Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
CG में फिर बरसेंगे बादल: अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर के जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी; अब तक 17% कम बरसा पानी

CG में फिर बरसेंगे बादल: अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर के जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी; अब तक 17% कम बरसा पानी

Media24News 6 days ago

सतीश शर्मा

रायपुर, 09 जुलाई 2026

त्तीसगढ़ में तीन दिनों की राहत के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है।

हालांकि बारिश की गतिविधियां बढ़ने के बावजूद प्रदेश में अब तक सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। 1 जून से 8 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में औसतन 239.2 मिमी बारिश हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य रूप से 286.7 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी। यानी अब तक राज्य में करीब 17 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

रायपुर में आज ऐसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मंगलवार को रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कई जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

राज्य के कुछ जिलों में मानसून मेहरबान भी रहा है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अब तक 450.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 84 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा दंतेवाड़ा, मुंगेली, सक्ती, महासमुंद, रायपुर और जांजगीर-चांपा में भी सामान्य से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

सरगुजा में सबसे कम बरसा पानी

वहीं सरगुजा जिले में अब तक केवल 144.4 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 53 प्रतिशत कम है। इसके अलावा कांकेर, जशपुर, कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मोहला-मानपुर-चौकी, कोंडागांव, बेमेतरा, सुकमा और सूरजपुर में भी सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है।

बारिश से बढ़ीं मुश्किलें

लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। बालोद जिले में लगातार बारिश से जमीन धंसने की घटना सामने आई है, जबकि सारंगढ़ के माड़ोसिल्ली झरने का जलस्तर बढ़ने से वहां का प्राकृतिक सौंदर्य और निखर गया है।

मौसम विभाग ने लोगों को अगले कुछ दिनों तक मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने और गरज-चमक के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Share

Post navigation

CM TODAY SCHEDULE: समोदा में विकास कार्यों की देंगे सौगात, फिर रायपुर में 'दीदी के गोठ वार्षिकोत्सव 2026' में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल…MP से मिलने आया था शंकर, धमतरी में मिली मौत: पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत देख पति बना कातिल
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Media24News