Yeh Prem Mol Liya: सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ये प्रेम मोह माया है' ( Yeh Prem Moh Maya Hai) को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और शरवरी वाघ (Sharvari) लीड रोल में नजर आएंगे.
गुरुवार रात को, मेकर्स ने अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली. जिसकी तस्वीरें दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. उन्होंने सेट से कई खास तस्वीरें शेयर करते हुए फिल्म की पूरी टीम और निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ काम करने के अनुभव को यादगार बताया.
अनुपम खेर ने सूरज बड़जात्या के लिए लिखा इमोशनल नोट
आपको बता दें अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपडेट शेयर किया, साथ ही फिल्म के सफर और अपने लंबे समय के साथी सूरज बड़जात्या पर एक दिल को छू लेने वाला नोट भी लिखा. उन्होंने लिखा, "शूटिंग के आखिरी दिन की कुछ BTS तस्वीरें शेयर करते हुए, अनुपम ने लिखा, 'और यह रैप हो गया. कल रात, हमने सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोह माया है' की पिक्चर रैप पूरी कर ली. मैं सूरज को तब से जानता हूँ जब वह मेरी पहली फ़िल्म, सारांश में असिस्टेंट थे. तब से, हमने आठ से ज़्यादा फ़िल्मों का सफ़र एक साथ किया है. उन्हें हमारे समय के सबसे महान कहानीकारों में से एक बनते देखना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है".
अनुपम खेर ने सूरज बड़जात्या को लेकर कही ये बात
अपनी बात को जारी रखते हुए अनुपम खेर ने आगे लिखा, "ऐसी दुनिया में जहां सिनेमा, बाकी सब चीज़ों की तरह, लगातार बदल रहा है, सूरज खूबसूरती से एक जैसे रहे हैं. उन्होंने ईमानदारी या इमोशन से कभी समझौता किए बिना भारतीय परिवारों, रिश्तों, दया और मूल्यों की भावना को बचाया और मनाया है. यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी फ़िल्में सिर्फ़ मनोरंजन नहीं करतीं, वे हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बन जाती हैं".
Kangana Ranaut Generation Gutter Row: सौरव दास ने कंगना रनौत पर साधा निशाना, कहा- 'इनको गूगल भी...'
'कुछ सफ़र एक रैप के साथ खत्म होते हैं'- अनुपम खेर
इसके साथ- साथ अनुपम खेर ने आगे लिखा, "'ये प्रेम मोह माया है' उस असाधारण सफ़र का एक और खूबसूरत चैप्टर है. यह दिल, ग्रेस और एक ऐसी कहानी वाली फ़िल्म है जिसने मुझे पहले नरेशन से ही गहराई से छू लिया. एक और यादगार अनुभव के लिए धन्यवाद, सूरज. शानदार कास्ट और क्रू को उनके प्यार, लगन और प्यार के लिए धन्यवाद, जिसने सेट पर हर दिन को इतना खास बना दिया. अब, मैं आप सभी के 'यह प्रेम मोल लिया' के जादू का अनुभव करने का इंतज़ार नहीं कर सकता!!! कुछ सफ़र एक रैप के साथ खत्म होते हैं. खूबसूरत सफ़र तब शुरू होते हैं जब वे दर्शकों तक पहुँचते हैं. हर हर महादेव".
'ये प्रेम मोल लिया' की स्टारकास्ट (Yeh Prem Moh Maya Hai Starcast)
'ये प्रेम मोल लिया' में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ के अलावा शाद रंधावा, अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा जैसी शानदार कास्ट है. यह फिल्म राजश्री प्रोडक्शंस, महावीर जैन फिल्म्स और अनीता गुरनानी की जॉइंट प्रेजेंटेशन है. हिमेश रेशमिया को इस फिल्म के लिए म्यूजिक कंपोजर के तौर पर साइन किया गया है, जो इस साल 27 नवंबर को थिएटर में रिलीज होने वाली है.
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. 'ये प्रेम मोल लिया' चर्चा में क्यों है? (Why is Yeh Prem Mol Liya in the news?)
उत्तर: फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है और अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है.
Q2. फिल्म में मुख्य भूमिका कौन निभा रहे हैं? (Who are the lead actors in Yeh Prem Mol Liya?)
उत्तर: फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगे.
Q3. 'ये प्रेम मोल लिया' का निर्देशन किसने किया है? (Who is directing Yeh Prem Mol Liya?)
उत्तर: फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है.
Q4. शूटिंग पूरी होने पर अनुपम खेर ने क्या शेयर किया? (What did Anupam Kher share after the shoot wrapped?)
उत्तर: उन्होंने सेट से कई तस्वीरें साझा कीं और पूरी टीम के साथ अपने अनुभव को लेकर एक भावुक नोट लिखा.
Q5. अनुपम खेर ने सूरज बड़जात्या के बारे में क्या कहा? (What did Anupam Kher say about Sooraj Barjatya?)
उत्तर: उन्होंने सूरज बड़जात्या की जमकर तारीफ की और उनके साथ काम करने को यादगार अनुभव बताया.
Tags : Yeh Prem Mol Liya | Yeh Prem Mol Liya release date | Anupam Kher | aayushmaan khurana | Sharvari | director sooraj barjatya | sooraj barjatya news | Sooraj Barjatya film

