Television News: टीवी जगत में इन दिनों लगातार बड़ी और चर्चित खबरें सामने आ रही हैं, जिससे दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है. पॉपुलर शोज जैसे Anupamaa, Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2, Naagin 7 और Tum Se Tum Tak में लगातार नए ट्विस्ट कहानी को और रोमांचक बना रहे हैं.
वहीं रियलिटी शो की दुनिया में भी बड़े अपडेट्स देखने को मिल रहे हैं, खासकर Khatron Ke Khiladi के नए सीजन को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है. इसके अलावा कई टीवी सेलेब्स की पर्सनल लाइफ, कास्टिंग अपडेट्स और सोशल मीडिया से जुड़े विवाद भी सुर्खियों में बने हुए हैं. कुल मिलाकर टीवी इंडस्ट्री हर दिन नए ड्रामे और अपडेट्स के साथ दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है.
Bhooth Bangla Collection: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई Akshay Kumar की फिल्म 'भूत बंगला'पार्थ समथान ने सोशल मीडिया से क्यों लिया ब्रेक?
टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर पार्थ समथान इन दिनों अपने किसी नए प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि सोशल मीडिया से दूरी बनाने के फैसले को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, पार्थ लगातार हो रही ट्रोलिंग और उनके परिवार को निशाना बनाए जाने से काफी परेशान हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग फेक अकाउंट्स के जरिए उनकी पर्सनल लाइफ पर आपत्तिजनक कमेंट्स कर रहे हैं. ऐसे में एक्टर ने साफ किया कि वह इस मामले में साइबर क्राइम में शिकायत कर समय बर्बाद करने के बजाय अब अपनी निजी जिंदगी और काम पर ध्यान देना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला लिया है.
पूजा बनर्जी दूसरी बार बनेंगी मां
टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर फैंस को खुशखबरी दी है. उन्होंने अपने पति कुणाल वर्मा के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अपनी जिंदगी के इस नए खूबसूरत पड़ाव की झलक दिखाई. वीडियो में पूजा ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी देते हुए शुरुआती दिनों की चुनौतियों और अनुभवों को भी साझा किया है. एक क्लिप में वह शीशे के सामने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं. इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स कमेंट्स के जरिए कपल को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं.
एक्टिंग छोड़ने की खबरों पर करण वाही ने दी प्रतिक्रिया
करण वाही टीवी के कई शोज का हिस्सा रह चुके हैं. हाल ही में एक्टर अपने एक्टिंग छोड़ने की खबरों को लेकर चर्चा में आ गए. दरअसल, उनके एक इंटरव्यू को गलत तरीके से समझ लिया गया, जिसमें उन्होंने अपनी आध्यात्मिक सोच और यात्रा का जिक्र किया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई कि वह इंडस्ट्री से दूरी बना रहे हैं. अब करण वाही ने खुद सामने आकर इन खबरों को गलत बताया है और साफ किया है कि वह एक्टिंग जारी रखेंगे.
Wow: Varun Dhawan की फिल्म 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' का नया सॉन्ग 'वाउ' हुआ रिलीज
नागिन 7 में होगी अनीता हसनंदानी की एंट्री?
टीवी का पॉपुलर शो नागिन 7 में एक बार फिर सुर्खियों में है. खबरें हैं कि शो में विषाखा का दमदार किरदार देखने को मिलेगा, जिसे अनीता हसनंदानी निभा सकती हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में अनिता का लुक सामने आया है, जिसमें वह शूटिंग करती नजर आ रही हैं. पोस्ट में दावा किया गया है कि उनकी एंट्री के साथ कहानी में बड़ा धमाका होगा. विषाखा भरनी की मां निकलेगी, जो नागिन अनंता की रक्षक है और उसके इंतकाम में उसका साथ दे रही है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इन खबरों पर कोई मुहर नहीं लगाई है.
खतरों के खिलाड़ी 15 के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट बने विवियन डीसेना
रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि शो में विवियन डीसेना की एंट्री कंफर्म हो चुकी है. फैंस लंबे समय से कंटेस्टेंट्स के नाम जानने का इंतजार कर रहे थे और अब विवियन का नाम सामने आते ही उनकी एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. एक्टर पहले भी शो में अपनी दमदार परफॉर्मेंस दिखा चुके हैं और हाल ही में बिग बॉस 18 में नजर आए थे.
