मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 को आयोजित इस खास प्रीमियर में बॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल हुए. इस 'रनवे-स्टाइल सेलिब्रेशन' में हर सेलेब्रिटी का लुक चर्चा में रहा. आइए जानते हैं किसने कैसे अपने फैशन से सबका ध्यान खींचा-
मच अवेटेड फिल्म 'द डेविल वियर्स प्रादा 2' (Devil Wears Prada 2) की वर्ल्डवाइड रिलीज से पहले मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 को एक शानदार प्रीमियर रखा गया, जिसमें बॉलीवुड सितारों का मेला देखने को मिला. इस 'रनवे-स्टाइल सेलिब्रेशन' के रेड कार्पेट पर से तमन्ना भाटिया, करण जौहर, दीया मिर्जा , मौनी रॉय सहित कई सितारों ने अपना जलवा बिखेरा. तो चलिए जानते हैं इस स्क्रीनिंग में किसका कैसा लुक रहा ...
तमन्ना भाटिया ने लूटी महफिल
फिल्म एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने इस इवेंट में अपने लुक से पूरी महफिल लूट ली. उन्होंने डीप बरगंडी कलर का वेलवेट ऑफ-शोल्डर टॉप पहना, जिसमें ड्रामैटिक स्लीव्स थीं, जिसे उन्होंने टेक्सचर्ड लेदर मिडी स्कर्ट के साथ पेयर किया. इस लुक को उन्होंने नी-हाई बूट्स के साथ कम्प्लीट किया. उनका आउटफिट मशहूर डिजाइनर डेविड कोमा (David Koma) का था. साथ ही उन्होंने अपने ब्रांड के ज्वेलरी पीसेस कैरी किए, जो उनके लुक को और भी एलिवेट कर रहे थे.
करण जौहर (Karan Johar)
फिल्ममेकर करण जौहर ब्लैक जैकेट, ब्लैक टी-शर्ट और ट्राउजर में काफी डैपर लगे. उन्होंने अपने लुक को सनग्लासेस और पॉइंटेड शूज के साथ स्टाइल किया.
सनी लियोनी (Sunny Leone)
इस इवेंट में सनी लियोनी ब्लैक आउटफिट में बेहद ग्लैमरस नजर आईं. उनके आउटफिट में अलग-अलग फैब्रिक और टेक्सचर का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिला, जिसने उनके लुक को और भी खास बना दिया.
हुमा कुरैशी (Huma Qureshi)
इस दौरान हुमा कुरैशी रेड हॉट गाउन में बेहद स्टनिंग लगीं. उनका स्ट्रैपलेस ग्लॉसी रेड गाउन काफी एलिगेंट था. उन्होंने इसके साथ मैचिंग क्लच, रेड हील्स और डायमंड ज्वेलरी कैरी की. सॉफ्ट वेव्स हेयरस्टाइल और रेड लिपस्टिक ने उनके लुक को परफेक्ट फिनिश दिया.
कीर्ति शेट्टी (Krithi Shetty)
साउथ एक्ट्रेस कीर्ति शेट्टी रेड लेस कॉर्सेट ड्रेस में नजर आईं, जो कमर से फ्लेयर्ड थी. उन्होंने मैचिंग बैग और सैंडल्स के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया.
मौनी रॉय (Mouni Roy)
फिल्म एक्ट्रेस मौनी रॉय ब्लैक डिजाइनर आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगीं. उनका ग्लैमरस और यूनिक लुक रेड कार्पेट पर अलग ही नजर आया.
दीया मिर्जा (Dia Mirza)
दीया मिर्जा व्हाइट ड्रेस और ब्लैक हील्स में हमेशा की तरह ग्रेसफुल नजर आईं. उनका ऑल-व्हाइट लुक बेहद एलिगेंट था, जिसने सादगी में भी स्टाइल का शानदार उदाहरण पेश किया.
निर्मित कौर (Nirmit Kaur)
निर्मित कौर इस इवेंट में वन-शोल्डर ब्लैक आउटफिट में नजर आईं. उन्होंने अपने लुक को हाई हील्स के साथ कम्प्लीट किया, जो काफी स्टाइलिश लगा.
प्रतिभा रांटा (Pratibha Ranta)
'लापता लेडीज' फेम प्रतिभा रांटा ब्लैक एंड व्हाइट मिनी ड्रेस में बेहद क्यूट और स्टाइलिश लगीं. उनका सिंपल लुक भी काफी इंप्रेसिव था.
मेधा राणा (Medha Rana)
इस इवेंट में 'बॉडर 2' की एक्ट्रेस मेधा राणा बॉडी-हगिंग ऑफ-शोल्डर ब्लैक आउटफिट में नजर आईं. खुले बाल, हाई हील्स और ग्लैम मेकअप के साथ उनका लुक काफी आकर्षक लगा
निकिता दत्ता (Nikita Dutta)
फिल्म 'कबीर सिंह' में नजर आई एक्ट्रेस निकिता दत्ता ऑल-ब्लैक लुक में बॉसी वाइब देती नजर आईं. उनका लुक बेहद पावरफुल और स्टाइलिश था.
शिबानी दांडेकर और रिया चक्रवर्ती
एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) और रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) भी इस इवेंट का हिस्स्सा बनी. इस दौरान दोनों एक्ट्रेसेस ऑल-ब्लैक लुक में बेहद ग्लैमरस लगीं. उन्होंने साथ में पोज दिए.
अन्य सितारे भी हुए शामिल
इन फेमस चेहरों के अलावा इस स्क्रीनिंग में करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna), अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar), मिथिला पालकर (Mithila Palkar), करण टैकर (Karan Tacker), पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan), डिनो मोरिया (Dino a), बाबिल खान (Babil Khan), कशिश कपूर (Kashish Kapoor), अकासा सिंह (Akasa Singh), ओरी (Orry), प्रकृति (Prakriti) और सुकृति कक्कड़ (Sukriti Kakar) सहित कई अन्य सेलेब्स शामिल हुए.
Also Read: 'Undekhi 4' की स्क्रीनिंग बनी ग्लैमरस नाइट, Surya Sharma और Helly Daruwala समेत कई सितारे आए नजर
'द डेविल वियर्स प्राडा 2' के बारे में
'द डेविल वियर्स प्राडा 2' की बात करें तो यह उन बहुप्रतीक्षित फैशन फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. इसके सीक्वल में हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप (Meryl Streep), ऐनी हैथवे (Anne Hathaway) और एमिली ब्लंट (Emily Blunt) जैसे सितारे दोबारा साथ नजर आएंगे. यह फिल्म भारत में 1 मई को रिलीज होगी.
:
Bhooth Bangla Collection: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई Akshay Kumar की फिल्म 'भूत बंगला'
Devil Wears Prada 2 premiere | Hollywood movie premiere India | Tamannaah Bhatia | celebrity fashion looks 2026 not present in content

