Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Spider-Man: Brand New Day Movie Review: Tom Holland की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' है दिल, ड्रामा और धमाकेदार एक्शन का परफेक्ट पैकेज

Spider-Man: Brand New Day Movie Review: Tom Holland की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' है दिल, ड्रामा और धमाकेदार एक्शन का परफेक्ट पैकेज

फिल्म: स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे

कास्ट: टॉम हॉलैंड, ज़ेंडाया, सैडी सिंक, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, फ्लोरेंस पुघ, माइकल मैंडो, मार्क रफ़ालो
डायरेक्टर: डेस्टिन डैनियल क्रेटन
स्क्रीनराइटर: क्रिस मैककेना, एरिक सोमर्स

रनटाइम: 145 मिनट
भाषा: इंग्लिश
प्लेटफॉर्म: थिएटर
रेटिंग: 3.5 स्टार

Spider-Man: Brand New Day Review: टॉम हॉलैंड (Tom Holland) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (Spider-Man: Brand New Day) आखिरकार आज भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर मार्वल फैंस के बीच लंबे समय से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था. ऐसे में अगर आप भी इस फिल्म का टिकट बुक करने की सोच रहे हैं, तो पहले इस रिव्यू पर नजर डाल लें. यहां आपको कहानी, स्टारकास्ट की एक्टिंग, निर्देशन, एक्शन सीक्वेंस और फिल्म के ओवरऑल सिनेमाई अनुभव की पूरी जानकारी मिलेगी.

IFFM 2026 में होगा Saiyami Kher की अपकमिंग फिल्म 'पल भर के लिए' का वर्ल्ड प्रीमियर

कहानी

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की कहानी 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' के बाद के समय से शुरू होती है, जहां पीटर पार्कर (टॉम हॉलैंड) अपनी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव महसूस कर रहा है. डॉ. स्ट्रेंज के जादू के कारण दुनिया उसकी पहचान भूल चुकी है और अब नेड (जैकब बैटलन) व एमजे (ज़ेंडाया) भी उसे नहीं पहचानते. अकेलेपन के बीच पीटर एक छोटे से कमरे में रहकर अपने स्पाइडर-मैन मिशन को जारी रखता है और न्यूयॉर्क को खतरों से बचाने की कोशिश करता है.पीटर अब डैमेज कंट्रोल डिपार्टमेंट के प्रमुख बिल मेट्जगर (ट्रामेल टिलमैन) के साथ मिलकर शहर की सुरक्षा में जुटा है, लेकिन उसकी अपनी परेशानियां भी कम नहीं हैं. उसके शरीर में हो रहे बदलाव और अनियंत्रित शक्तियां उसके लिए नई चुनौती बन जाती हैं. अपनी क्षमताओं को समझने के लिए वह ब्रूस बैनर यानी हल्क (मार्क रफालो) और ब्लैक विडो (फ्लोरेंस पुघ) से मदद लेने की कोशिश करता है.इस बीच स्कॉर्पियन (माइकल मैंडो) के हमले से हालात और बिगड़ जाते हैं. हालांकि, पीटर को सबसे बड़ा खतरा जीन ग्रे (सैडी सिंक) से नजर आता है, जिसके पास बेहद शक्तिशाली टेलीपैथिक क्षमताएं हैं. वह किसी भी इंसान के दिमाग और शरीर को अपने नियंत्रण में ले सकती है. ऐसे समय में फ्रैंक यानी पनिशर (जॉन बर्नथल) पीटर का साथ देता है. अब फिल्म की कहानी इसी रहस्य को सुलझाने पर केंद्रित है कि जीन ग्रे की असली ताकत क्या है और क्या पीटर उसे रोक पाएगा.

Salman Khan Sells Apartment: 11 साल बाद सलमान खान ने बेचा बांद्रा का फ्लैट, 62 लाख रुपये का हुआ मुनाफा

परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के लेवल पर फिल्म काफी मजबूत साबित होती है. टॉम हॉलैंड ने पीटर पार्कर और स्पाइडर-मैन के किरदार में एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह इस भूमिका के लिए कितने उपयुक्त हैं. उनका कॉमिक टाइमिंग, इमोशनल डेप्थ और सहज अभिनय दर्शकों को बांधे रखता है. जॉन बर्नथल का पनिशर किरदार फिल्म में एक अलग रंग जोड़ता है और टॉम हॉलैंड के साथ उनकी जोड़ी कई यादगार पल देती है. सैडी सिंक ने जीन ग्रे के रूप में शानदार प्रभाव छोड़ा है और उनका किरदार आगे की कहानी के लिए उत्सुकता पैदा करता है. ज़ेंडाया ने अपनी भूमिका में एक बार फिर बेहतरीन संतुलन दिखाया है. वहीं, मार्क रफेलो, जैकब बैटलन और मारिसा टोमेई जैसे कलाकारों ने छोटे रोल में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. फ्लोरेंस पुघ का कैमियो उम्मीदों पर खरा उतरता है, जबकि बाकी सहायक कलाकार भी फिल्म की कहानी को मजबूती देने में सफल रहते हैं.

Kangana Ranaut के बयान पर Saurav Das ने किया पलटवार, कहा- 'मैं ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं'

डायरेक्शन

निर्देशन के मामले में डेस्टिन डेनियल क्रेटन अपनी अलग छाप छोड़ते हैं. उन्होंने फिल्म को सिर्फ एक और मार्वल ब्लॉकबस्टर बनाने के बजाय पीटर पार्कर की पर्सनल जर्नी पर केंद्रित रखा है. शानदार एक्शन कोरियोग्राफी, प्रैक्टिकल स्टंट्स और संतुलित विजुअल इफेक्ट्स हर बड़े सीक्वेंस को दमदार बनाते हैं. वहीं, पीटर के अकेलेपन और उसकी भावनात्मक टूटन को जिस संवेदनशीलता से दिखाया गया है, वह फिल्म को सिर्फ एक सुपरहीरो एडवेंचर नहीं, बल्कि एक इंसानी कहानी भी बना देता है.

म्यूजिक

बैकग्राउंड स्कोर फिल्म की सबसे मजबूत तकनीकी खूबियों में शामिल है. यह शांत और भावनात्मक पलों को बेहतर तरीके से उभारता है, वहीं बड़े एक्शन सीन्स के साथ सहजता से जुड़ जाता है. फिल्म के VFX और विजुअल ट्रीटमेंट में भी वही गुणवत्ता नजर आती है, जिसकी उम्मीद स्पाइडर-मैन जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी से की जाती है.

Ramayana Trailer Reactions: रणबीर कपूर की 'रामायणम्' के ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, यूजर्स ने जताई नाराजगी

देखें या नहीं फिल्म?

अगर आप स्पाइडर-मैन के फैन हैं तो 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' आपको निराश नहीं करेगी. यह फिल्म बड़े मल्टीवर्स तमाशे से ज्यादा पीटर पार्कर की व्यक्तिगत कहानी पर ध्यान देती है. टॉम हॉलैंड का दमदार अभिनय, MJ के साथ उनकी भावनात्मक केमिस्ट्री, प्रभावशाली कैमियो और एक संतुलित कहानी इसे देखने लायक बनाते हैं. यह फ्रेंचाइजी की बेस्ट फिल्म भले न हो, लेकिन पीटर पार्कर के किरदार को एक नई गहराई जरूर देती है.

Tags : Spider-Man: Brand New Day Release Date | Spider-Man: Brand New Day Trailer | Spider Man Movie Review | Spider Man Series

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri