सतीश शर्मा
रायपुर, 03 जून 2026
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित PSC भर्ती घोटाले (2020-22) की जांच में एक बार फिर CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने भिलाई के सेक्टर-10 स्थित पूर्व PSC सचिव जीवन किशोर ध्रुव के आवास पर छापेमारी की है, जहां सुबह से ही जांच जारी है और कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों व फाइलों की गहन जांच की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी को आशंका है कि भर्ती प्रक्रिया में चहेतों को लाभ पहुंचाने और चयन में गड़बड़ी की गई थी। आरोप है कि जीवन किशोर ध्रुव और उनके सहयोगियों ने प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों को फायदा दिलाने में भूमिका निभाई।
इस पूरे मामले में पहले भी CBI ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है। वहीं, इस केस के एक मुख्य आरोपी Taman Singh Sonwani अभी भी जेल में बंद हैं।
CBI की इस नई कार्रवाई से एक बार फिर PSC भर्ती घोटाले की जांच तेज हो गई है, और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
Share
Post navigation
ओडिशा में रोजगार और उद्योग को मिलेगा नया बूस्ट : वेदांता के बड़े निवेश पर CM माझी की सख्त मॉनिटरिंग— हर 15 दिन में होगी समीक्षा
