ब्राइट इंडिया (Bright India) के संस्थापक योगेश लखानी (Yogesh Lakhani) की ओर सेहाल ही में आयोजित 'ब्राइट एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स 2026' (Bright Entertainment Awards 2026) सितारों से सजी एक यादगार शाम साबित हुई. इस खास आयोजन में फिल्म, टेलीविजन, सोशल मीडिया और डिजिटल एंटरटेनमेंट जगत की कई चर्चित हस्तियों ने शिरकत की.
रेड कार्पेट पर सितारों का स्टाइल, फैशन और आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था. हर सेलिब्रिटी अपने अलग अंदाज में नजर आया और फैंस के लिए यह शाम किसी फैशन परेड से कम नहीं रही.
वरुण धवन (Varun Dhawan)
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन हमेशा की तरह बेहद डैशिंग अंदाज में नजर आए. उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट के साथ क्लासिक ड्रेस-कोट सूट पहना था और स्टाइलिश गॉगल्स से अपने लुक को पूरा किया. उन्होंने आयोजक योगेश लखानी के साथ मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने जमकर पोज दिए.
फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt)
अभिनेत्री और मॉडल फरहाना भट्ट रेड ऑफ-शोल्डर स्टाइलिश गाउन में बेहद आकर्षक दिखीं. खुले बाल, डायमंड नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और ग्लैमरस मेकअप ने उनके पूरे लुक को खास बना दिया. पूरे इवेंट में उनका फैशन सेंस लोगों का ध्यान खींचता रहा.
अश्नूर कौर (Ashnoor Kaur)
टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अश्नूर कौर ब्राउन ऑफ-शोल्डर स्टाइलिश गाउन में बेहद खूबसूरत दिखाई दीं. उन्होंने खुले बाल, सटल मेकअप और मैचिंग ज्वेलरी के साथ अपना लुक पूरा किया. रेड कार्पेट पर उन्होंने शानदार पोज दिए. वहीं बिग बॉस के प्रतिभागियों से गले मिलते हुए भी उन्हें देखा गया.
रोशनी वालिया (Roshni Walia)
युवा अभिनेत्री रोशनी वालिया भी इस इवेंट का हिस्सा बनीं. उनका स्टाइलिश और फ्रेश लुक कैमरों का आकर्षण बना रहा. उन्होंने रेड कार्पेट पर कई पोज दिए.
अविका गौर (Avika Gor)
हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं अभिनेत्री अविका गौर इस इवेंट में अपने बदले हुए अंदाज में नजर आईं. उन्होंने वन-शोल्डर स्टाइलिश गाउन पहना था, जिसके साथ खुले लहराते बाल, खूबसूरत ईयररिंग्स, दोनों हाथों में अलग-अलग डिजाइन के ब्रेसलेट और तीन रिंग्स उनके लुक को और खास बना रहे थे.
अर्चना गौतम (Archana Gautam)
अभिनेत्री और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट अर्चना गौतम ब्लैक वन-शोल्डर आउटफिट में बेहद ग्लैमरस दिखाई दीं. उनकी ड्रेस में थाई-हाई स्लिट और नेट फैब्रिक का खूबसूरत इस्तेमाल किया गया था. हाई बन हेयरस्टाइल, मिनिमल मेकअप, बड़े ईयररिंग्स और हाई हील्स ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए.
ईशा मालवीय (Eisha Malviya)
टीवी अभिनेत्री ईशा मालवीय ब्लैक साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं. उन्होंने खुले बाल, सॉफ्ट मेकअप और एलिगेंट ज्वेलरी के साथ अपने पारंपरिक लुक को मॉडर्न टच दिया. उनका यह अंदाज रेड कार्पेट पर काफी पसंद किया गया.
रवि किशन (Ravi Kishan)
अभिनेता और सांसद रवि किशन ब्लैक सूट-बूट में बेहद स्मार्ट दिखाई दिए. इस दौरान उन्होंने दो अवॉर्ड अपने नाम किए. अवॉर्ड ट्रॉफी के साथ उन्होंने मीडिया के सामने कई शानदार पोज दिए.
बसीर अली (Baseer Ali)
रियलिटी शो स्टार और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी बसीर अली हमेशा की तरह अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आए. उन्होंने कैमरे के सामने कई पोज दिए.
'Dulhe Raja' Aamir Khan! 'लगान' की प्रेमिका "Lagaan" से लेकर होने वाली बीवी गौरी स्प्रैट तक
आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri)
अभिनेत्री आकांक्षा पुरी ब्राउन स्टाइलिश गाउन में बेहद खूबसूरत दिखाई दीं. उनका एलिगेंट लुक और कॉन्फिडेंस सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था.
पूनम पांडे (Poonam Pandey)
अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे हॉट पिंक शिमरी ऑफ-शोल्डर ड्रेस में नजर आईं. खुले बाल और ग्लैमरस मेकअप के साथ उन्होंने कैमरे के सामने कई आकर्षक पोज दिए.
रौशनी चोपड़ा (Roshni Chopra)
'सन ऑफ सरदार 2' की अभिनेत्री रौशनी चोपड़ा पिंक शॉर्ट ड्रेस में बेहद स्टाइलिश दिखीं. उन्होंने मैचिंग हाई हील्स, खुले बाल और सॉफ्ट मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया और रेड कार्पेट पर जमकर पोज दिए.
हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane)
'सनम तेरी कसम' से लोकप्रिय हुए अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने भी अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई. स्टाइलिश आउटफिट और गॉगल्स में उनका लुक काफी आकर्षक नजर आया. उन्होंने मीडिया के सामने पूरे आत्मविश्वास के साथ पोज दिए.
इन सितारों ने बढ़ाई रौनक
इस भव्य समारोह में मिहिर आहूजा (Mihir Ahuja), शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra), ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani), कंगना शर्मा (Kangana Sharma), शेखर सुमन (Shekhar Suman), सिद्धार्थ निगम (Siddharth Nigam), उपासना सिंह (Upasana Singh), मुकेश ऋषि (Mukesh Rishi), शहबाज़ बदेशा (Shehbaz Badesha), आर.जे. महवश (R.J. Mahvash), जॉनी लीवर (Johny Lever), विशाल पांडे (Vishal Pandey), प्रियंका बजाज (Priyanka Bajaj), हेमा शर्मा (Hema Sharma), सोनिया बंसल (Soniya Bansal), अर्शी खान (Arshi Khan), सना सुल्तान (Sana Sultan), शाहबाज़ खान (Shahbaz Khan), विक्रम कोच्छर (Vikram Kochhar), ऋचा सिन्हा (Richa Sinha), कृति चौधरी (Kriti Choudhry), एजाज खान (Eijaz Khan), प्रियंवदा कांत (Priyamvada Kant), नतालिया जानोशेक (Natalia Janoszek) और कनिका मान (Kanika Mann) समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से इस शाम को और भी खास बना दिया.
:
Maatrubhumi: Salman Khan की 'मातृभूमि' की रिलीज पर लगा ब्रेक, CBFC की देरी बनी कारण
Alpha: 'ऐल्फा' से लीक हुआ Hrithik Roshan का कैमियो, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Bollywood Awards 2026 | Red Carpet | Bollywood celebrities | TV Celebrities | Celebrity style showcase not present in content

