Suneil Anand Passes Away: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है. सदाबहार एक्टर देव आनंद (Dev Anand) के बेटे सुनील आनंद (Suneil Anand) का लंदन के एक अस्पताल में निधन (Suneil Anand Passes Away) हो गया हैं.
बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा. उन्होंने 70 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. फिल्म जगत से जुड़े कई लोग और उनके प्रशंसक उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.
हार्ट अटैक से हुआ सुनील आनंद का निधन
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील आनंद का लंदन के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ. हालांकि, इस खबर पर परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. गौरतलब है कि साल 2011 में देव आनंद ने भी इसी शहर में अंतिम सांस ली थी. करीब 15 साल बाद आनंद परिवार एक बार फिर गहरे दुख के दौर से गुजर रहा है.
Love & War: 'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक जल्द होगा रिलीज? रणबीर-आलिया संग दिखेंगे विक्की कौशल
सुनील आनंद का करियर
सुनील आनंद का जन्म 30 जून, 1956 को हुआ था. सुनील आनंद ने शुरुआत में अभिनय के बजाय शिक्षा पर ध्यान दिया और वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और साल 1984 में फिल्म 'आनंद और आनंद' से बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत की. इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण उनके पिता देव आनंद ने किया था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी. इसके बाद सुनील आनंद 'कार थीफ' (1986), 'मेरे तेरे लिए' (1988) और 'मास्टर' (2001) जैसी फिल्मों में नजर आए. हालांकि, लगातार फिल्मों के अच्छा प्रदर्शन न करने के बाद उन्होंने अभिनय से दूरी बना ली. इसके बाद सुनील ने निर्माता के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में नई शुरुआत की और 'मास्टर' समेत कई प्रोजेक्ट्स के निर्माण से जुड़कर अपनी अलग पहचान बनाई.
पिता की मौत के बाद बने प्रोड्यूसर
देव आनंद के निधन तक सुनील आनंद उनके साथ बेहद करीब से काम करते रहे. वह अपने पिता के प्रतिष्ठित बैनर नवकेतन फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी निभाते थे और फिल्म निर्माण की बारीकियां सीख रहे थे. साल 2011 में देव आनंद के निधन के बाद सुनील ने बतौर निर्माता नवकेतन फिल्म्स की कमान संभाली और पिता की विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश की. हालांकि, उनकी तमाम कोशिशों के बावजूद प्रोडक्शन हाउस पहले जैसी सफलता हासिल नहीं कर सका और देव आनंद के दौर वाली पहचान को बरकरार रखना उनके लिए आसान नहीं रहा.
Frequently Asked Questions (FAQ)
1. सुनील आनंद कौन थे? (Who was Suniel Anand?)
सुनील आनंद हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता देव आनंद के बेटे थे. उन्होंने अभिनेता, निर्माता और फिल्मकार के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में काम किया.
2. सुनील आनंद का निधन कैसे हुआ? (How did Suniel Anand pass away?)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंदन के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ. हालांकि, परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
3. सुनील आनंद का निधन कब हुआ? (When did Suniel Anand die?)
रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार सुबह लंदन में उनका निधन हुआ. परिवार की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है.
4. सुनील आनंद ने किन फिल्मों में काम किया था? (Which films did Suniel Anand act in?)
उन्होंने 'आनंद और आनंद' (1984), 'कार थीफ' (1986), 'मेरे तेरे लिए' (1988) और 'मास्टर' (2001) जैसी फिल्मों में अभिनय किया था.
5. सुनील आनंद ने अपने करियर की शुरुआत कैसे की? (How did Suniel Anand begin his Bollywood career?)
वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 1984 में फिल्म 'आनंद और आनंद' से बॉलीवुड में बतौर अभिनेता डेब्यू किया था.
Tags : Suniel Anand Death | actor dev anand life history | best dev anand movies | best of dev anand songs list | Bollywood Actor Dev Anand | dev anand bungalow | dev anand cid movie | dev anand cinema life story hindi | dev anand actor photos

