Dailyhunt
Shahrukh Khan Fight In Wankhede:  शाहरुख खान के वानखेड़े विवाद पर हुआ बड़ा खुलासा, पूर्व एसीपी ने बताया क्या हुआ था उस रात

Shahrukh Khan Fight In Wankhede: शाहरुख खान के वानखेड़े विवाद पर हुआ बड़ा खुलासा, पूर्व एसीपी ने बताया क्या हुआ था उस रात

ताजा खबर: शाहरुख खान का साल 2012 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ विवाद आज भी आईपीएल इतिहास के सबसे चर्चित मामलों में गिना जाता है. अब कई साल बाद इस मामले पर उस समय के पूर्व एसीपी इकबाल शेख ने बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि यह पूरा विवाद दरअसल एक गलतफहमी के कारण बढ़ गया था.

हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान इकबाल शेख ने उस दिन की घटना को विस्तार से याद किया. उन्होंने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे, तब मैच खत्म हो चुका था और स्टेडियम लगभग खाली हो चुका था. तभी एक अधिकारी ने उन्हें बताया कि 'शाहरुख खान ने राड़ा कर दिया.' हालांकि, शेख के मुताबिक मामला उतना गंभीर नहीं था, जितना उसे बनाया गया.

क्या हुआ था

उन्होंने बताया कि घटना के वक्त शाहरुख खान अपने बच्चों के साथ मैदान पर खेल रहे थे. इसी दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड ने आपत्ति जताई और सीटी बजाई, जिससे अभिनेता नाराज हो गए. इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और धीरे-धीरे मामला बढ़ता चला गया. कुछ ही देर में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अधिकारी भी इसमें शामिल हो गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई.

:क्या तब्बू 'भूत बंगला' में रोल कटने से हुई नाराज, सामने आई सच्चाई

इकबाल शेख के अनुसार, जब उन्हें लगा कि मामला ज्यादा बिगड़ सकता है, तो उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप किया और शाहरुख खान से स्टेडियम छोड़ने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि अगर उस समय उन्हें बाहर नहीं ले जाया जाता, तो स्थिति और ज्यादा खराब हो सकती थी.

कब हुआ था विवाद

यह विवाद उस समय हुआ था जब शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हराया था. इस घटना के बाद शाहरुख खान पर वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश को लेकर पांच साल का बैन लगा दिया गया था, जिसे बाद में तीन साल के भीतर ही हटा लिया गया.इस मामले पर शाहरुख खान ने भी अपनी सफाई दी थी. उन्होंने आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि उन्होंने केवल तब प्रतिक्रिया दी, जब उनके बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया. बाद में एक टीवी शो में उन्होंने स्वीकार किया कि उस समय वह काफी गुस्से में थे और भावनाओं में बहकर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी

: रेड आउटफिट में कियारा आडवाणी का जलवा, स्टाइल और कॉन्फिडेंस ने जीता दिल

वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और अनिल कपूर जैसे बड़े सितारे दिखाई देंगे. इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और यह 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.

FAQ

1. शाहरुख खान का वानखेड़े विवाद क्या था?

यह 2012 में वानखेड़े स्टेडियम में हुआ एक विवाद था, जिसमें शाहरुख खान और सिक्योरिटी स्टाफ के बीच बहस हुई थी.

2. इस मामले पर हाल ही में क्या खुलासा हुआ है?

पूर्व एसीपी इकबाल शेख ने बताया कि यह पूरा मामला एक 'गलतफहमी' की वजह से बढ़ा था.

3. विवाद की शुरुआत कैसे हुई थी?

शाहरुख अपने बच्चों के साथ मैदान पर थे, तभी एक सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोका, जिससे बहस शुरू हो गई.

4. उस समय स्थिति को कैसे संभाला गया?

एसीपी इकबाल शेख ने मौके पर पहुंचकर शाहरुख खान को स्टेडियम से बाहर जाने को कहा, जिससे मामला शांत हुआ.

5. क्या शाहरुख खान पर कोई कार्रवाई हुई थी?

हाँ, उन्हें वानखेड़े स्टेडियम में एंट्री पर 5 साल का बैन लगाया गया था.

:बेटे ऋदान के 18वें जन्मदिन पर भावुक हुए ऋतिक रोशन, शेयर की खास कविता

Shahrukh kha | about shahrukh khan | shahrukh khan news | actor shahrukh khan news | shahrukh khan news today hindi | Shahrukh Khan Upcoming Film

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri