Dailyhunt
Salman Khan ने किया Rajpal Yadav का सपोर्ट, कहा-'डॉलर का कुछ भी हो, आपके काम की वैल्यू है'

Salman Khan ने किया Rajpal Yadav का सपोर्ट, कहा-'डॉलर का कुछ भी हो, आपके काम की वैल्यू है'

Rajpal Yadav: मुंबई में आयोजित Chetak Screen Awards 2026 में राजपाल यादव (Rajpal Yadav) से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो गया है. इवेंट के दौरान उन्होंने युद्ध और डॉलर जैसे मुद्दों पर टिप्पणी की, जिस पर पत्रकार सौरभ द्विवेदी (Saurabh Dwivedi) ने कटाक्ष किया.

इस मज़ेदार बातचीत से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत ऑडियंस हंसते-हंसते लोटपोट हो गई. इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पत्रकार के खिलाफ प्रतिक्रिया दी. वहीं सलमान खान (Salman Khan) ने इस मामले में राजपाल यादव का समर्थन किया.

Rajpal Yadav ने Farah Khan के व्लॉग में जेल के अनुभव किए शेयर

सलमान खान ने राजपाल यादव के बारे में क्या कहा?

आपको बता दें मंगलवार को अपने X अकाउंट पर सलमान ने कहा, 'राजपाल भाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको बार-बार रिपीट किया है क्योंकि आप अपना काम जानते हो और एक वैल्यू लाते हो, काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पे मिलेगा और मिलता रहेगा. हकीकत यह है".

Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' के फैन बने Virat Kohli और Anushka Sharma, बोले- 'क्या शानदार फिल्म है...'

जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी ने उड़ाया था राजपाल यादव का मजाक (Journalist Saurabh Dwivedi had made fun of Rajpal Yadav)

चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026 में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव पर जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी का एक मजाक विवाद का विषय बन गया. स्टेज पर दुनिया की अराजकता, युद्धों और रुपये-डॉलर के उतार-चढ़ाव पर बात करते हुए राजपाल यादव ने कहा कि वे इन सबके बीच बस 'शांति, शांति' का जाप करते रहते हैं. इस पर सौरभ द्विवेदी ने कटाक्ष करते हुए कहा, 'राजपाल भाई, डॉलर और रुपये में कितना भी उतार-चढ़ाव हो, आपको उतनी ही राशि चुकानी पड़ेगी जितनी आप पर बकाया है.' यह टिप्पणी राजपाल के पुराने कर्ज विवाद की ओर इशारा थी. हालांकि स्टेज पर हंसी छाई, लेकिन सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने सौरभ द्विवेदी की जमकर आलोचना की और उन्हें संवेदनशीलता की कमी का आरोप लगाया.

Matka King Trailer: Vijay Varma की नई सीरीज 'मटका किंग' का ट्रेलर हुआ रिलीज

राजपाल यादव ने किया सौरभ द्विवेदी का सपोर्ट

इस बीच, मंगलवार, 7 अप्रैल को राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जर्नलिस्ट को मिले रिएक्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. वीडियो में, एक्टर ने कहा राजपाल यादव ने कहा, "इस पर पूरी दुनिया के लिए एक जनरल सा स्किट बनाने की कोशिश की. कभी-कभी फिल्मों में भी होता है कि हम सीन डिजाइन करते हैं, लेकिन उसका मतलब ऑडियंस तक सही तरीके से नहीं पहुंचता. यह सिनेमा है! सौरभ और ज़ाकिर मेरे छोटे भाइयों जैसे हैं जिन्होंने हमेशा उनका सम्मान किया है. सौरव ने तो हमारे सम्मान में पूरी ऑडियंस के सामने ऑडिटोरियम में खड़े होकर तालियां बजाईं. धन्यवाद सौरव".

Raj Kundra: राज कुंद्रा ने कानूनी मामलों पर दी प्रतिक्रिया, बोले- 'मुझे निष्पक्ष फैसले के जरिए सच्चाई चाहिए'

राजपाल यादव को 18 मार्च तक मिली थी अंतरिम जमानत

राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया और हंगामा एक्टर को 16 फरवरी को अंतरिम बेल मिल गई. जस्टिस शर्मा ने पहले यादव को अंतरिम बेल के लिए 16 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे तक ₹1.5 करोड़ जमा करने का आदेश दिया था, जिसका उन्होंने पालन किया. (Rajpal Yadav Farah Khan interview video)

क्या हैं चेक बाउंस मामला? (Rajpal Yadav Cheque Bounce Case)

यह पूरा मामला 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग ₹5 करोड़ का लोन लिया था. फिल्म फाइनेंशियली सफल नहीं रही, और लोन की रकम चुकाने में बाद में देरी होती रही. शिकायत करने वाली कंपनी का आरोप है कि रकम चुकाने के लिए दिए गए कई चेक बाउंस हो गए, जिसके बाद राजपाल यादव और उनसे जुड़ी एक कंपनी के खिलाफ नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत केस दर्ज किया गया. केस की सुनवाई के दौरान, कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल यादव को कई नोटिस भेजे, लेकिन वह लंबे समय तक कोर्ट में पेश नहीं हुए. 2013 में, उन्हें 10 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया. उन्होंने 3 से 6 दिसंबर, 2013 तक चार दिन जेल में बिताए. बाद में, दिल्ली हाई कोर्ट की एक डिवीजन बेंच ने उनकी अपील पर उनकी सजा सस्पेंड कर दी. राजपाल की सजा पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई थी. (Rajpal Yadav jail life story interview)

राजपाल यादव की अपकमिंग फिल्में कौन सी हैं? (Rajpal Yadav Upcoming Films)

अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो राजपाल यादव की दो फिल्में पाइपलाइन में हैं भूत बांग्ला और वेलकम टू द जंगल. दोनों फिल्मों में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं, और ये इसी साल रिलीज होंगी. भूत बांग्ला 17 अप्रैल, 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी, जबकि वेलकम टू द जंगल 26 जून, 2026 को रिलीज होगी. (Farah Khan food vlog Rajpal Yadav appearance)

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. सलमान खान ने राजपाल यादव के लिए क्या पोस्ट किया? (What did Salman Khan post for Rajpal Yadav?)

A. Salman Khan ने Rajpal Yadav के समर्थन में एक मजबूत पोस्ट शेयर किया और उनके काम की तारीफ की.

Q2. यह मामला किस इवेंट से जुड़ा है? (Which event is this controversy related to?)

A. यह मामला Chetak Screen Awards 2026 से जुड़ा है, जहां यह घटना हुई.

Q3. इवेंट में क्या हुआ था? (What happened at the event?)

A. इवेंट के दौरान Rajpal Yadav के बयान पर मजाक किया गया, जिसका वीडियो वायरल हो गया.

Q4. सलमान खान ने क्या कहा? (What did Salman Khan say?)

A. उन्होंने कहा कि हालात चाहे जैसे भी हों, किसी के काम की वैल्यू कम नहीं होती.

Q5. सोशल मीडिया पर क्या रिएक्शन रहा? (How did social media react?)

A. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने Rajpal Yadav के समर्थन में आवाज उठाई और मजाक करने वालों की आलोचना की.

Tags : Salman Khan Tweet | salman khan twitter | rajpal yadav new movie | rajpal yadav latest news | rajpal yadav latest updates | Rajpal Yadav Angry On Journalist

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri