Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बेमेतरा में सादगी की मिसाल: विधायक दीपेश साहू बैलगाड़ी में बारात लेकर पहुंचे, सामूहिक विवाह में लिए सात फेरे, डिप्टी CM अरुण साव बने बाराती

बेमेतरा में सादगी की मिसाल: विधायक दीपेश साहू बैलगाड़ी में बारात लेकर पहुंचे, सामूहिक विवाह में लिए सात फेरे, डिप्टी CM अरुण साव बने बाराती

Media24News 1 week ago

बेमेतरा, 31 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से विधायक दीपेश साहू ने अपनी शादी को सामाजिक संदेश का माध्यम बनाते हुए सादगी और परंपरा की अनूठी मिसाल पेश की। विधायक दीपेश साहू आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में तरुणा साहू के साथ विवाह बंधन में बंधे।

शादी से पहले उनकी बारात पारंपरिक बैलगाड़ी में निकली, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री बाराती बनकर शामिल हुए। बारात में ग्रामीण संस्कृति और छत्तीसगढ़ी परंपराओं की झलक देखने को मिली।

सामूहिक विवाह होने के बावजूद आयोजन में उत्साह किसी भव्य पारिवारिक शादी से कम नहीं था। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समर्थक और स्थानीय नागरिक इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की भी जानकारी है।

विधायक दीपेश साहू का यह कदम समाज में सादगी, समानता और सामूहिक विवाह जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा देने वाला माना जा रहा है। उनकी इस पहल की प्रदेशभर में सराहना हो रही है।

Share

पढ़ें यौन उत्पीड़न के आरोपों में फंसे IG रतनलाल डांगी हटाए गए: SI की पत्नी की शिकायत के बाद गृह विभाग की कार्रवाई, PHQ में अटैच — अजय यादव बने चंदखुरी पुलिस अकादमी निदेशक

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Media24News