Dailyhunt
Television News: अभिरा की जिंदगी में आएगा नया तूफान, करण के सच ने उड़ाएं नंदिनी के होश,  देखें टीवी की टॉप 10 खबरें

Television News: अभिरा की जिंदगी में आएगा नया तूफान, करण के सच ने उड़ाएं नंदिनी के होश, देखें टीवी की टॉप 10 खबरें

Television News:टीवी जगत में इन दिनों लगातार बड़े और चर्चित अपडेट्स सामने आ रहे हैं, जिससे दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है। पॉपुलर शोज जैसे Anupamaa, Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi और Naagin 7 में लगातार नए ट्विस्ट कहानी को और रोमांचक बना रहे हैं।

इन शोज में हो रहे बदलाव और ड्रामेटिक मोड़ दर्शकों को हर एपिसोड से जोड़े रख रहे हैं। वहीं रियलिटी शोज की दुनिया में भी नए अपडेट्स और सरप्राइज एलिमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। कुल मिलाकर टीवी इंडस्ट्री हर दिन नए ड्रामे और मनोरंजक घटनाओं के साथ दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है.

Television News: अभिरा पर भड़केगी विद्या, अनुपमा में आएगा दिलचस्प मोड़, देखें टीवी की टॉप 10 खबरें

धर्म टिप्पणी केस में भारती सिंह और शेखर सुमन को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को कॉमेडियन भारती सिंह और अभिनेता शेखर सुमन के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया, जिससे दोनों को बड़ी राहत मिली. यह मामला एक कॉमेडी शो के दौरान कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप से जुड़ा था. अदालत ने अपने फैसले में कहा कि कॉमेडी परफॉर्मेंस को गंभीर भाषणों के मानकों से नहीं आंका जाना चाहिए. दरअसल, साल 2010 में शो 'कॉमेडी सर्कस का जादू' के एक एपिसोड को लेकर यह एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें भारती सिंह, शेखर सुमन के साथ-साथ चैनल और एक स्क्रिप्ट राइटर को भी आरोपी बनाया गया था.

King: 'किंग' के सेट से लीक हुई फोटोज पर Siddharth Anand ने जताई नाराजगी, Shah Rukh Khan के फैंस से की ये गुजारिश

45 की उम्र में सेरोगेसी से मां बनेंगी संभावना सेठ

एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 2' की कंटेस्टेंट संभावना सेठ 45 साल की उम्र में सेरोगेसी के जरिए मां बनने वाली हैं. उन्होंने अविनाश द्विवेदी के साथ सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की. शादी के 10 साल बाद यह कपल पैरेंट्स बनने जा रहा है, जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था. संभावना ने इस सफर में कई मिसकैरेज और आईवीएफ की कठिनाइयों का सामना किया है. दोनों की मुलाकात एक रियलिटी शो के सेट पर हुई थी, जिसके बाद उन्होंने करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 14 जुलाई 2016 को शादी के बंधन में बंध गए.

Ek Din Movie Review: जुनैद खान और साईं पल्लवी ने जीता दिल, मगर कहानी नहीं पकड़ पाई रफ्तार

एकता कपूर ने किया 'नागिन 7' के बंद होने का एलान

टीवी शो 'नागिन 7' को लेकर चल रही ऑफ-एयर की खबरों पर अब एकता कपूर ने खुद मुहर लगा दी है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि शो का आखिरी एपिसोड 7 जून को टेलिकास्ट होगा, जो उनका जन्मदिन भी है. एकता ने कहा कि पहले इसे अप्रैल में खत्म करने की योजना थी, लेकिन चैनल के अनुरोध पर इसे आगे बढ़ाया गया. उन्होंने यह भी बताया कि इस सीज़न को सिर्फ 30 एपिसोड तक सीमित रखने का इरादा नहीं था, इसलिए इसे बढ़ाकर 48 एपिसोड किया गया है, और शो अगले साल फिर वापसी करेगा.

Dharmendra को याद कर इमोशनल हुईं Hema Malini, कहा- 'मुझे नहीं पता पूरी जिंदगी कैसे काटूंगी'

मौनी रॉय को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं पवित्रा पुनिया

पवित्रा पुनिया ने मौनी रॉय को प्लास्टिक सर्जरी को लेकर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए हेटर्स पर निशाना साधा और मौनी की 'डेविल वियर्स प्राडा 2' की स्क्रीनिंग से जुड़ी तस्वीर पोस्ट की. कैप्शन में पवित्रा ने ट्रोलर्स को फटकार लगाते हुए कहा कि एक्टर्स को परेशान करना बंद करें, यह कोई उनकी निजी जगह नहीं है. उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि बेवजह की आलोचना से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन ट्रोल करने वालों को शायद इससे कोई खास फायदा मिलता है.

