इस पल को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'नीना गुप्ता मुझसे अक्सर कहती हैं कि उन्होंने एक छोटी-सी स्टूडेंट फिल्म की थी, और उसी की वजह से उन्हें 'बधाई हो' मिली। वो कहती हैं कि कौन-सी फिल्म, कौन देखेगा और कहां देखेगा, कुछ नहीं कहा जा सकता। तुम्हारा काम एक एक्टर के तौर पर, बस काम करते रहना है और अच्छा काम करना है, ताकि कहीं न कहीं कोई तुम्हें देखे और सोचे कि शायद तुम किसी और प्रोजेक्ट के लिए सही हो।' (Badhai Ho success story Bollywood)
नीना गुप्ता की सलाह

गौरतलब है कि अपने को-स्टार संदीपा धर को दी गई नीना गुप्ता की अनुभव और धैर्य से भरी यह सलाह, उनके अपने करियर सफर को भी दर्शाती है, जहां लगातार मेहनत और जुनून ने उन्हें 'बधाई हो' जैसी बड़ी सफलता दिलाई।
हालांकि संदीपा के लिए इस सलाह का सार बेहद साफ है और वो है ,कि हमें नतीजों की बजाय अपने हुनर पर ध्यान देना चाहिए। विशेष रूप से तुरंत सफलता और पहचान की चाह रखनेवाले इस दौर में, 'बस काम करते रहो' जैसी सीख बेहद प्रेरणादायक और जमीन से जोड़ने वाली है। (Actor motivation Bollywood)
संदीपा धर अपकमिंग प्रोजेक्ट
गौरतलब है कि संदीपा हाल ही में 'दो दीवाने सहर में, में नजर आई थीं, जहां उन्होंने मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ एक मजबूत और प्रभावशाली किरदार निभाया था। फिलहाल, संदीपा धर, नीना गुप्ता के साथ पहली बार 'चुंबक' में नज़र आनेवाले हैं। हालांकि शो से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन सेट पर दोनों के बीच हो रही ऐसी गहरी और प्रेरणादायक बातचीत ने दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है। (Sandeepa Dhar upcoming projects)
इसके अलावा अलग-अलग किरदारों में खुद को तलाश रही संदीपा धर के लिए नीना गुप्ता की यह सलाह उनके लिए एक मंत्र बन चुकी है, जो उन्हें खुद पर पर विश्वास रखने और सिनेमा में फैले अनिश्चित अवसरों को स्वीकार करने की प्रेरणा देती है।
FAQ
1. चुंबक क्या है? (What is a magnet?)
यह एक आगामी नेटफ्लिक्स सीरीज़ है, जिसमें संदीपा धर और नीना गुप्ता पहली बार साथ नजर आएंगी।
2. Neena Gupta ने संदीपा धर को क्या सलाह दी? (What advice did Neena Gupta give to Sandeepa Dhar?)
उन्होंने कहा कि एक्टर का काम बस अच्छा काम करते रहना है, क्योंकि कब और कौन सा काम आपको पहचान दिला दे, यह पहले से तय नहीं होता।
3. इस सलाह का क्या महत्व है? (What is the significance of this advice?)
यह सलाह खासतौर पर आज के दौर में महत्वपूर्ण है, जहां लोग तुरंत सफलता चाहते हैं-यह धैर्य और निरंतर मेहनत पर जोर देती है।
4. Sandeepa Dhar ने हाल ही में किन प्रोजेक्ट्स में काम किया है? (What projects has Sandeepa Dhar worked on recently?)
वह हाल ही में 'दो दीवाने शहर में' में नजर आई थीं, जहां उन्होंने मजबूत किरदार निभाया।
5. क्या 'चुंबक' के बारे में पूरी जानकारी सामने आई है? (Has complete information about 'Chumbak' been revealed?)
नहीं, अभी इस सीरीज़ की कहानी और रिलीज़ से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन दर्शकों में इसे लेकर उत्सुकता बढ़ रही है।
Bharti Singh: भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने दिखाया बेटे 'काजू' का चेहरा
Manish Malhotra Mother: मनीष मल्होत्रा पर टूटा दुखों का पहाड़, मां गरिमा मल्होत्रा का हुआ निधन

