SVC 63: सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म SVC63 की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसमें वह पहली बार नयनतारा (Nayanthara) के साथ नजर आएंगे. वामशी पैडिपल्ली (Vamshi Paidipally) के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दोनों सितारों का पहला कोलेबोरेशन है.
कुछ समय पहले सलमान ने सोशल मीडिया पर मुंबई में हुए मुहूर्त शॉट की झलक भी साझा की थी. वहीं, दिल राजू (Dil Raju) द्वारा प्रोड्यूस की जा रही यह फिल्म ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है, जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है.
साल 2027 में रिलीज होगी SVC63
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर सलमान खान ने एक मज़ेदार नोट शेयर किया, जिसमें फैंस से सब्र रखने को कहा और लॉन्ग-टर्म प्लानिंग का इशारा दिया. 'थोड़ा दूर की सोचना चाहिए, इसीलिए ईद अनाउंस की… चिंता मत करो, सही समय आने पर इस वाली का भी बताएंगे. सब्र, थोड़ा सा सब्र… मेरा जितना ही इंतज़ार करना पड़ेगा. बाहरहाल जो आपका हाल है, वो ही मेरा भी हाल है'
मुंबई में शुरु हुई फिल्म की शूटिंग
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान और नयनतारा स्टारर एक नई फिल्म की शूटिंग ऑफिशियली शुरू हो गई है जिसका वीडियो खुद दिल राजू ने सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं. इस फिल्म को वामशी पैडिपल्ली ने डायरेक्ट किया है और दिल राजू ने श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. प्रोडक्शन भी शिरीष और कुलदीप राठौर ने संभाला है, जिसमें रफी काज़ी को-प्रोड्यूसर हैं.
Wow: Varun Dhawan की फिल्म 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' का नया सॉन्ग 'वाउ' हुआ रिलीज
दिल राजू संग काम करते दिखेंगे सलमान खान
आपको बता दें कि सलमान खान ने निर्माता दिल राजू और निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के साथ अपने नए प्रोजेक्ट का एलान (Salman Khan New Movie Announcement)किया था. सलमान ने इंस्टाग्राम पर यह खबर शेयर करते हुए लिखा, "दिल, दिमाग, जिगर से इस अप्रैल से वामशी पेडिपल्ली और दिल राजू, शिरीष, श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स कुलदीप राठौर, राफी काजी के साथ." स्टार ने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी.
Om Puri ने Annu Kapoor की बहन को दिया था धोखा, कहा- "उन्होंने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी'
गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित होगी 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi:May War Rest In Peace will be based on the Galwan Valley conflict)
अपूर्व लखिया द्वारा डायरेक्टेड फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' 2020 के गलवान घाटी संघर्ष की गहन पृष्ठभूमि पर आधारित होगी, जिसमें उस अवधि के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों की वास्तविक जीवन की वीरता को दिखाया जाएगा.गोलीबारी पर प्रतिबंध लगाने वाले स्थायी समझौतों से बंधे होने के कारण, यह टकराव चालीस वर्षों में सबसे घातक सीमा झड़पों में से एक बन गया. कठिन बाधाओं और विषम परिस्थितियों के बावजूद, भारतीय सेना ने असाधारण साहस का परिचय दिया और पत्थरों और लाठियों जैसे अस्थायी हथियारों से हाथापाई की. अपूर्वा लखिया द्वारा डायरेक्टेड फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi:May War Rest In Peace) में सलमान खान की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे जबकि चित्रांगदा सिंह एक प्रभावशाली कलाकारों की टुकड़ी के रूप में उनके साथ हैं.
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. सलमान खान की नई फिल्म की शूटिंग कब शुरू हुई? (When did Salman Khan start filming his new movie?)
A. Salman Khan ने हाल ही में अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू की है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी.
Q2. इस फिल्म में सलमान खान के साथ कौन नजर आएगा? (Who is starring opposite Salman Khan in this film?)
A. इस फिल्म में पहली बार Nayanthara सलमान खान के साथ नजर आएंगी.
Q3. फिल्म के डायरेक्टर कौन हैं? (Who is directing the film?)
A. इस फिल्म का निर्देशन Vamshi Paidipally कर रहे हैं.
Q4. फिल्म को कौन प्रोड्यूस कर रहा है? (Who is the producer of the project?)
A. फिल्म को Dil Raju प्रोड्यूस कर रहे हैं.
Q5. फिल्म कब रिलीज होगी? (When will the film release?)
A. यह फिल्म ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
Tags : Salman Khan Movie | Salman Khan Movies | nayanthara baby news

