Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बिलासपुर में भी ED की बड़ी कार्रवाई: सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर-दुकान पर छापा, दस्तावेजों की जांच जारी

बिलासपुर में भी ED की बड़ी कार्रवाई: सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर-दुकान पर छापा, दस्तावेजों की जांच जारी

Media24News 5 months ago

बिलासपुर, 30 अप्रैल 2026

दुर्ग के बाद अब बिलासपुर में भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के प्रमुख सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के ठिकानों पर दबिश दी है। गुरुवार सुबह ED की टीम उनके निवास और दुकान पहुंची, जहां दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, विवेक अग्रवाल की 'श्रीराम ज्वेलर्स' के नाम से मध्यनगरी चौक में ज्वेलरी दुकान संचालित होती है। जांच के दौरान कारोबारी से जुड़े वित्तीय लेन-देन और अन्य दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि विवेक अग्रवाल के भाई विकास अग्रवाल का नाम कथित 2000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में सामने आया है। विकास अग्रवाल को इस मामले में आरोपी अनवर ढेबर का करीबी माना जा रहा है और वह फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

इधर, ED की एक अन्य टीम ने दुर्ग में भाजपा नेता और अमर इंफ्रा के संचालक चतुर्भुज राठी के महेश कॉलोनी स्थित निवास पर भी छापा मारा है। यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना से जुड़े जमीन घोटाले की जांच के सिलसिले में की जा रही है।

ED की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share

पढ़ें वैश्विक तनाव के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल-डीजल पर 10 रुपये उत्पाद शुल्क में कटौती, भाजपा किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य सतीश शर्मा बोले — "आम जनता और किसानों के लिए बड़ी राहत"

Post navigation

मोबाइल मेडिकल यूनिट बनी वनांचलों की संजीवनी : 3.5 माह में 2000 से अधिक ग्रामीणों का मुफ्त इलाज, जनमन योजना से बदली तस्वीररायपुर में गूंजा जल संरक्षण का संदेश: 70 वार्डों में 700 'वॉटर वारियर्स' तैयार होंगे, ग्रीन आर्मी का बड़ा अभियान
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Media24News