बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अब वोडाफोन आइडिया (Vi) के नए ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं. कंपनी ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए अपनी नई ब्रांड पहचान भी पेश की. इसके तहत पुराने 'V!'
लोगो को बदलकर 'Vi' कर दिया गया है. साथ ही कंपनी ने 'Vi बदल रहा है… तैयार रहिए' टैगलाइन के साथ नया कैंपेन भी शुरू किया है.
Race 4: 'रेस 4' के हीरो होंगे Aamir Khan?, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने बताई सच्चाई
वोडाफोन आइडिया ने शाहरुख खान को बनाया नया ब्रांड एंबेसडर (Shah Rukh Khan joins Vodafone Idea)
आपको बता दें शाहरुख खान कंपनी के नए कैंपेन में नजर आएंगे और टेलीकॉम सर्विस को प्रमोट करेंगे. हालांकि, वोडाफोन आइडिया ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि एक्टर के साथ यह साझेदारी कितने समय तक चलेगी. यह ऐलान ऐसे वक्त हुआ है, जब आदित्य बिड़ला ग्रुप समर्थित कंपनी प्रतिस्पर्धी टेलीकॉम बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है. कंपनी अगले तीन वर्षों में करीब 45,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित पूंजीगत खर्च के लिए फंड जुटाने पर भी काम कर रही है.
अभिजीत किशोर ने वोडाफोन आइडिया को लेकर शेयर किए अपने विचार
वोडाफोन आइडिया के CEO अभिजीत किशोर ने कहा, 'यह सिर्फ एक लोगो रिफ्रेश नहीं है, यह उस डेवलपमेंट का पहला एक्सप्रेशन है जो हम Vi ब्रांड में ला रहे हैं. यह Vi के लिए हमारी एम्बिशन और टेलीकॉम को आकार देने के हमारे कमिटमेंट को दिखाता है - एक ऐसा एक्सपीरियंस जो हमारे कस्टमर्स के लिए ज़िंदगी को और फायदेमंद और पॉसिबिलिटीज से भरा बनाता है.'
Madgaon Express 2: 'मडगांव एक्सप्रेस 2' का इंतजार हुआ खत्म, 2027 में शुरू होगी शूटिंग
अभिजीत किशोर ने कंपनी के प्लान के बारे में की बात
अभिजीत किशोर ने आने वाले हफ़्तों के लिए कंपनी के प्लान के बारे में बताते हुए कहा, 'आने वाले हफ़्तों में, यह बदलाव स्ट्रेटेजिक लॉन्च, नए कैंपेन और कई तरह के अनुभवों के साथ आएगा, जो यह तय करेंगे कि हम अपने कस्टमर्स के साथ कैसे जुड़ते हैं. नई पहचान में उम्मीद है-आज जो कुछ भी मुमकिन है, उसके लिए उम्मीद, और इससे भी ज़रूरी बात यह है कि हम एक टेक कंपनी के तौर पर भविष्य में अपने रिटेल कस्टमर्स और एंटरप्राइज़ेज़ दोनों के लिए क्या ला सकते हैं.'
Vi को SBI से फंडिंग की उम्मीद
वोडाफोन आइडिया की यह घोषणा ऐसे वक्त हुई है. जब कंपनी अपने नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर फंड जुटाने में लगी है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से वित्तीय मदद लेने के करीब थी, जबकि उसके प्रमोटर्स ने प्रस्तावित कर्ज के लिए गारंटी दी थी. जून तिमाही में कंपनी ने बैंक-फंडेड और नॉन-फंडेड सुविधाओं के माध्यम से 6,400 करोड़ रुपये जुटाए. यह उसके 35,000 करोड़ रुपये के फंडरेजिंग लक्ष्य की पहली बड़ी किस्त थी.
Malamaal Weekly 2: 'मालामाल वीकली 2' में नजर आएंगी ईशा देओल और सोनिया बंसल
'किंग' में नजर आएंगे शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Upcoming Films)
अगर बात हम शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की करें तो एक्टर बहुत जल्द फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे. सिद्धार्थ के डायरेक्शन में बनी 'किंग' इस साल 24 दिसंबर को रिलीज होगी. सिद्धार्थ आनंद (siddharth anand) द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी और अभय वर्मा जैसे कई सितारे शामिल हैं. शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान के रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और जियो स्टूडियोज़ ने मिलकर किंग को प्रोड्यूस किया है. इसे सुजॉय घोष, सागर पंड्या और सुरेश नायर ने मिलकर लिखा है और डायलॉग अब्बास टायरवाला ने लिखे हैं. 'किंग' को एक गैंगस्टर थ्रिलर बताया जा रहा है. एक्टर की आखिरी रिलीज़ डंकी थी, जो 2023 में बड़े पर्दे पर आई थी.
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. Vodafone Idea ने किसे अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है? (Who is Vodafone Idea's new brand ambassador?)
Ans: Vodafone Idea ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है.
Q2. Vodafone Idea ने अपना नया लोगो क्या लॉन्च किया है? (What is Vodafone Idea's new logo?)
Ans: कंपनी ने पुराने 'V!' लोगो की जगह नया 'Vi' लोगो लॉन्च किया है.
Q3. Vodafone Idea का नया ब्रांड कैंपेन क्या है? (What is Vodafone Idea's new brand campaign?)
Ans: कंपनी ने 'Vi बदल रहा है… तैयार रहिए' नाम से नया ब्रांड कैंपेन शुरू किया है.
Q4. शाहरुख खान Vodafone Idea के लिए क्या करेंगे? (What will Shah Rukh Khan do for Vodafone Idea?)
Ans: शाहरुख खान कंपनी के नए कैंपेन के तहत Vodafone Idea की टेलीकॉम सेवाओं को एंडोर्स करेंगे.
Q5. शाहरुख खान और Vodafone Idea की साझेदारी कितने समय तक चलेगी? (How long will Shah Rukh Khan remain Vodafone Idea's brand ambassador?)
Ans: कंपनी ने इस साझेदारी की निश्चित अवधि नहीं बताई है. हालांकि, शाहरुख खान कैंपेन की अवधि तक ब्रांड एंबेसडर रहेंगे.

