Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
240 ई-बसों को कैबिनेट की मंजूरी: सड़कों पर उतरेगा ग्रीन ट्रांसपोर्ट मिशन, केदार कश्यप बोले-'बदलेगी शहरों की तस्वीर'

240 ई-बसों को कैबिनेट की मंजूरी: सड़कों पर उतरेगा ग्रीन ट्रांसपोर्ट मिशन, केदार कश्यप बोले-'बदलेगी शहरों की तस्वीर'

Media24News 3 months ago

सतीश शर्मा

रायपुर, 09 जून 2026

त्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद् द्वारा राज्य के चार प्रमुख शहरों में 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के निर्णय का स्वागत करते हुए परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार नागरिकों को सुरक्षित, सुलभ और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

कैबिनेट के इस निर्णय से शहरी परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

केदार कश्यप ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं प्रदूषण में कमी लाने और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने में भी यह पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। राज्य सरकार का प्रयास है कि सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुविधाजनक, भरोसेमंद और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि ई-बसों के संचालन से शहरों में आवागमन आसान होगा तथा आम नागरिकों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त परिवहन सेवा का लाभ मिलेगा। यह पहल प्रदेश में हरित परिवहन को बढ़ावा देने के साथ-साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किए जा रहे शहरी बुनियादी ढांचे का भी हिस्सा है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार परिवहन क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार कर रही है। 240 ई-बसों का संचालन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे प्रदेश के नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।

Share

पढ़ें घबराने की जरूरत नहीं: छत्तीसगढ़ में 11 करोड़ लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल का भंडार, सरकार ने कहा- सप्लाई पूरी तरह सामान्य

Post navigation

सूरजपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 8 वाहन जब्त; कोयला और रेत के अवैध परिवहन पर कसा शिकंजासीएम हेल्पलाइन का जायजा लेने पहुंचे विष्णुदेव साय: कॉलर से की सीधी बात, बोले—'हर शिकायत का होगा समयबद्ध समाधान'
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Media24News