Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दुर्ग नगर निगम में महापौर अलका बाघमार की इनोवा में आग, बोनेट से उठी लपटें; कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

दुर्ग नगर निगम में महापौर अलका बाघमार की इनोवा में आग, बोनेट से उठी लपटें; कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

Media24News 1 month ago

दुर्ग, 27 अगस्त 2026

दुर्ग नगर निगम परिसर में गुरुवार सुबह महापौर अलका बाघमार की इनोवा कार में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त वाहन महापौर कक्ष के सामने खड़ा था और महापौर अपने चेंबर में मौजूद थीं।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे वाहन के बोनेट से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग देखकर निगम कर्मचारियों और परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग फैलने की आशंका को देखते हुए आसपास खड़े अन्य वाहनों को तत्काल हटाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। करीब 12 बजे दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की।

प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

बताया गया है कि जिस इनोवा वाहन में आग लगी, उसे नगर निगम ने किराए पर लिया है। समय रहते आसपास के वाहनों को हटाए जाने से आग के ज्यादा फैलने का खतरा टल गया।

Share

Post navigation

YITM बंद होने के बाद 68 BTech छात्रों को राहत, CSVTU ने दुर्ग-भिलाई के तकनीकी संस्थानों में किया ट्रांसफर, 1 सितंबर तक प्रवेश जरूरीरायपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, शिव-हनुमान और साईं बाबा की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त: बजरंग दल-VHP कार्यकर्ता पहुंचे, भारी पुलिस बल तैनात
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Media24News