Dailyhunt
चप्पल में मोबाइल छिपाकर JEE Mains देने पहुंचा 'मुन्नाभाई': गार्ड की सूझबूझ से खुला राज, आरोपी छात्र गिरफ्तार

चप्पल में मोबाइल छिपाकर JEE Mains देने पहुंचा 'मुन्नाभाई': गार्ड की सूझबूझ से खुला राज, आरोपी छात्र गिरफ्तार

Media24News 2 weeks ago

दुर्ग, 04 अप्रैल 2026/ JEEMains परीक्षा में नकल का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छात्र चप्पल के अंदर मोबाइल छिपाकर परीक्षा केंद्र तक पहुंच गया। पुरानी भिलाई स्थित पार्थिवी इंजीनियरिंग मैनेजमेंट कॉलेज में आयोजित परीक्षा के दौरान गार्ड की सतर्कता से पूरा मामला उजागर हो गया।

जानकारी के मुताबिक, परीक्षा के दौरान आरोपी छात्र ने पहले चेकिंग से बचने के लिए चालाकी दिखाई और चप्पल उतारकर अंदर चला गया। बाद में वॉशरूम जाने के बहाने बाहर निकला और वापस लौटते समय भी जांच से बचने की कोशिश की। लेकिन गार्ड को उसकी चाल पर शक हुआ।

जब गार्ड ने छात्र की चप्पल की जांच की तो अंदर से मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपी ने चप्पल के तलवे को काटकर उसमें मोबाइल रखने के लिए खास जगह बना रखी थी, जिससे वह आसानी से नकल कर सके।

घटना की जानकारी तुरंत परीक्षा प्रबंधन और NTA अधिकारियों को दी गई। इसके बाद छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह घटना परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता की अहमियत को एक बार फिर उजागर करती है।

Share

पढ़ें BIG BREAKING: निजी अस्पतालों ने आज बंद किया आयुष्मान इलाज, 1500 करोड़ का भुगतान अटका; स्वास्थ्य मंत्री बोले—एक हफ्ते में पैसा, इलाज न रोके अस्पताल

Post navigation

खनिज राजस्व में 14% की बड़ी छलांग: ₹16,625 करोड़ की कमाई, तकनीकी सुधारों से चमका छत्तीसगढ़शासकीय जमीन घोटाले पर भाजपा का बड़ा हमला: 'कांग्रेस बन गई अपराधियों की संरक्षक', अवैध खरीदी-बिक्री में पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप, कार्रवाई न होने पर उठे सवाल
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Media24News