Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Sudhir Dalvi: 'साईं बाबा' फेम सुधीर दलवी की मदद को आगे आए रणबीर कपूर से लेकर अक्षय कुमार, चुकाया ₹19 लाख का बिल

Sudhir Dalvi: 'साईं बाबा' फेम सुधीर दलवी की मदद को आगे आए रणबीर कपूर से लेकर अक्षय कुमार, चुकाया ₹19 लाख का बिल

Sudhir Dalvi: एक्टर सुधीर दलवी,(Sudhir Dalvi) जिन्हें 'शिरडी के साईं बाबा' '(Shirdi Ke Sai Baba) में साईं बाबा के किरदार के लिए पहचान मिली, बीते साल गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे.

रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2025 में सेप्सिस के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लंबे इलाज के कारण मेडिकल खर्च 15 लाख रुपये से अधिक हो गया, जिसके बाद परिवार को आर्थिक मदद की जरूरत पड़ी. सुधीर की पत्नी सुहास दलवी ने बताया कि इंडस्ट्री के कई सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए. इनमें अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन भी शामिल थे.

Samuk: Akshay Kumar की 'समुक' में दिखेगा हॉलीवुड का अनुभव, 'डूम्सडे' के आर्ट डायरेक्टर संभालेंगे फिल्म की कमान

सुधीर दलवी के इलाज में मददगार बने अक्षय, रणबीर और कार्तिक

आपको बता दें सुधीर दलवी के मुश्किल दौर में फिल्म इंडस्ट्री उनके परिवार के साथ खड़ी नजर आई. उनकी बीमारी और आर्थिक संकट की खबर सामने आने के बाद अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन समेत कई लोगों ने आर्थिक सहायता की.

सुधीर दलवी की दी पत्नी ने जताया सेलेब्स का आभार

सुधीर की पत्नी सुहास दलवी ने एक बातचीत के दौरान बताया, "जब यह खबर फैली कि हम हॉस्पिटल के बिल नहीं भर पा रहे हैं, तो फिल्म इंडस्ट्री से कई लोग पैसे से मदद करने के लिए आगे आए. मुझे तुरंत सभी नाम याद नहीं आ रहे हैं. लेकिन कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर, अक्षय कुमार सबसे पहले मदद करने वालों में से थे. फिल्म इंडस्ट्री और बाहर से भी बहुत से लोग थे. मेरे पति साईं बाबा का रोल करने के लिए सबसे ज़्यादा जाने जाते हैं. बहुत से साईं भक्त मदद के लिए आगे आए. कौन कहता है कि हम बेरहम लोग हो गए हैं? मेरे पति की बीमारी के बाद जो प्यार और दरियादिली मिली, वह बहुत ज़्यादा है".

सुधीर दलवी की सेहत में हो रहा हैं सुधार

वहीं सुहास दलवी ने यह भी बताया कि सुधीर अब घर पर ठीक हो रहे हैं. उन्होंने कहा, 'वह अब घर पर हैं. उन्हें अभी भी वॉकर की मदद से चलना पड़ता है, और उनका दिमाग भटका हुआ है. लेकिन वह घर पर खुश हैं. मैं भी. हॉस्पिटल न सिर्फ महंगा था, बल्कि हॉस्पिटल में होने का माहौल भी एक मरीज़ के लिए बहुत डरावना होता है'.

3 Idiots Sequel: '3 इडियट्स 2' में दिखेगी नई कहानी, Rajkumar Hirani ने किया खुलासा

7 अक्टूबर 2025 को सुधीर दलवी को हॉस्पिटल में कराया गया था एडमिट

86 वर्षीय अभिनेता सुधीर दलवी को 7 अक्टूबर 2025 को सेप्सिस के कारण मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. करीब एक महीने तक उनका अस्पताल में इलाज चला. लंबे समय तक चली बीमारी का असर उनके जोड़ों और शारीरिक गतिविधियों पर भी पड़ा, जिसके चलते उन्हें ICU में उपचार की जरूरत पड़ी. दिसंबर 2025 में, बॉम्बे हाई कोर्ट ने श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट को उनके इलाज के लिए 11 लाख रुपये डोनेट करने की इजाज़त दी.

Malamaal Weekly 2: 'मालामाल वीकली 2' में नजर आएंगी ईशा देओल और सोनिया बंसल

सुधीर दल्वी का करियर (Sudhir Dalvi Career)

साईं बाबा के रोल के बाद सुधीर को रामानंद सागर की टीवी सीरीज रामायण में गुरु वशिष्ठ का रोल निभाने के लिए और ज्यादा फेम मिला. उन्होंने चाणक्य, जय हनुमान, विष्णु पुराण, बुनियाद, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'जुनून' में भी काम किया. एक्टर श्याम बेनेगल की भारत एक खोज में भी नज़र आए थे. उन्हें आखिरी बार 2006 में 'वो हुए न हमारे' में देखा गया था.

Vodafone Idea ने Shah Rukh Khan को बनाया ब्रांड एंबेसडर, लॉन्च किया नया लोगो

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. सुधीर दलवी के अस्पताल का बिल कितना पहुंच गया था? (How much did Sudhir Dalvi's hospital bill reportedly cross?)

Ans: सुधीर दलवी के इलाज का अस्पताल का बिल 15 लाख रुपये से अधिक पहुंच गया था.

Q2. सुधीर दलवी की मदद के लिए कौन-कौन से अभिनेता आगे आए? (Who came forward to help Sudhir Dalvi?)

Ans: अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन ने सुधीर दलवी के इलाज के लिए आर्थिक मदद की.

Q3. सुधीर दलवी को अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया था? (Why was Sudhir Dalvi hospitalized?)

Ans: 86 वर्षीय अभिनेता को अक्टूबर 2025 में सेप्सिस के कारण मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Q4. सुधीर दलवी किस किरदार के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं? (What role is Sudhir Dalvi best known for?)

Ans: सुधीर दलवी को 1977 की फिल्म 'शिर्डी के साईं बाबा' में साईं बाबा का किरदार निभाने के लिए खास तौर पर याद किया जाता है.

Q5. क्या सुधीर दलवी अब घर पर हैं? (Has Sudhir Dalvi returned home?)

Ans: हां, रिपोर्ट के मुताबिक इलाज के बाद सुधीर दलवी घर पर हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri