Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Vashu Bhagnani संग 100 करोड़ रुपये के कथित विवाद पर PVR Inox Pictures ने दी सफाई

Vashu Bhagnani संग 100 करोड़ रुपये के कथित विवाद पर PVR Inox Pictures ने दी सफाई

Vashu Bhagnani: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों निर्माता वाशु भगनानी (Vashu Bhagnani) का नाम लगातार विवादों के चलते सुर्खियों में बना हुआ है. पहले 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर शुरू हुआ कॉपीराइट विवाद चर्चा में रहा, जिसमें उन्होंने 'बीवी नंबर 1' के चर्चित गानों के कथित अनधिकृत इस्तेमाल का आरोप लगाया था.

वहीं अब सोशल मीडिया पर एक नई खबर ने हलचल मचा दी है. वायरल रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि PVR INOX Ltd. और वाशु भगनानी के बीच करोड़ों रुपये के कथित बकाये को लेकर विवाद चल रहा है, जो कानूनी मोड़ ले सकता है. हालांकि, बढ़ती अटकलों के बीच अब PVR INOX Ltd. ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए स्थिति को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

Chunnari Chunnari Row: 'चुनरी चुनरी' विवाद के बीच वरुण धवन के सपोर्ट में उतरे अनु मलिक, कहा- 'कुछ भी नेगेटिव नहीं देखना चाहता'

पीवीआर इनॉक्स पिक्चर्स ने वाशु भगनानी को लेकर कही ये बात

आपक बता दें कि पीवीआर इनॉक्स पिक्चर्स ने ऑफिशियल स्टेटमेंट शेयर करते हुए लिखा, "हमने हाल ही में हमारे और मिस्टर वाशु भगनानी के बारे में एक मीडिया रिपोर्ट देखी है. यह कहानी गुमराह करने वाली और अंदाज़े पर आधारित है और इसमें दोनों पार्टियों के बीच के रिश्ते या सच्चाई को नहीं दिखाया गया है. PVR INOX पिक्चर्स और भगनानी परिवार के बीच सालों से चले आ रहे, अच्छे प्रोफेशनल रिश्ते हैं जो सालों के सहयोग और आपसी सम्मान पर बने हैं".

PVR Inox Pictures ने की जैकी भगनानी की तारीफ

इसके साथ- साथ पीवीआर इनॉक्स पिक्चर्स ने आगे लिखा कि, "हम अपनी कंपनियों के बीच सभी डीलिंग्स में जैकी भगनानी के प्रोफेशनलिज़्म की भी तारीफ़ करना चाहते हैं. वाशु जी की विरासत को आगे बढ़ाने का उनका कमिटमेंट हमेशा साफ़ रहा है. उनके साथ हमारी बातचीत हमेशा कंस्ट्रक्टिव और कोलेबोरेटिव रही है और हम इतने सालों में बने पॉज़िटिव रिश्ते को बहुत महत्व देते हैं"हम अपने इंडस्ट्री पार्टनर्स के साथ मज़बूत रिश्ते बनाए रखने और ट्रांसपेरेंसी और प्रोफेशनलिज़्म के साथ अपना बिज़नेस चलाने के लिए कमिटेड हैं. हम मीडिया आउटलेट्स से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे पूरी जांच-पड़ताल करें और बिना वेरिफ़ाई की गई रिपोर्ट्स के आधार पर नतीजे निकालने से बचें".

वाशु भगनानी को लेकर आई थी ये खबरें

दरअसल, इससे पहले खबरें आई थी कि, 'PVR Inox Ltd, जिसकी एक डिस्ट्रीब्यूशन ब्रांच PVR Inox Pictures भी है. PVR Inox Ltd ने वाशु भगनानी के प्रोडक्शन हाउस, पूजा एंटरटेनमेंट के साथ तीन फिल्मों का अरेंजमेंट किया था। इस समझौते के तहत PVR Inox Pictures ने कथित तौर पर पूजा एंटरटेनमेंट को रिफंडेबल एडवांस के तौर पर लगभग 100 करोड़ रुपये दिए थे और 'मिशन रानीगंज', 'गणपत' और 'बड़े मियां छोटे मियां' को रिलीज़ करने के लिए सहमत हो गई थी. समझौता यह था कि अगर फिल्में उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं दे पाईं, तो पूजा एंटरटेनमेंट बकाया रकम वापस कर देगा'.

Peddi: 'पेड्डी' को लेकर Ram Charan ने दिया ये हिंट, प्रेस मीट में जान्हवी कपूर ने की डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना की तारीफ

100 करोड़ के मामले में घिरे वाशु भगनानी?

इसके साथ- साथ सूत्र ने आगे शेयर किया था कि, 'तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं और इंडिया बॉक्स ऑफिस पर लगभग 100 करोड़ रुपये ही कमा पाईं. PVR Inox Pictures ने कथित बकाया रकम की रिकवरी के लिए बार-बार फॉलो-अप किया. बकाया रकम लगभग Rs. 50 करोड़ के आसपास मानी जाती है, हालांकि इस आंकड़े को इंडिपेंडेंटली वेरिफाई नहीं किया जा सका. बार-बार फॉलो-अप के बावजूद रिकवरी की कोशिशों का कोई पॉजिटिव या असरदार नतीजा नहीं निकला. PVR Inox Pictures अब कथित बकाया रकम की रिकवरी के लिए लीगल कार्रवाई शुरू करने पर गंभीरता से विचार कर रही है'.

