Dailyhunt
व्हाइट थीम में Divyanka Tripathi ने किया बेबी बंप फ्लॉन्ट, सितारों ने बढ़ाया जश्न

व्हाइट थीम में Divyanka Tripathi ने किया बेबी बंप फ्लॉन्ट, सितारों ने बढ़ाया जश्न

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) अपनी जिंदगी के एक बेहद खास और खूबसूरत दौर से गुजर रही हैं. शादी के करीब 10 साल बाद वह मां बनने जा रही हैं और इसी खुशी में रविवार को उनका बेबी शावर बेहद धूमधाम से आयोजित किया गया.

इस खास मौके पर उनके पति विवेक दहिया समेत टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए. व्हाइट थीम पर आयोजित इस सेलिब्रेशन में प्यार, खुशी और ग्लैमर-तीनों का शानदार मेल देखने को मिला.

व्हाइट गाउन में दिखी दिव्यांका

बेबी शावर में दिव्यांका व्हाइट गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं. चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान और ग्लो के साथ उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया. बड़े-बड़े ईयरिंग्स और ओपन हेयर लुक ने उनके स्टाइल को और भी ग्रेसफुल बना दिया. वह हर पल को एंजॉय करती दिखीं और पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए.

विवेक दहिया (Vivek Dahiya)

विवेक ब्लू एंड व्हाइट सूट में काफी डैशिंग लगे. इस दौरान उनका केयरिंग और रोमांटिक अंदाज साफ नजर आया. उन्होंने दिव्यांका का हाथ थामकर उनके साथ डांस किया और खास परफॉर्मेंस भी दी, जिसने सभी का दिल जीत लिया.

दिव्यांका की मां

थीम के मुताबिक दिव्यांका की मां व्हाइट साड़ी में नजर आईं. उनका सिंपल और एलिगेंट लुक बेहद खूबसूरत था. बेटी के इस खास मौके पर उनकी खुशी साफ झलक रही थी और उन्होंने दिव्यांका के साथ कई प्यारे पोज भी दिए.

एकता कपूर (Ekta Kapoor)

इस खास मौके पर फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर डिज़ाइनर आउटफिट में बेहद स्टाइलिश नजर आईं. उनके खुले बाल और सॉफ्ट मेकअप ने उनके लुक को और भी एलिगेंट और ग्रेसफुल बना दिया.

धीरज और विन्नी अरोड़ा

इस खास मौके पर धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) और विन्नी अरोड़ा (Vinny Arora)की जोड़ी भी बेहद शानदार लगी. दोनों ने अपने स्टाइलिश अंदाज से पार्टी में चार चांद लगाए. साथ ही, विवेक और धीरज की दोस्ती की झलक भी इस मौके पर देखने को मिली.

नीना कुलकर्णी (Neena Kulkarni)

दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन मां नीना कुलकर्णी भी बेबी शावर का हिस्सा बनीं. सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में नीना ने दिव्यांका की मां का किरदार अदा किया था.

Also Read:Akshay Kumar होस्ट Bhooth Bangla ट्रेलर लॉन्च, Priyadarshan कॉमेडी में Paresh Rawal, Tabu, Rajpal फिर से साथ

रुहानिका धवन (Ruhanika Dhawan)

'ये है मोहब्बतें' की चाइल्ड आर्टिस्ट रुहानिका लाइट येलो ड्रेस में बेहद क्यूट लगीं. दिव्यांका के साथ उनका खास बॉन्ड इस इवेंट में भी साफ नजर आया.

आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri)

आकांक्षा पुरी येलो आउटफिट में काफी स्टाइलिश नजर आईं. उनका ब्राइट और फ्रेश लुक इस व्हाइट थीम पार्टी में अलग ही चमक बिखेर रहा था.

श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya)

टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इस खास मौके पर ब्लू बॉडीहगिंग ड्रेस में नजर आईं, जिसमें उनका ग्लैमरस और कॉन्फिडेंट अंदाज साफ झलक रहा था. उन्होंने अपने लुक को मिनिमल एक्सेसरीज और सटल मेकअप के साथ कम्प्लीट किया, जो उनके ओवरऑल स्टाइल को और भी एलीगेंट बना रहा था.

Also Read:Samay Raina ने Amitabh Bachchan को किया रोस्ट, KBC में दादी को लेकर झूठ का किया खुलासा

कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand)

'बिग बॉस' में नजर आई एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ट्रेडिशनल साड़ी में बेहद ग्रेसफुल नजर आईं. खुले बालों और सॉफ्ट मेकअप के साथ उनका लुक काफी क्लासी और सादगी भरा था, जो इस खास मौके के लिए बिल्कुल परफेक्ट लगा.

अन्य सितारे

इस खास बेबी शावर में हर्षदीप कौर (Harshdeep Kaur), संदीप सिकंद (Sandeep Sikand), अर्चना कोचर (Archana Kochhar) अभय भार्गव ((Neena Kulkarni), रुचिका, विनय और श्याम शर्मा (Shyam Sharma) सहित कई सितारों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. सभी ने मिलकर इस मौके को यादगार बना दिया.

:-

Kartik Aaryan ने खरीदी लग्जरी मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Chand Mera Dil Teaser: अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म 'चांद मेरा दिल' का टीजर हुआ रिलीज

Divyanka Tripathi Baby Shower Party | Tv Actress | Divyanka Tripathi motherhood journey | TV celebrity baby shower

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri