Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दिल्ली में CM साय ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात: संगठन-सरकार के बेहतर समन्वय पर हुई चर्चा

दिल्ली में CM साय ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात: संगठन-सरकार के बेहतर समन्वय पर हुई चर्चा

Media24News 2 weeks ago

रायपुर/नई दिल्ली, 01 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई।

बैठक के दौरान भाजपा के संगठनात्मक विस्तार, जनसंपर्क अभियानों को गति देने और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर भी मंथन हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन और सरकार के बेहतर तालमेल से विकास कार्यों को और मजबूती मिलेगी तथा जनता के हित में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब भाजपा देशभर में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटी हुई है। ऐसे में मुख्यमंत्री साय और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Share

Post navigation

दीपक बैज के बयान पर केदार कश्यप का पलटवार: बोले- आदिवासी सम्मान का उपहास बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस को बस्तर की नई पहचान से परेशानीमहिलाओं को मिला अपना 'महतारी सदन': बैठकों के लिए भटकना हुआ खत्म, स्व-सहायता समूहों को मिली नई पहचान
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Media24News