Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'रियलिटी शो में कुछ भी बनावटी नहीं लगता', 'The Alliance' को लेकर बोले Kunal Khemu

'रियलिटी शो में कुछ भी बनावटी नहीं लगता', 'The Alliance' को लेकर बोले Kunal Khemu

बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके कुणाल खेमू (Kunal Khemu) अभिनेता, लेखक और निर्देशक के बाद अब होस्ट के रूप में दर्शकों के सामने आए हैं. 'द अलायंस' (The Alliance) के साथ उन्होंने पहली बार किसी रियलिटी शो की कमान संभाली है.

इस शो में होस्ट बने कुणाल खेमू ने हाल ही में अपने होस्ट बनने के अनुभव, शो के अनोखे फॉर्मेट, रियलिटी शोज को लेकर अपनी सोच और आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत की. आइये जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.....

आपको होस्टिंग का ऑफर कैसे मिला? क्या यह आपके लिए भी एक सरप्राइज था?

सच कहूं तो मुझे कभी नहीं लगा था कि मैं किसी रियलिटी शो का कंटेस्टेंट बन सकता हूं, क्योंकि मैं एक जगह लंबे समय तक रह ही नहीं सकता. जब अमेज़न प्राइम वीडियो और बनिजय एशिया इस शो का ऑफर लेकर आए, तो मैंने उनसे पूछा कि उन्हें मुझमें होस्ट बनने की क्या खास बात दिखी. उन्होंने कहा कि यह भारत में पहली बार आने वाला अलग तरह का रियलिटी शो है, इसलिए उन्हें एक नई सोच और अलग एनर्जी वाला होस्ट चाहिए था. मैंने भी कहा कि अगर आपको मुझ पर भरोसा है, तो हम सब मिलकर इस नए सफर को सीखते और आगे बढ़ाते हैं.

आज इतने सारे रियलिटी शोज हैं, ऐसे में 'द अलायंस' दर्शकों को क्या नया और अलग देने वाला है?

'द अलायंस' बाकी रियलिटी शोज़ से काफी अलग है. इसमें कंटेस्टेंट अकेले नहीं, बल्कि जोड़ी बनाकर आते हैं, लेकिन घर में एंट्री करते ही उनकी जोड़ी टूट जाती है और उन्हें नए लोगों के साथ एलायंस बनानी पड़ती है. सबसे खास बात यह है कि ये एलायंस हर हफ्ते बदलती रहती हैं, इसलिए दोस्त कभी भी प्रतिद्वंद्वी बन सकते हैं. शो में अलग-अलग चैलेंज होंगे, जिनके आधार पर टीमों की रैंकिंग तय होगी. सिर्फ टॉप टीम ही सेफ रहेगी, जबकि बाकी सभी को खुद को बचाने के लिए मुकाबला करना होगा. यहां एलिमिनेशन का फैसला दर्शक या होस्ट नहीं, बल्कि गेम और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर होगा. पूरे सीजन में घर में हमेशा 16 कंटेस्टेंट रहेंगे. कोई बाहर होगा तो उसकी जगह तुरंत नया खिलाड़ी आ जाएगा. आखिर में जो खिलाड़ी 'Ace' बनकर सबसे अंत तक टिकेगा, वही इस शो का विजेता होगा.

'Varanasi' के म्यूज़िक कंपोज़र M.M. Keeravani के बर्थडे पर Mahesh Babu ने ख़ास अंदाज मै किया विश

'द अलायंस' का फॉर्मेट काफी अलग है. इसे पूरी तरह समझने और अपनाने में आपका अनुभव कैसा रहा?

पहली बार जब मुझे पूरा फॉर्मेट बताया गया तो मैं भी थोड़ा कन्फ्यूज हो गया था. स्कूल में कहते थे ना कि लिखोगे तो याद होगा. मेरे साथ भी बिल्कुल वैसा ही हुआ. जब मैंने दो-तीन बार इसे सुना, फिर कंटेस्टेंट्स को समझाया, तब जाकर मुझे खुद भी पूरी तरह समझ आया. कई बार दूसरों को समझाते-समझाते खुद भी चीजें ज्यादा अच्छे से समझ में आ जाती हैं, मेरे साथ भी यहीं हुआ.

'Sultan' की 10वीं सालगिरह पर बड़ा खुलासा, 15 मिनट में Salman Khan ने कर दी थी फिल्म के लिए हामी

होस्ट बनने के बाद क्या रियलिटी शोज को लेकर आपका नजरिया पहले से बदल गया है?

ऐसा बिल्कुल नहीं है. लेकिन हां, इस शो को करने के बाद मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि यहां जो कुछ भी होता है, वह बनावटी या स्क्रिप्टेड नहीं लगता. हर इंसान का स्वभाव अलग होता है और एक ही स्थिति में हर कोई अलग तरीके से रिएक्ट करता है. यही इस शो की सबसे खास बात है. कई बार लोगों का असली स्वभाव, उनकी ताकत, कमजोरियां और सोच सबके सामने आ जाती है. कुछ कंटेस्टेंट आपको हैरान कर देते हैं, तो कई बार उन्हें खुद भी अपने बारे में ऐसी बातें पता चलती हैं, जिनका उन्हें पहले अंदाजा नहीं होता.

जब आप एक ही प्रोजेक्ट में लेखक, निर्देशक और अभिनेता तीनों भूमिकाएं निभाते हैं, तो सबसे बड़ी चुनौती क्या होती है?

अगर हर काम को दबाव समझकर करेंगे, तो वह मुश्किल जरूर लगेगा. लेकिन मैं ऐसा नहीं सोचता. जब मैंने पहली बार निर्देशन किया था, तब भी लोगों की काफी उम्मीदें थीं, लेकिन मैंने उसे प्रेशर नहीं, बल्कि एक नए अनुभव की तरह लिया और उसे पूरी तरह एंजॉय किया. मेरे लिए लिखना, निर्देशन करना और अभिनय करना तीनों ही मजेदार हैं. हां, एक साथ इतनी जिम्मेदारियां निभाने से शारीरिक थकान जरूर होती है, लेकिन काम करने का मजा उस थकान से कहीं ज्यादा होता है.

आने वाले समय में दर्शक आपको किन फिल्मों या प्रोजेक्ट्स में देखने वाले हैं?

मेरी अगली फिल्म 'वाइब' (Vibe) है. इस फिल्म को मैंने लिखा भी है और डायरेक्ट भी किया है. हमारी प्रोडक्शन कंपनी ने इसे को-प्रोड्यूस किया है, जबकि एमजी (MG) के साथ मिलकर अमेज़न, इसे प्रस्तुत कर रहा है. यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जो 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में प्रीति जिंटा (Preity Zinta) भी नजर आएंगी. मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आएगी.

:

Satluj Movie: रिलीज के 2 दिन बाद OTT से हटाई गई फिल्म 'सतलुज', Diljit Dosanjh का टूटा दिल

Aamir Khan- Gauri Spratt Wedding: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग की रजिस्टर मैरिज, कपल की शादी की तस्वीरें आई सामने

kunal khemu disney plus hotstar | kunal khemu displeasure | kunal khemu interview | bollywood | celebrity interview not present in content

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri