Dailyhunt
CG में परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल : 20 अधिकारियों के तबादले, RTO-ARTO समेत कई जिलों में नई पदस्थापना, देखें आदेश.

CG में परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल : 20 अधिकारियों के तबादले, RTO-ARTO समेत कई जिलों में नई पदस्थापना, देखें आदेश.

Media24News 2 weeks ago

सतीश शर्मा

रायपुर, 30 अप्रैल 2026

त्तीसगढ़ सरकार ने परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार 20 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO), सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) और अन्य अधिकारी शामिल हैं।

तबादला सूची में विवेक सिन्हा, अब्दुल मुजाहिद, मोहन साहू, गौरव साहू, अनिल भगत, प्रकाश रावटे, अतुल असैय्या, योगेश भंडारी, किशनलाल माहौर, शिवभगत रावटे, आनंद शर्मा, अमित प्रकाश कश्यप, रामकुमार ध्रुव, ऋषभ नायडू, गौरव पाटले, चुन्नूलाल देवांगन, रविंद्र ठाकुर, अरविंद भगत, युगेश्वरी वर्मा और विजय निकुंज के नाम शामिल हैं।

आदेश के तहत कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में जिला परिवहन अधिकारी के रूप में भेजा गया है, जबकि कुछ को नवा रायपुर स्थित परिवहन मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। सभी अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share

Post navigation

विधानसभा पहुंचीं मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन : CM विष्णुदेव साय से मुलाकात; महिला अधिकारों पर विशेष सत्र की सराहनाराजनांदगांव में बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी और खेल स्टेडियम : 5 एकड़ भूमि आवंटन पर CM विष्णु देव साय को जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने दिया धन्यवाद
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Media24News