Priyamvada Kant Stunt Scenes: अभिनेत्री प्रियंवदा कांत, जो एण्डटीवी के सुपरनैचुरल हाॅरर काॅमेडी शो 'घरवाली पेड़़वाली' में लतिका का किरदार निभा रही हैं, अपने समर्पण और बेखौफ अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं।
हाल ही में आने वाले एक रोमांचक ट्रैक की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने अभिनय की सीमाओं को और आगे बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कई स्टंट खुद किए, जिनमें एक मुश्किल सीन ऐसा भी था जिसमें उन्हें लंबे समय तक हार्नेस के सहारे उल्टा लटकना पड़ा। जो शुरुआत में थोड़ा डरावना लग रहा था, वही अनुभव बाद में उनके लिए रोमांचक और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बन गया। (Latika character update)
टीवी एक्ट्रेस रियल स्टंट
अपने अनुभव को साझा करते हुए प्रियंवदा कांत ऊर्फ लतिका कहती हैं, 'हमारे शो में मैं कई स्टंट कर चुकी हूं। लगभग हर हफ्ते कोई न कोई नया स्टंट करना होता है। कुछ तो इतने अनोखे और चुनौतीपूर्ण होते हैं कि उन्हें करना आसान नहीं होता। ऐसा ही एक स्टंट था, जिसमें मुझे चमगादड़ की तरह उल्टा लटकना था। यह बहुत मुश्किल था क्योंकि काफी देर तक उल्टा लटकने से सारा खून सिर की तरफ दौड़ जाता है और उसी दौरान आपको अपने डायलॉग भी बोलने होते हैं। जब पहली बार इस सीन के बारे में सुना, तो मैं उत्साहित भी थी और थोड़ी घबराई हुई भी, क्योंकि यह ऐसा अनुभव नहीं है जिसकी आदत तुरंत पड़ जाए। शुरुआती रिहर्सल में शरीर को संतुलन और दबाव के साथ तालमेल बिठाने में समय लगा, लेकिन मैंने ठान लिया था कि यह स्टंट मैं खुद ही करूंगी, क्योंकि इससे सीन ज्यादा वास्तविक लगता है।' उन्होंने आगे कहा, 'मेरे किरदार लतिका के लिए मुझे बहुत लंबा विग पहनना पड़ता है। जब मैं उल्टा लटकती थी, तो वह बार-बार सिर को खींचता और बालों पर दबाव डालता था। स्क्रीन पर यह सीन मजेदार लगता है, लेकिन इसे करने में काफी मेहनत लगती है। हमारी सुरक्षा टीम और स्टंट टीम हमेशा साथ रहती है, जो हर उपकरण को दोबारा जांचती है और हमें सही पोस्टर और सांस लेने की तकनीक भी बताती है। फिर भी कई बार ऐसे स्टंट काफी थकाने वाले और दर्दनाक हो सकते हैं। एक और मजेदार लेकिन मुश्किल स्टंट वह था जब मुझे पंखे पर बैठना पड़ा। मैं सचमुच पंखे पर बैठी थी और वह लगातार घूम रहा था, जिससे मुझे काफी चक्कर आने लगे। देखने में यह सीन बहुत मजेदार लगता है, लेकिन उस घूमते हुए पंखे पर संतुलन बनाए रखना काफी मुश्किल था। ऐसे समय में मेरे सह-कलाकार हमेशा मेरा हौसला बढ़ाते हैं। वे बार-बार पूछते रहते हैं कि मैं ठीक हूं या नहीं और मुझे यह कहते हुए प्रोत्साहित करते रहते हैं कि, 'ओ माय गाॅड, तुम सच में एक बहादुर लड़की हो, वाकई बहुत अच्छा कर रही हो।' इस तरह के प्रोत्साहन से वाकई मदद मिलती है जब आप शारीरिक रूप से कुछ ऐसे चुनौतीपूर्ण काम कर रहे हों।' (TV actress real stunt)
टीवी शूटिंग BTS स्टोरी
वह आगे कहती हैं, 'एक और स्टंट में जीतू (पारस अरोड़ा) छत से गिरता है और मैं उसे पकड़ने के लिए छलांग लगाती हूं। हम दोनों हवा में लटके रहते हैं और मेरा सिर उसके सीने पर टिका होता है। इस सीन का एक प्रोमो भी बनाया गया था। स्क्रीन पर यह बहुत खूबसूरत और ग्लैमरस लगता है, लेकिन अगर आप इसके बीटीएस वीडियो देखें, तो समझ आएगा कि इसे करने में कितनी मेहनत लगी है। अभी शो की कहानी काफी रोमांचक मोड़ पर है, जहां लतिका जीतू का प्यार पाने की कोशिश कर रही है और साथ ही सावी (सीरत कपूर) से भी उसका सामना हो रहा है। एक कलाकार के तौर पर हम हमेशा ऐसे अनुभव चाहते हैं जो हमें चुनौती दें और आगे बढ़ने का मौका दें। अपने स्टंट खुद करना मेरे लिए ऐसा ही एक यादगार अनुभव रहा है। कुल मिलाकर ये स्टंट जितने मजेदार लगते हैं, उतने ही मुश्किल भी होते हैं। स्क्रीन पर उन्हें आसान दिखाने के पीछे बहुत मेहनत और लगन छिपी होती है।' (Indian TV drama update)
'घरवाली पेड़वाली' में प्रियंवदा कांत को लतिका के रूप में देखिए, हर सोमवार से शुक्रवार रात 9ः00 बजे और 10ः00 बजे, केवल एण्डटीवी पर और सभी एपिसोड कभी भी हिंर्दी 5 पर!
FAQ
1. 'घरवाली पेड़वाली' में प्रियंवदा कांत कौन सा किरदार निभा रही हैं? (Which character is Priyamvada Kant playing in 'Gharwali Pedwali'?)
वह शो में लतिका का किरदार निभा रही हैं।
2. प्रियंवदा कांत ने कौन-कौन से स्टंट खुद किए? (Which stunts did Priyamvada Kant perform herself?)
उन्होंने उल्टा लटकने वाला हार्नेस स्टंट, पंखे पर बैठने वाला सीन और हवा में लटककर किया गया एक्शन सीन खुद किया।
3. उल्टा लटकने वाला स्टंट कितना मुश्किल था? (How difficult was the upside-down stunt?)
यह स्टंट बेहद चुनौतीपूर्ण था क्योंकि लंबे समय तक उल्टा रहने से शरीर पर दबाव पड़ता है और साथ में डायलॉग भी बोलने होते हैं।
4. शो में जीतू का किरदार कौन निभा रहा है? (Who is playing the character of Jeetu in the show?)
जीतू का किरदार Paras Arora निभा रहे हैं।
5. 'घरवाली पेड़वाली' कब और कहां देख सकते हैं? (When and where can you watch 'Gharwali Pedwali'?)
यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 9:00 और 10:00 बजे &TV पर प्रसारित होता है।
Anjali Nair: Twenty 20: राजनीति में हुई अंजली नायर की एंट्री, ट्वेंटी 20 पार्टी से लड़ेंगी चुनाव
Dhurandhar 2 : रणवीर सिंह का धुरंधर 2 को लेकर कॉन्फिडेंस हुआ हाई, म्यूजिक लॉन्च में कही ये बात

