एमटीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'एमटीवी स्प्लिट्सविला' (Splitsvilla Success) की सफलता का जश्न मनाने के लिए मुंबई में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया. इस पार्टी को रियलिटी स्टार प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने होस्ट किया, जहां टीवी और रियलिटी जगत के कई सितारे जैसे- रिद्धि डोगरा, शिव ठाकरे, श्रेया कालरा, आकांक्षा पुरी, बसीर अली, रफ्तार, नीलम गिरी ग्लैमरस अंदाज़ में नजर आए.
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी
रियलिटी शो की दुनिया के चर्चित कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने पार्टी में साथ पहुंचकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. रोडीज़, बिग बॉस और स्प्लिट्सविला जैसे शोज़ के विनर रह चुके प्रिंस ब्लैक सूट-बूट में बेहद स्मार्ट और डैशिंग नजर आए. वहीं युविका चौधरी रेड डीप नेक शॉर्ट ड्रेस में ग्लैमरस अंदाज़ में दिखीं. खुले बाल और बोल्ड मेकअप ने उनके लुक को और खास बना दिया. दोनों ने साथ में कैमरे के सामने जमकर पोज दिए और कपल गोल्स भी दिए.
नीलम गिरी (Neelam Giri)
भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री नीलम गिरी ब्लैक एंड सिल्वर ड्रेस में स्टाइलिश अंदाज़ में नजर आईं. उन्होंने युविका चौधरी और प्रिंस नरूला के साथ पोज दिए और डांस मूव्स भी दिखाए.
रिद्धि डोगरा (Riddhi Dogra)
टीवी और फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री रिद्धि डोगरा शॉर्ट व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं. ब्राउन हील्स और खुले बालों ने उनके लुक को और खास बना दिया.
बसीर अली (Baseer Ali)
'स्प्लिट्सविला' और 'रोडीज़' से पहचान बनाने वाले बसीर अली अपने चिर-परिचित स्टाइलिश अंदाज़ में नजर आए. इस पार्टी से उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक कैमरामैन से बहस करते दिखाई दिए.
रफ्तार (Raftaar)
मशहूर रैपर और म्यूजिक स्टार रफ्तार पार्टी में कैजुअल लेकिन कूल लुक में नजर आए. उनका एंट्री स्टाइल फैंस को काफी पसंद आया.
Also Read:जब रातों-रात बदली Movies की कास्ट, किसी को हुआ नुकसान तो किसी का खुला भाग्य
शिव ठाकरे (Shiv Thakare)
बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी से चर्चा में रहने वाले शिव ठाकरे अपने सिग्नेचर स्वैग वाले अंदाज़ में नजर आए. उन्होंने मीडिया को स्माइल के साथ पोज दिए.
आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri)
टीवी अभिनेत्री आकांक्षा पुरी बोल्ड और ग्लैमरस लुक में नजर आईं. उन्होंने प्रिंस नरूला के साथ पोज देकर कैमरे का ध्यान अपनी ओर खींचा.
सारा और अरफीन खान
मोटिवेशनल स्पीकर और लाइफ कोच अरफीन खान (Arfeen Khan) अपनी पत्नी सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) के साथ पार्टी में पहुंचे. सारा ने डिजाइनर आउटफिट के साथ पोनीटेल हेयरस्टाइल कैरी किया था, जबकि अरफीन कैजुअल लुक में नजर आए.
Also Read:'Pati Patni Aur Woh Do ' का ट्रेलर रिलीज हुआ, 'पतिवर्स' की वापसी और भी ज्यादा धमाकेदार हुई
श्रेया कालरा (Shreya Kalra)
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर श्रेया कालरा अपने बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल के साथ पार्टी में पहुंचीं. उन्होंने ब्लू चेक डिजाइनर ड्रेस पहनी थी, जिसमें व आरती सिंह (Arti Singh)
आरती सिंह (Aarti Singh)
टीवी अभिनेत्री आरती सिंह ब्लैक ड्रेस में बेहद एलिगेंट नजर आईं. उनका सिंपल लेकिन क्लासी अंदाज़ फैंस को खूब पसंद आया.ह बेहद खूबसूरत लग रही थीं.
अन्य सेलेब्स
इन सितारों के अलावा टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) इस पार्टी में स्टाइलिश अंदाज़ में शामिल हुईं. वहीं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट और होस्ट नयनदीप रक्षित (Nayandeep Rakshit), भी इवेंट का हिस्सा बने और कैमरे के सामने पोज देते नजर आए. रियलिटी शो से जुड़े चेहरे कियारा (Kaira) और झलक (Zalak) भी इस सक्सेस पार्टी में ग्लैमरस लुक में नजर आए, जहां सभी ने अपनी मौजूदगी से इवेंट में चार चांद लगा दिए.
:
Splitsvilla celebration Mumbai event | reality show success party India | MTV reality show Splitsvilla not present in content

