Satluj Movie: दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म 'सतलुज' (Satluj) रिलीज के तुरंत बाद विवादों में घिर गई है. केंद्र सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 को फिल्म हटाने का निर्देश दिया, जिसके बाद इस फैसले को लेकर बहस छिड़ गई. फिल्म ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित बताई जा रही है.
वहीं, सिख संगठनों ने फिल्म हटाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए इसे इतिहास और सच को दबाने की कोशिश बताया है.
सिख संगठन ने की 'सतलुज' को हटाने की आलोचना
आपको बता दें कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के चीफ सेक्रेटरी कुलवंत सिंह मनन ने इसे हटाने की निंदा की. कुलवंत सिंह मनन ने कहा, "अगर असलियत दिखाई जाए और जनता को पता चले कि उन दिनों पंजाब में क्या हुआ था तो इसमें क्या गलत है?"
SGPC के प्रेसिडेंट हरजिंदर सिंह धामी ने कही ये बात
फिल्म को "मनमाने ढंग से हटाने" की बुराई करते हुए SGPC के प्रेसिडेंट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा, "सिखों पर हुए सरकारी ज़ुल्म को छिपाने की कोशिशें कभी कामयाब नहीं हो सकतीं. आज, माननीय कोर्ट उस समय के पुलिस अफ़सरों को सज़ा दे रहे हैं. कोई कोर्ट के इन फैसलों से कैसे मुंह मोड़ सकता है? इतिहास के पन्ने मिटाए नहीं जा सकते, न ही किसी बैन से सच को दबाया जा सकता है".
'लोगों को अपने इतिहास को जानने का पूरा हक है'- हरजिंदर सिंह धामी
वहीं हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि "पंजाब समेत दुनिया भर के इंसाफ़ पसंद लोगों को अपने इतिहास को जानने, समझने और उससे सीखने का पूरा हक़ है. SGPC प्रेसिडेंट ने फिल्म पर लगे सभी बैन तुरंत हटाने की मांग की, ताकि लोग इतिहास के इस अहम हिस्से को खुद समझ सकें. 1984 के सिख विरोधी दंगों के बाद, पुलिस ने हज़ारों बेगुनाह नौजवानों को टॉर्चर किया और मार डाला और उनकी लाशों को लावारिस बताकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया'.
Lock Upp 2: Sunita Ahuja ने 'लॉक अप' छोड़ने की जताई इच्छा, कहा- 'सूप का स्वाद गाय के पेशाब जैसा है'
हरजिंदर सिंह धामी ने कही ये बात
हरजिंदर सिंह धामी ने आगे कहा कि, "खालरा ने पंजाब के इतिहास के उस दर्दनाक दौर को दुनिया के सामने लाने के लिए अपनी ज़िंदगी लगा दी. उनकी कोशिशों से, हज़ारों परिवारों को अपने लापता जवान बेटों के लिए इंसाफ़ की उम्मीद मिली. दुख की बात यह है कि खालरा, जो लोगों की उम्मीद थे, उन्हें भी पुलिस ने बेरहमी से मार डाला".
जसवंत सिंह के जीवन पर आधारित हैं फिल्म 'सतलुज'
फरवरी 2025 में जसवंत सिंह के जीवन पर आधारित एक हिंदी पंजाबी फिल्म ' सतलुज' रिलीज होने वाली थी , जिसमें दिलजीत दोसांझ खालरा का किरदार निभा रहे थे. हालांकि इसका नाम शुरू में 'पंजाब '95' रखा गया था , लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म और निर्माण इकाई पर आपत्ति जताते हुए 127 कट लगाने और एक नया शीर्षक देने की मांग की. इसके बाद फिल्म की रिलीज अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई. अंततः 3 जुलाई 2026 को बिना किसी कट के ZEE5 पर रिलीज हुई . बाद में फिल्म को रविवार 5 जुलाई 2026 को ZEE5 से हटा दिया गया.
Satluj Movie: रिलीज के 2 दिन बाद OTT से हटाई गई फिल्म 'सतलुज', Diljit Dosanjh का टूटा दिल
Frequently Asked Questions (FAQ)
1. 'सतलुज' फिल्म विवादों में क्यों है? (Why is the film Satluj in controversy?)
केंद्र सरकार के निर्देश के बाद सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए ZEE5 से फिल्म हटाए जाने के कारण यह विवाद शुरू हुआ.
2. 'सतलुज' को किस OTT प्लेटफॉर्म से हटाया गया? (Which OTT platform removed Satluj?)
फिल्म को ZEE5 से हटाया गया है.
3. सरकार ने फिल्म हटाने का निर्देश क्यों दिया? (Why did the government ask for the film's removal?)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए फिल्म हटाने का निर्देश दिया.
4. फिल्म हटाए जाने का विरोध किसने किया है? (Who has opposed the removal of Satluj?)
कई सिख संगठनों ने इस फैसले की कड़ी निंदा करते हुए इसका विरोध किया है.
5. सिख संगठनों का क्या कहना है? (What is the Sikh organizations' main argument?)
उनका कहना है कि सेंसरशिप के जरिए इतिहास को नहीं मिटाया जा सकता और फिल्म को हटाना गलत फैसला है.
Tags : Satluj Controversy | Diljit Dosanjh's Satluj removed from ZEE5 | Diljit Dosanjh SATLUJ Movie Removed From OTT ZEE5 | Satluj OTT Release | Diljit Dosanjh Concert | diljit dosanjh controversy | diljit dosanjh controversy list

