Hema Malini Highest Fees: 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी (Hema Malini) ने अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने उन खबरों को खारिज किया, जिनमें उन्हें बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बताया जाता रहा.
उन्होंने कहा कि उन्हें कभी सबसे अधिक फीस नहीं मिली. हेमा के मुताबिक, उन्होंने हमेशा अपने काम, सम्मान और इंडस्ट्री में बनाई गई पहचान को पैसों से ऊपर रखा और यही सोच उन्हें लंबे समय तक दर्शकों के दिलों में बनाए रखने में सफल रही.
सबसे ज़्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस होने पर हेमा मालिनी (Hema Malini denies being Bollywood's highest-paid actress)
दरअसल, एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने सबसे ज़्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस होने की अटकलों को खारिज कर दिया.उन्होंने कहा, "नहीं, बिल्कुल नहीं.किसने बोला ये? हमें बहुत कम पैसे मिलते थे.इतना कुछ नहीं देते थे.डायरेक्टर और प्रोड्यूसर मुझे बहुत पसंद करते थे, लेकिन मैंने कभी पैसे के लिए काम नहीं किया.जैसे-जैसे आपकी पॉपुलैरिटी बढ़ती गई, वे पेमेंट थोड़ा बढ़ा देते थे.बस इतना ही.मुझे कभी वैसी ज़्यादा फीस नहीं मिली जैसी आज के स्टार्स को मिलती है.हमें तो उसका एक हिस्सा भी नहीं मिला."
हेमा मालिनी ने कही ये बात
अपनी बात को जारी रखते हुए हेमा मालिनी ने आगे कहा, 'लेकिन यह बिल्कुल अलग कहानी है.जिन फिल्मों में हमने काम किया, उनसे हमें जो कुछ भी मिला, वह असली पैसे से कहीं ज़्यादा कीमती था.एक्सपीरियंस और पहचान का मतलब पेमेंट से कहीं ज़्यादा था.कोई प्रोड्यूसर जितना भी पेमेंट कर सकता था, ठीक था.वरना, मैंने कभी यह नहीं मांगा, 'इतना ही चाहिए, वरना नहीं करूंगी पिक्चर.' मैंने ऐसा कभी नहीं किया.मेरी माँ सब कुछ संभालती थीं".
'हमने कभी पैसे के लिए ज़ोर नहीं दिया'- हेमा मालिनी
इसके साथ- साथ एक्ट्रेस ने आगे कहा, "वह सभी प्रोड्यूसर्स के साथ बहुत लिबरल थीं. अगर कोई प्रोड्यूसर कहता, 'मैं इस फिल्म के लिए ज़्यादा पेमेंट नहीं कर सकता,' तो वह कहतीं, 'कोई बात नहीं.' हमने कभी पैसे के लिए ज़ोर नहीं दिया.वे हमें जो भी छोटा लिफ़ाफ़ा देते, हम उसे ले लेते, लगभग भीख की तरह'.
हेमा मालिनी का बॉलीवुड सफर
हेमा मालिनी पिछले छह दशकों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का अहम हिस्सा रही हैं और अपने दौर की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. 'ड्रीम गर्ल' के नाम से मशहूर हेमा ने सीता और गीता, शोले, ड्रीम गर्ल, द बर्निंग ट्रेन और बागबान जैसी कई यादगार और सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया.
हेमा मालिनी की पर्सनल लाइफ
एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उनकी शादी दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र से हुई थी, जिनका नवंबर 2025 में निधन हो गया. दोनों की दो बेटियां हैं. एक्ट्रेस ईशा देओल और अहाना देओल. अभिनय के साथ-साथ हेमा मालिनी राजनीति में भी सक्रिय हैं. वह मथुरा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद हैं और 2014 में पार्टी में शामिल होने के बाद से लगातार सार्वजनिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं.
Ve Junoon Out: Emraan Hashmi की फिल्म 'Awarapan 2' का पहला गाना 'वे जुनून' हुआ रिलीज
Frequently Asked Questions (FAQ)
1. हेमा मालिनी ने सबसे ज़्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस होने पर क्या कहा? /(What did Hema Malini say about being Bollywood's highest-paid actress?)
हेमा मालिनी ने कहा कि वह कभी भी बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री नहीं थीं और इस दावे को उन्होंने गलत बताया.
2. हेमा मालिनी ने इस दावे को क्यों खारिज किया? (Why did Hema Malini reject the claim?)
उनका कहना है कि उनकी लोकप्रियता के कारण लोगों ने ऐसा माना, लेकिन उन्हें कभी भी सबसे अधिक फीस नहीं मिली.
3. क्या हेमा मालिनी ने पैसों को प्राथमिकता दी?(Did Hema Malini say she worked for money?)
नहीं. उन्होंने कहा कि उनके लिए पैसे से ज़्यादा अहम अच्छी फिल्में, दमदार किरदार और दर्शकों का प्यार था.
4. आज के कलाकारों की फीस को लेकर हेमा मालिनी ने क्या कहा? (What did Hema Malini say about today's actors' fees?)
उन्होंने कहा कि आज के सितारों को उनके दौर की तुलना में कहीं अधिक पारिश्रमिक मिलता है.
5. हेमा मालिनी को 'ड्रीम गर्ल' क्यों कहा जाता है? (Why is Hema Malini known as the 'Dream Girl'?)
अपनी शानदार लोकप्रियता और लगातार सुपरहिट फिल्मों की वजह से उन्हें 'ड्रीम गर्ल' का खिताब मिला.
Tags : Hema Malini | dharmendra and hema malini | hema malini news | Hema Malini Movies