अनुपमा और राही के बीच बढ़ी दूरियां

टीवी सीरियल 'अनुपमा' में अनुपमा के नए कैफे के साथ कहानी एक दिलचस्प मोड़ लेती है. जहां एक ओर दिग्विजय और बंकू उसके फैसले से हैरान होते हैं, वहीं अनुपमा इसे नई शुरुआत मानती है. शाह हाउस में भी तनाव बढ़ता दिखता है, क्योंकि अंश और हसमुख उसके साथ खड़े हैं, जबकि परितोष और पाखी नाराज नजर आते हैं. दूसरी तरफ राही को लगता है कि अनुपमा ने उसके सपनों को तोड़ा है, और वह उसके खिलाफ खड़ी हो जाती है. वसुंधरा और गौतम भी उसे भड़काते हैं, जिससे आने वाले एपिसोड में दोनों के बीच बड़ा टकराव देखने को मिलेगा.

Raja Shivaji Review: मराठा वीरता को सलाम करती हैं रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी'

अभिरा की जिंदगी में आएगा नया तूफान

टीवी सीरीयल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रिश्तों की उलझनें और गहरी होती जा रही हैं. अभिरा और अरमान के बीच की गलतफहमियां दूर होने के बावजूद दोनों के बीच की दूरी खत्म नहीं हो पा रही है और वे एक ही घर में अजनबियों की तरह रह रहे हैं. कावेरी जब अभिरा को अरमान के कमरे में लेकर जाती है, तो वह पुरानी यादों में खोकर भावुक हो जाती है. वहीं विद्या भी अपने दर्द में डूबी नजर आती है. अभिरा अपनी बेटी को याद कर टूट जाती है, जबकि मायरा उससे वादा करती है कि अब वह उसे परेशान नहीं करेगी. इसी बीच कहानी में बड़ा मोड़ आने वाला है, जो अभिरा को झकझोर कर रख देगा.

करण का सच सामने आते ही उड़े नंदिनी के होश

टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. रियांश की एंट्री ने कहानी में नई हलचल मचा दी है. करण, नंदिनी को सच्चाई बताने की कोशिश करता है, लेकिन वह उसे गलत समझ बैठती है और उस पर शक करने लगती है. तुलसी के समझाने पर भी नंदिनी का गुस्सा कम नहीं होता और वह अपने पुराने दर्द को याद कर भावुक हो जाती है. दूसरी ओर वैष्णवी और पार्थ की लव स्टोरी भी आगे बढ़ती नजर आती है. आने वाले एपिसोड में जब विरानी परिवार और रियांश -नियति एक ही जगह पर मिलेंगे, तो बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा.

अनुपमा' एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने सुनाई कास्टिंग काउच की आपबीती

मदालसा शर्मा जिन्हें टीवी सीरियल 'अनुपमा' से खास पहचान मिली. एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि जब वह सिर्फ 19 साल की थीं, तब एक मशहूर डायरेक्टर ने उनके साथ कास्टिंग काउच की कोशिश की थी. मदालसा के मुताबिक, वह एक फिल्म के सिलसिले में उस डायरेक्टर से मिलने गई थी, लेकिन वहां उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ा. उन्होंने आरोप लगाया कि डायरेक्टर ने उनसे बिकिनी पहनकर अपनी बॉडी दिखाने के लिए कहा, यह कहते हुए कि वह उनकी बॉडी लैंग्वेज चेक करना चाहता है.

14 साल बाद कृष्णा अभिषेक के बच्चों से पहली बार मिलेगी सुनीता आहूजा

'लाफ्टर शेफ्स 3' के लेटेस्ट एपिसोड में एक बेहद भावुक पल देखने को मिलेगा, जब सुनीता आहूजा ने शो में एंट्री लेंगी. कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के लिए यह किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होने वाला है. शो में कृष्णा और कश्मीरा के जुड़वा बच्चे पहली बार दादी सुनीता आहूजा से मिलेंगे. मेकर्स द्वारा शेयर किए प्रोमो में इस मुलाकात ने सभी के दिल को छू लिया और सेट पर भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा.

'आशिकी' स्टार राहुल रॉय का मजाक उड़ाने पर फलक नाज ने तोड़ी चुप्पी

'आशिकी' मूवी फेम राहुल रॉय इन दिनों अपनी एक रील को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में शेयर किए गए वीडियो में वह एक कंटेंट क्रिएटर के साथ डांस करते नजर आए, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कुछ लोगों ने उनका मजाक उड़ाया तो कुछ ने सवाल उठाए. टीवी एक्ट्रेस फलक नाज ने भी पहले इस वीडियो को शेयर कर उनका मजाक बनाया था, लेकिन बाद में उन्होंने वह पोस्ट डिलीट कर दी और अपनी सफाई पेश की. अब फलक, राहुल रॉय के समर्थन में उतर आई हैं और लोगों से उनके लिए काम देने व मदद करने की अपील करती नजर आईं.

Tags : Anupamaa Latest Episode | Anupamaa Full Episode | Anupamaa drama | ye rishta kya kehlta hai latest episode | Ye rishta kya kehlata hai upcoming twist | kyuki saas bhi kabhi bahu thi full episode | kyuki saas bhi kabhi bahu thi new episode | kyuki saas bhi kabhi bahu thi Today episode

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri