 बजे IST पर दुनिया भर में अपने ट्रेलर के साथ 'रामायणम्' की सुबह का स्वागत करते हैं."
'रामायणम्' में कौन- कौन से स्टार नजर आएंगे?
रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में लीड रोल में हैं. साईं पल्लवी सीता और यश रावण के रोल में हैं. फ़िल्म में सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी, काजल अग्रवाल मंदोदरी, विवेक ओबेरॉय विद्युतजीव, रकुल प्रीत सिंह सूर्पनखा, शीबा चड्ढा मंथरा, इंदिरा कृष्णन कौशल्या और कुणाल कपूर इंद्र के रोल में हैं.
फिल्म कब रिलीज होगी 'रामायणम्'? (Ramayana Release Date)
'रामायणम्' एक नहीं, बल्कि दो पार्ट में रिलीज़ होगी. पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट एक साल बाद दिवाली 2027 पर आएगा. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म कथित तौर पर 4,000 करोड़ रुपये के बड़े बजट पर बनी है.
Frequently Asked Questions (FAQ)
प्रश्न 1. 'रामायणम्' को लेकर ताजा अपडेट क्या है? (What is the latest update about Ramayana?)
उत्तर: रिपोर्ट्स के मुताबिक, टी-सीरीज ने फिल्म 'रामायणम्' के दोनों पार्ट्स के म्यूजिक राइट्स रिलीज़ से पहले ही 75 करोड़ रुपये की एडवांस डील में खरीद लिए हैं.
प्रश्न 2. टी-सीरीज ने म्यूजिक राइट्स कितने में खरीदे हैं? (How much did T-Series pay for the music rights?)
उत्तर: खबरों के अनुसार, टी-सीरीज ने दोनों पार्ट्स के म्यूजिक राइट्स के लिए 75 करोड़ रुपये की एडवांस राशि का सौदा किया है.
प्रश्न 3. 'रामायणम्' के म्यूजिक राइट्स किसने खरीदे हैं? (Who bought the music rights of Ramayana?)
उत्तर: भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज ने फिल्म के दोनों पार्ट्स के म्यूजिक राइट्स अपने नाम किए हैं.
प्रश्न 4. क्या यह डील दोनों पार्ट्स के लिए है? (Does the deal cover both parts of the film?)
उत्तर: जी हां, यह डील रामायणम् के दोनों पार्ट्स के म्यूजिक राइट्स को कवर करती है.
प्रश्न 5. यह डील इतनी खास क्यों मानी जा रही है? (Why is this deal significant?)
उत्तर: 75 करोड़ रुपये की यह डील भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी म्यूजिक राइट्स डील्स में से एक बताई जा रही है.
Tags : arun govil ramayana | film Ramayana | Film Ramayana Cast | film ramayana cast fees | ramayana ranbir kapoor news today | ramayana ranbir kapoor release date | ramayanaranbirkapoor | Ramayana Trailer

