Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बहन की अस्थियां विसर्जित करने आया भाई नदी में डूबा: नहाते समय गहरे पानी में गया, एनीकट के नीचे भंवर में फंसा, तलाश जारी

बहन की अस्थियां विसर्जित करने आया भाई नदी में डूबा: नहाते समय गहरे पानी में गया, एनीकट के नीचे भंवर में फंसा, तलाश जारी

Media24News 2 weeks ago

रायपुर, 29 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के दिन राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। महादेव घाट पर बहन की अस्थियां विसर्जित करने पहुंचे 35 वर्षीय युवक की खारुन नदी में डूबने से मौत की आशंका है।

हादसे के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम ने गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू कर दी है, लेकिन देर शाम तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका।

मृतक की पहचान रायपुरा के सतनामी पारा निवासी युधिष्ठिर सारंग (35) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, युधिष्ठिर अपने जीजा और अन्य परिजनों के साथ बहन की अस्थियां विसर्जित करने महादेव घाट पहुंचा था। परिवार ने विधि-विधान से अस्थि विसर्जन किया। इसके बाद युधिष्ठिर नदी में नहाने के लिए उतर गया।

बताया जा रहा है कि नदी में पानी का बहाव तेज था। नहाने के दौरान युधिष्ठिर अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और एनीकट के नीचे बने भंवर की चपेट में आ गया। देखते ही देखते वह पानी में डूब गया। परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे बाहर नहीं निकाला जा सका।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से खारुन नदी में युवक की तलाश शुरू की गई। काफी प्रयास के बावजूद अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। जिस दिन परिवार बहन की अस्थियों का विसर्जन करने पहुंचा था, उसी दिन भाई के नदी में डूबने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Share

Post navigation

CM TODAY SCHEDULE: मुख्यमंत्री साय आज भाजपा की प्रदेश कार्यशाला में होंगे शामिल, शाम को राज्य खेल अलंकरण समारोह में खिलाड़ियों का करेंगे सम्मान, जानें पूरा शेड्यूल…बिलासपुर में गाय पर आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, शिकायत करने पहुंचे लोगों के बीच थाने में पथराव; पुलिस ने आंसू गैस छोड़कर भीड़ खदेड़ी
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Media24News