मीडिया 24 डेस्क
जांजगीर, 06 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ के बलौदा क्षेत्र के बुचीहरदी गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां बोलेरो और कार की आमने-सामने टक्कर में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, अकलतरा क्षेत्र के अमोरा गांव निवासी रूपेश निर्मलकर अपने बेटे राहुल निर्मलकर, बहू और एक अन्य युवक के साथ रिश्तेदारी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार बुचीहरदी पेट्रोल पंप के पास पुल के करीब पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। इस हादसे में रूपेश निर्मलकर और उनके बेटे राहुल निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहू और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत बलौदा के राजकेशर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं बोलेरो में सवार 9 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार सभी लोग कोरबा की ओर जा रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।
Share
Post navigation
एवरेस्ट फतह के मिशन पर छत्तीसगढ़ की बेटी: अमिता श्रीवास ने CM साय से मुलाकात, 9 अप्रैल को करेंगी ऐतिहासिक चढ़ाईभाजपा स्थापना दिवस पर CM साय ने स्मृति मंदिर में किया पूजन, 'Nation First' के मंत्र के साथ विकसित भारत का लिया संकल्प