Ajith Kumar Mother Mohini Mani Dies: एक्टर अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का हुआ निधन, चेन्नई में होगा अंतिम संस्कार

वाशु भगनानी ने 'है जवानी तो इश्क होना है' के मेकर्स पर किया मुकदमा

आपको बता दें कि वकील वी के दुबे एसोसिएट्स के ज़रिए दायर इस मुकदमे में फिल्म और इसके प्रमोशनल मटीरियल, जिसमें दो विवादित गाने 'चुनरी चुनरी' और 'इश्क सोना है' शामिल हैं की रिलीज़, डिस्ट्रीब्यूशन, दिखाने, स्ट्रीमिंग और आगे कमर्शियल इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए तुरंत और बड़े पैमाने पर रोक लगाने की मांग की गई है.

400 करोड़ के कानूनी विवाद में फंसी 'बीवी नंबर 1'

इसके साथ- साथ इस केस के बारे में बताते हुए भगनानी के वकील ने न्यूज़ एजेंसी ANI को बताया, 'हमने टिप्स म्यूज़िक कंपनी पर 400 करोड़ रुपये के दावे के साथ केस किया है. कई दिनों से कानूनी लड़ाई बढ़ रही थी, और म्यूज़िशियन के राइट्स सेटल होने को तैयार नहीं थे. पहले, फ़िल्मों के राइट्स एग्रीमेंट पर आधारित होते थे. आज, म्यूज़िक कंपनियाँ बड़े प्रोड्यूसर या लिरिसिस्ट से गाने खरीदती हैं जो उन्हें लिखते या बनाते हैं. उस समय, टिप्स के साथ एग्रीमेंट में सिर्फ़ ऑडियो राइट्स शामिल थे. 2018 में, टिप्स ने हमें विज़ुअल राइट्स के लिए ईमेल किया था. वाशु भगनानी ने उन्हें जवाब दिया था, लेकिन उनकी बातचीत सेटल नहीं हुई'.

Divyanka Tripathi Discharged: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने दिखाई जुड़वां बेटों की झलक, एक्ट्रेस हुई हॉस्पिटल से डिस्चार्ज

क्या है मामला?

दरअसल, डेविड धवन की अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' कानूनी विवादों में घिर गई है. वाशु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट ने आरोप लगाया है कि फिल्म में 'बीवी नंबर 1' के दो गानों का इस्तेमाल बिना वैध अधिकारों के किया गया है. प्रोडक्शन हाउस ने मांग की है कि इन गानों को फिल्म और उसके सभी प्रमोशनल मटीरियल से तुरंत हटाया जाए. इतना ही नहीं, फिल्म का टाइटल भी विवाद का कारण बन गया है, क्योंकि यह 'इश्क सोना है' गाने से प्रेरित बताया जा रहा है. पूजा एंटरटेनमेंट ने मेकर्स से टाइटल बदलने की भी मांग की है. साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि टिप्स इंडस्ट्रीज और डेविड धवन उनकी शर्तें नहीं मानते, तो उन पर ₹100 करोड़ अतिरिक्त हर्जाने का दावा किया जाएगा.

कब रिलीज़ होगी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Release Date)

फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बॉबी देओल की 'बंदर' से क्लैश करेंगी. फिल्म में मौनी रॉय, चंकी पांडे, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, राकेश बेदी और अली असगर भी अहम किरदारों में हैं. इसे रमेश तौरानी के टिप्स फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है.

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. PVR Inox Pictures चर्चा में क्यों है? (Why is PVR Inox Pictures in the news?)

PVR INOX Pictures ने फिल्म निर्माता Vashu Bhagnani से जुड़े कथित 100 करोड़ रुपये के विवाद पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए बयान जारी किया है.

2. रिपोर्ट्स में क्या दावा किया गया था? (What were the reports claiming?)

रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि PVR Inox Pictures और वाशु भगनानी के बीच किसी फिल्मी कारोबारी समझौते से जुड़े कथित बकाये को लेकर मतभेद हैं.

3. PVR Inox Pictures ने क्या कहा? (What did PVR Inox Pictures say?)

कंपनी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर मामले को लेकर चल रही अटकलों और चर्चाओं पर अपना पक्ष रखा है.

4. क्या 100 करोड़ रुपये का कोई कानूनी मामला आधिकारिक रूप से पुष्टि हुआ है? (Is there an officially confirmed ₹100 crore legal case?)

किसी भी वित्तीय या कानूनी मामले की सटीक स्थिति आधिकारिक दस्तावेजों, बयानों और कानूनी रिकॉर्ड्स के आधार पर ही तय की जानी चाहिए.

5. वाशु भगनानी कौन हैं? (Who is Vashu Bhagnani?)

Vashu Bhagnani बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता हैं, जिन्होंने कई सफल फिल्मों का निर्माण किया है.

फिल्मी दुनिया से जुड़े रहने के लिए Whatsapp channelMayapuri Magazineको अभी Follow करें।

Tags : Vashu Bhagnani films | Vashu Bhagnani news | Vashu Bhagnani film Coolie No 1 | Vashu Bhagnani Slams David Dhawan | pvr inox latest news | pvr inox news in hindi | pvr inox subscription news today | pvr inox monthly subscription price | pvr inox monthly subscription

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri