Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'Tu Hi Re Dil Mein' में वृंदा स्वाति के दर्दभरे सीन्स पर बोलीं Priyanshi Yadav

'Tu Hi Re Dil Mein' में वृंदा स्वाति के दर्दभरे सीन्स पर बोलीं Priyanshi Yadav

Tu Hi Re Dil Mein latest twist: ज़ी टीवी का 'तू ही रे दिल में' इस समय अपने नए ट्विस्ट के साथ दर्शकों को कहानी के एक मुश्किल दौर में लेकर जा रहा है। शो में हाल ही में एक बड़ा ट्विस्ट आया, जब वृंदा (प्रियांशी यादव) और संजय (अब्रार काजी) की शादी हो गई।

हालांकि, जल्द ही वृंदा को पता चलता है कि संजय किसी और से प्यार करता है और उसी से शादी करना चाहता है। यह जानकर वृंदा का दिल टूट जाता है और वो संजय से दूर होने का फैसला करती है। इसी मुश्किल दौर में उसकी मुलाकात स्वाति (सिमरन रावल) से होती है, जो उसे अपने घर ले आती है और उसकी सबसे करीबी दोस्त बन जाती है। वृंदा अपनी असली पहचान छिपाकर खुद को अम्मू बताती है। जल्द ही दोनों के बीच एक गहरा रिश्ता बन जाता है, लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि संजय दोनों के बीच की कड़ी है, क्योंकि जिस लड़की से संजय प्यार करता है, वो कोई और नहीं बल्कि स्वाति है। (Tu Hi Re Dil Mein latest episode)

हालांकि, स्वाति की मां माधवी (गौरी टोंक) को वृंदा पसंद नहीं है और उन्हें लगता है कि वृंदा स्वाति के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। वो वृंदा से कहती हैं कि वो स्वाति को अपने से नफरत करने पर मजबूर करे और घर छोड़ दे। यह जानते हुए भी कि ऐसा करना उसके लिए कितना मुश्किल होगा, वृंदा स्वाति को खुद से दूर करने का फैसला करती है, ताकि स्वाति और माधवी के रिश्ते को फिर से ठीक किया जा सके। वृंदा जब जानबूझकर स्वाति से दूरी बनाने लगती है, तो दोनों दोस्त अंदर से टूटने लगती हैं, एक दूसरे को याद करती हैं और यह समझने की कोशिश करती हैं कि उनकी खूबसूरत दोस्ती में आखिर क्या बदल गया है।

वृंदा की जिंदगी के इस मुश्किल दौर के बारे में बात करते हुए वृंदा का किरदार निभा रहीं प्रियांशी यादव ने कहा

'वृंदा का किरदार निभाना आसान नहीं है, क्योंकि वो पहले ही जिंदगी में बहुत कुछ झेल चुकी है। लेकिन इस समय उसकी जिंदगी की सबसे खूबसूरत चीज स्वाति के साथ उसकी दोस्ती है। स्वाति के रूप में उसे एक सच्ची दोस्त मिली है और हर दिन के साथ उनका रिश्ता और मजबूत होता गया है। लेकिन अब वृंदा के सामने एक और बड़ा दर्द आने वाला है, क्योंकि माधवी चाहती हैं कि वो स्वाति से दूरी बना ले। वृंदा के लिए यह फैसला बहुत मुश्किल है, क्योंकि इस समय स्वाति ही उसकी जिंदगी की सबसे खूबसूरत चीज है और जानबूझकर उसे खुद से दूर करना उसके लिए बहुत मुश्किल होगा। इन सीन्स को निभाना मेरे लिए भी एक चुनौती होगी, लेकिन मुझे सिमरन के साथ इमोशनल सीन्स करने में बहुत मजा आया है। वो बहुत शानदार एक्टर हैं और हमारे बीच सीन का जो तालमेल होता है, वो हमेशा बहुत स्वाभाविक लगता है। पर्दे पर हमारी दोस्ती की तरह ही ऑफ स्क्रीन भी हमारी बहुत अच्छी बॉन्डिंग है और शूटिंग के दौरान हम खूब मस्ती करते हैं, जिससे हमारे सीन्स और अच्छे बनकर सामने आते हैं। इमोशनल सीन्स के लिए दोनों एक्टर्स का बराबर तरीके से सीन में शामिल होना जरूरी होता है और सिमरन उन एक्टर्स में से हैं, जो आपके लिए काम बहुत आसान कर देती हैं। आने वाले एपिसोड्स में कुछ बहुत दर्दभरे पल देखने को मिलेंगे, जब वृंदा स्वाति से दूरी बनाने लगेगी। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि दर्शक इस मुश्किल दौर में वृंदा को कैसे देखते हैं।' (Tu Hi Re Dil Mein Vrinda Sanjay marriage)

स्वाति और वृंदा की दोस्ती हर दिन और मजबूत होती जा रही है। लेकिन माधवी से किया वृंदा का वादा अब कई दिलों को तोड़ने वाला है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या उनकी दोस्ती इस मुश्किल दौर से गुजर पाएगी या माधवी की योजना कामयाब होगी।

जानने के लिए देखते रहिए 'तू ही रे दिल में', रोज शाम 7 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर!

FAQs

'तू ही रे दिल में' में वृंदा और संजय की शादी क्यों हुई? / Why did Vrinda and Sanjay get married in 'Tu Hi Re Dil Mein'?

शो की कहानी में वृंदा और संजय की शादी हो जाती है, लेकिन बाद में वृंदा को पता चलता है कि संजय किसी दूसरी लड़की से प्यार करता है।

वृंदा की मुलाकात स्वाति से कैसे होती है? / How does Vrinda meet Swati?

संजय से दूर होने के बाद मुश्किल दौर से गुजर रही वृंदा की मुलाकात स्वाति से होती है। स्वाति उसे अपने घर ले आती है और दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो जाती है।

स्वाति और संजय के बीच क्या रिश्ता है? / What is the connection between Swati and Sanjay?

वृंदा इस बात से अनजान है कि जिस लड़की से संजय प्यार करता है, वह स्वाति ही है।

माधवी वृंदा से क्या चाहती हैं? / What does Madhavi want from Vrinda?

माधवी चाहती हैं कि वृंदा स्वाति से दूरी बनाए और उसे खुद से नफरत करने पर मजबूर करके घर छोड़ दे।

वृंदा स्वाति से दूरी क्यों बना रही है? / Why is Vrinda distancing herself from Swati?

वृंदा माधवी से किया अपना वादा निभाने और स्वाति व उसकी मां के रिश्ते को बचाने के लिए जानबूझकर स्वाति से दूरी बनाने का फैसला करती है।

:

कौन हैं श्रिया रेड्डी? 'महाकाली' में अपने लुक से मचाई सनसनी, प्रभास-पवन कल्याण संग कर चुकी हैं काम

Amitabh Bachchan को याद आई जया बच्चन की आम की खीर, बताया घर में स्टाफ न होने पर क्या करते हैं

Bharti Singh के शो में महिला ने जीते 10 हजार रुपये, बेटी की पढ़ाई की बात सुनकर हर्ष लिंबाचिया ने दोगुनी कर दी रकम

'Koffee with Karan 9' में Salman Khan की होगी सोलो एंट्री? करण जौहर के शो में पहली बार अकेले नजर आएंगे भाईजान!

Tags : Priyanshi Yadav

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri