Awarapan 2 First Song Ve Junoon Out: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की 'आवारापन 2'(Awarapan 2) का टीज़र रिलीज़ होने के बाद से ही फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है.
यूट्यूब पर नंबर-1 ट्रेंड करने वाले इस टीज़र को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला. अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'वे जुनून' (Ve Junoon) रिलीज कर फैंस को एक और खास तोहफा दिया है.
शिवम पंडित के इमोशनल सफर को दर्शाता है सॉन्ग 'वे जुनून'
फिल्म की रिलीज़ से पहले मेकर्स ने पहला गाना 'वे जुनून' जारी कर दिया है. विशेष फ़िल्म्स और सोनी म्यूज़िक इंडिया के बैनर तले रिलीज़ हुए इस गाने को मिथुन ने संगीतबद्ध किया है, जबकि इसके बोल सईद क़ादरी ने लिखे हैं. सुबोध शर्मा की आवाज़ से सजे इस ट्रैक में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और श्रेया सरन की शानदार केमिस्ट्री और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस देखने को मिल रही है.'वे जुनून' शिवम पंडित के उस भावनात्मक सफर को दर्शाता है, जहां वह अपने सबसे गहरे डर का सामना करता है और यह सोचता है कि क्या प्यार कभी उसकी मंज़िल था भी या नहीं. यह गीत उसके जीवन के एक अहम मोड़ को सामने लाता है और आगे आने वाली कहानी की भावनात्मक नींव तैयार करता है.
इस दिन रिलीज होगी 'आवारापन 2' (Awarapan 2 Release Date)
'आवारापन 2' 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, शबाना आज़मी, सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली, अतुल कुमार और अनिरुद्ध रावल प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे.
संगीतकार मिथुन ने 'वे जुनून' को लेकर दिया बयान
संगीतकार मिथुन ने कहा, "आवारापन 2 का संगीत तैयार करना हमारे बीच मौजूद एक बेहद खास रचनात्मक तालमेल का नतीजा है. विशेष एक बेहद भावनात्मक दुनिया रचते हैं और क़ादरी साहब में सबसे जटिल भावनाओं को बेहद सरल और निजी शब्दों में ढाल देने की अद्भुत क्षमता है. 'वे जुनून' के लिए हमें ऐसी आवाज़ चाहिए थी जिसमें दर्द, संवेदनशीलता और एक अलग तरह की मजबूती साथ-साथ महसूस हो. जब हमने सुबोध को सुना तो उनकी आवाज़ की सच्चाई तुरंत इस गीत की भावना से जुड़ गई. मेरे लिए वही सहज जुड़ाव सबसे अहम था".
Satluj Movie: 'सतलुज' हटाने पर भड़के सिख संगठन, फिल्म को री-रिलीज करने की उठी मांग
निर्माता विशेष भट्ट ने सॉन्ग को लेकर शेयर किए अपने विचार
निर्माता विशेष भट्ट ने कहा, "आवारापन का संगीत पूरी एक पीढ़ी की भावनात्मक यादों का हिस्सा है. आवारापन 2 के लिए वही जादू दोबारा रचने के लिए हमें मिथुन की संगीतात्मक समझ और सईद क़ादरी की शायरी की गहराई की ज़रूरत थी. 'वे जुनून' उसी रचनात्मक उत्कृष्टता का परिणाम है, जिसे सुबोध की आवाज़ ने एक नई ऊंचाई दी है. उनकी आवाज़ में एक ऐसी सच्चाई और कच्चापन है जिसे अनुभव से नहीं सीखा जा सकता. या तो वह आपके भीतर होता है या नहीं होता. और सुबोध में वह खूबी है".
साल 2007 में रिलीज हुई थी फिल्म 'आवारापन'
'आवारापन' मुकेश भट्ट द्वारा निर्मित और मोहित सूरी द्वारा निर्देशित 2007 की एक भारतीय इस आवारापन फिल्म की ये पहली किश्त है एक्शन फिल्म है. फिल्म में इमरान हाशमी, श्रिया सरन, मृणालिनी शर्मा और आशुतोष राणा हैं. विशेष फिल्म्स के बैनर तले 29 जून 2007 को भारत में रिलीज हुई आवारापन को व्यापक प्रशंसा मिली, हालांकि यह फिल्म वित्तीय विफलता थी. इस फिल्म की सफलता का श्रेय ज्यादातर इसके लोकप्रिय संगीत स्कोर को दिया गया. फिल्म एक कल्ट क्लासिक बन गई और हाशमी के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के रूप में तैयार की गई. कई इसे इमरान और मोहित सूरी के करियर की बेस्ट फिल्म मानते हैं. फिल्म 'आवारापन' 29 जून 2007 को रिलीज हुई थी.
Frequently Asked Questions (FAQ)
1. 'आवारापन 2' का पहला गाना कौन सा है? (What is the first song of Awarapan 2?)
फिल्म 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' रिलीज़ कर दिया गया है.
2. 'वे जुनून' गाना किसने रिलीज़ किया है? (Who has released 'Ve Junoon'?)
इस गाने को विशेष फिल्म्स और सोनी म्यूज़िक इंडिया ने रिलीज़ किया है.
3. 'वे जुनून' का संगीत किसने तैयार किया है? (Who composed the music for 'Ve Junoon'?)
गाने का संगीत मिथुन ने कंपोज किया है.
4. 'वे जुनून' के बोल किसने लिखे हैं? (Who wrote the lyrics of 'Ve Junoon'?)
इस गाने के बोल सईद क़ादरी ने लिखे हैं.
5. 'वे जुनून' को किसने गाया है? (Who is the singer of 'Ve Junoon'?)
इस गाने को सुबोध शर्मा ने अपनी आवाज़ दी है.
Tags : Awarapan 2 Official Teaser | Awarapan 2 Official Trailer | Awarapan 2 Teaser | Awarapan 2 Trailer | Emraan Hashmi movies | emraan hashmi movie

