Dailyhunt
दिल्ली धमाका: लाल किले के पास कार विस्फोट पर बोले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - 'यह घटना पूरे देश को झकझोर देने वाली, पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना'

दिल्ली धमाका: लाल किले के पास कार विस्फोट पर बोले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - 'यह घटना पूरे देश को झकझोर देने वाली, पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना'

Media24News 6 months ago

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 11 नवम्बर 2025 — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए विस्फोट की घटना को अत्यंत दुखद और हृदय विदारक बताया है। उन्होंने इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह हादसा पूरे देश को झकझोर देने वाला है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार और संबंधित केंद्रीय एजेंसियां स्थिति की सतत समीक्षा कर रही हैं और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

उन्होंने शांति और संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि इस कठिन समय में देश के सभी नागरिक पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Media24News