धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में घर निर्माण के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। निर्माण कार्य करते समय बांस की चैली से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही जान चली गई।
घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजेंद्र ध्रुव के रूप में हुई है, जो भोथली गांव का निवासी था और पेशे से राजमिस्त्री था। वह गांव में एक मकान के निर्माण कार्य में लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि राजेंद्र बांस की चैली पर चढ़कर ईंट जोड़ने का काम कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा।
हादसे में राजेंद्र को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुरूद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं गांव में भी शोक की लहर है।
Share
Post navigation
मां का दूध कम पड़ा तो खरीदा मिल्क पाउडर… फिर जो हुआ उसने पूरे परिवार को तोड़ दिया, रायपुर में एक्सपायरी प्रोडक्ट पर बवाल'पूरा गांव नहीं, सिर्फ एक वार्ड में हुई कार्रवाई': नकटी मामले पर केदार कश्यप ने कांग्रेस को घेरा, बोले—'गरीबों के नाम पर राजनीति बंद करें'
