बलौदाबाजार, 03 मई 2026
जिला मुख्यालय स्थित चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में बलौदाबाजार के पूर्व विधायक (1977-80), अधिवक्ता एवं समाजसेवी स्वर्गीय पं. बंशराज तिवारी की स्मृति में उनकी जन्मजयंती के अवसर पर 6 मई को 20वां निःशुल्क रोग निदान शिविर आयोजित किया जाएगा।
यह शिविर पिछले 20 वर्षों से लगातार उनके पुत्र डॉ. प्रमोद तिवारी द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिससे अब तक हजारों मरीज लाभान्वित हो चुके हैं।
एक दिवसीय इस शिविर में सामान्य रोगों के साथ स्त्रीरोग, नेत्ररोग, दंतरोग, अस्थि रोग, उदर रोग, श्वसन रोग, रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच निःशुल्क की जाएगी। इसके अलावा हाइड्रोसिल, हर्निया एवं बवासीर के मरीजों का ऑपरेशन भी किया जाएगा।
शिविर में आवश्यकतानुसार खून की जांच, एक्स-रे, सोनोग्राफी, ईसीजी तथा दवा वितरण की सुविधा भी पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। गंभीर मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श एवं संभावित उपचार की जानकारी दी जाएगी।
इस सेवा कार्य में डॉ. नितिन तिवारी, डॉ. गीतिका शंकर तिवारी, डॉ. सुकृति तिवारी सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
यह शिविर 6 मई (बुधवार) को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होगा। मरीजों का पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। आयोजकों ने अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों से इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
Share