Om Puri ने Annu Kapoor की बहन को दिया था धोखा, कहा- "उन्होंने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी'
तुलसी के सामने खुला करण का राज
टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2 में इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. कहानी में बड़ा झटका तब लगता है जब तुलसी को करण की एक दूसरी औरत के साथ तस्वीर मिलती है. यह फोटो गौतम भेजता है, जिसके बाद तुलसी सच्चाई जानने के लिए नंदिनी के पास जाती है. वह नंदिनी से वादा करती है कि करण का सच सामने लाकर रहेगी. अपकमिंग एपिसोड में तुलसी करण का पीछा करते हुए उस घर तक पहुंचती है, जहां एक बड़ा राज उसके सामने आने वाला है.
SVC63: ईद पर रिलीज होगी Salman Khan की एक्शन थ्रिलर फिल्म, कहा- 'जो आपका हाल है वो मेरा...'
अभिरा पर भड़केगी विद्या
ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों कहानी हाई-वोल्टेज ड्रामे से भर गई है. अरमान और अभिरा अपनी बेटी मायरा को जेल से छुड़ाने की हर कोशिश कर रहे हैं, जिस पर मेहर की हत्या का आरोप है. इसी बीच उन्हें एक अहम सुराग मिलने वाला है. अभिरा को पता चलता है कि काजल के गायब होने के पीछे मेहर के पिता का हाथ है, जिसके बाद वह मायरा से मिलने जेल जाती है और दोनों का इमोशनल मिलन होता है. वहीं, विद्या का गुस्सा भी चरम पर पहुंच जाता है, जो अभिरा को लगातार ताने देती है. जल्द ही अरमान के सामने अपनी मां का सच आएगा, जो कहानी को बड़ा मोड़ देगा.
क्या पुष्पा की सलाह के बाद अनु बदलेगी अपना फैसला?
टीवी सीरियल 'तुम से तुम तक' में कहानी लगातार दिलचस्प होती जा रही है. अनु अपने प्यार के लिए डटी रहती है और आर्य से ही शादी करने का फैसला करती है. इस फैसले से पुष्पा और गोपाल की चिंता बढ़ जाती है, जो उसे समझाने की कोशिश करते हैं कि उनका इरादा सिर्फ उसकी भलाई है. परिवार के दबाव के बीच अनु कंफ्यूज हो जाती है. इसी दौरान मानसी सच्चाई सामने लाने की कोशिश करती है, लेकिन गायत्री उसे रोक देती है. हालांकि, ट्विस्ट तब आता है जब आर्य पहले ही सब कुछ जान चुका होता है और वह हालात को समझते हुए पुष्पा के डर को सही मान लेता है.
अनुपमा की जिंदगी में आएंगा नया तूफान
सीरियल अनुपमा के अपकमिंग ट्रैक में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. अनुपमा एक बार फिर अहमदाबाद में नई शुरुआत करने पहुंचती हैं और इस बार उनके साथ दिग्विजय का साथ है. रेस्टोरेंट बंद होने के बावजूद वह हिम्मत नहीं हारतीं और मंदिर में जाकर भगवान का आशीर्वाद लेती हैं. दूसरी ओर, शाह परिवार में किंजल की एंट्री से माहौल बदल जाता है. लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है, जब अनुपमा की मुलाकात श्रुति से होती है, जिससे उनके रिश्तों में फिर से तनाव बढ़ने का खतरा पैदा हो जाता है.
विपुल रॉय के घर पर नौकरानी ने की लाखों की चोरी
टीवी एक्टर और होस्ट विपुल रॉय ने चोरी के एक मामले में अपनी नौकरानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके घर से लाखों रुपये की विदेशी मुद्रा और कीमती गहने गायब हो गए हैं, जिसका आरोप उन्होंने दीपाली खरवा नाम की महिला पर लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के बैकग्राउंड की जानकारी जुटा रही है. वहीं, इस घटना को लेकर एक्टर ने सोशल मीडिया पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
Tags : Tum Se Tum Tak Full Episode | Anupamaa New Episode | Anupamaa latest episode update | anupamaa latest updates | Anupamaa Latest Episode | Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update

