कपूर परिवार इन दिनों गहरे शोक में है. अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बुआ रीमा जैन (Reema Jain) की सास कोशु जैन (Koshu Jain) का 27 जुलाई को निधन हो गया.उनके निधन के बाद मुंबई में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए एक प्रार्थना सभा (Prayer Meet) का आयोजन किया गया.इस भावुक मौके पर कपूर (Kapoor) और जैन (Jain) परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और परिवार के दोस्त बड़ी संख्या में पहुंचे.सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
व्हीलचेयर पर पहुंचे रणधीर कपूर
प्रेयर मीट में सबसे पहले रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) अपनी पत्नी बबीता (Babita) के साथ पहुंचे.बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते रणधीर कपूर को प्रेयर हॉल से व्हीलचेयर पर बाहर निकलते हुए देखा गया. वहीं बबीता भी सहारे के साथ चलती नजर आईं.दो नों ने बेहद शांत और भावुक माहौल में कोशु जैन को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान रीमा जैन अपने भाई रणधीर कपूर से गले मिलती दिखाई दीं, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया.
बेटों अरमान जैन और अदार जैन
इस मुश्किल घड़ी में रीमा जैन (Rima Jain) के दोनों बेटे अरमान जैन (Armaan Jain) और अदार जैन (Aadar Jain) पूरे समय परिवार के साथ खड़े नजर आए .अरमान अपनी पत्नी अनीसा मल्होत्रा जैन (Anissa Malhotra Jain) के साथ पहुंचे, जबकि अदार जैन अपनी पत्नी अलेखा आडवाणी (Alekha Advani) के साथ मौजूद रहे. दोनों भाई पूरे समय परिवार की जिम्मेदारियां संभालते दिखाई दिए. रीमा जैन भी अपने बेटों और बहू के सहारे चलती नजर आईं.
Karan Johar के 'The Traitors 2' में Rhea Chakraborty, Munawar और Shweta Tiwari आयेंगे नजर
नीतू कपूर ने दी श्रद्धांजलि
प्रार्थना सभा में नीतू कपूर (Neetu Kapoor) भी सादगी भरे अंदाज में शामिल हुईं. पूरा कपूर परिवार सफेद रंग के परिधानों में नजर आया .पूरे समारोह के दौरान माहौल बेहद शांत और भावुक रहा.
कुणाल कपूर भी दी श्रद्धांजलि
प्रेयर मीट में शशि कपूर (Shashi Kapoor) के बेटे कुणाल कपूर (Kunal Kapoor) भी पहुंचे.वह सफेद कुर्ता-पायजामा पहने बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आए.उनके चेहरे पर भी दुख साफ झलक रहा था.उन्होंने परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कोशु जैन को श्रद्धांजलि अर्पित की.
संजय कपूर और महीप कपूर
इस दौरान अभिनेता संजय कपूर (Sanjay Kapoor) अपनी पत्नी महीप कपूर (Maheep Kapoor) के साथ प्रार्थना सभा में शामिल हुए. दोनों ने रीमा जैन और जैन परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया.
चंकी पांडे और भावना पांडे
वहीं चंकी पांडे (Chunky Panday) की पत्नी भावना पांडे (Bhavana Pandey) भी सफेद परिधान में प्रेयर मीट में पहुंचीं.उन्होंने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.
'रामायणम्' का ट्रेलर देख प्रभावित हुए Ramanand Sagar के पोते Shiv Sagar, दिल से की सराहना!
रीमा जैन के साथ खड़ा दिखा कपूर परिवार
रीमा जैन, दिग्गज फिल्मकार राज कपूर (Raj Kapoor) की सबसे छोटी बेटी हैं. कपूर परिवार से उनके गहरे रिश्ते हमेशा चर्चा में रहे हैं.यही वजह रही कि इस दुखद घड़ी में परिवार के लगभग सभी करीबी सदस्य उनके साथ मजबूती से खड़े नजर आए. प्रार्थना सभा में मौजूद हर शख्स ने परिवार के प्रति अपना समर्थन और संवेदनाएं व्यक्त कीं.
सुप्रिया सुले ने भी जताया शोक
इससे पहले लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से कोशु जैन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया था.उन्होंने रीमा जैन, मनोज जैन (Manoj Jain) और पूरे जैन परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की थी.
कुल मिलाकर, कोशु जैन की प्रार्थना सभा ने एक बार फिर यह दिखाया कि मुश्किल समय में कपूर परिवार हमेशा एकजुट होकर अपने अपनों के साथ खड़ा रहता है.
:
Shahrukh Khan की 'किंग' ने रिलीज से पहले किया बड़ा धमाका, म्यूजिक राइट्स इतने करोड़ में बिके
Actor Ranbir Kapoor | Jain Family | Koshu Jain Prayer Meet | Mumbai prayer meeting not present in content

