Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की सड़क हादसे में मौत: उपचुनाव ड्यूटी के बाद हुई भिड़ंत, 2 घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी

ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की सड़क हादसे में मौत: उपचुनाव ड्यूटी के बाद हुई भिड़ंत, 2 घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी

Media24News 3 months ago

कवर्धा, 21 मई 2026

वर्धा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल पुलिस आरक्षक रुपेश राजपूत की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में एक अन्य पुलिसकर्मी समेत दो लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं।

मामला लोहारा थाना क्षेत्र का है, जहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी।

जानकारी के मुताबिक आरक्षक रुपेश राजपूत डीएसबी शाखा में पदस्थ थे। सोमवार को वे साथी आरक्षक रेखूराम धुर्वे के साथ लोहारा नगर पंचायत उपचुनाव से जुड़ी जानकारी जुटाने ड्यूटी पर गए थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान लोहारा नगर पंचायत सीमा के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार युवक को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में आरक्षक रुपेश राजपूत को रायपुर के निजी अस्पताल रेफर किया गया था।

तीन दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद गुरुवार को आरक्षक रुपेश राजपूत ने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में घायल अन्य दो लोगों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

लोहारा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि दो दिन पहले दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हुए थे, जिनमें एक पुलिस जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Share

पढ़ें अमित शाह लेंगे हाई लेवल : नक्सलवाद को लेकर 6 घंटे तक मैराथन बैठक, CM, DCM के साथ गृह विभाग से जुड़े बड़े अधिकारी रहेंगे मौजूद

Post navigation

रायपुर एयरपोर्ट में दर्दनाक हादसा: सीलिंग मरम्मत के दौरान गिरा कर्मचारी, इलाज के दौरान मौत; सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवालझारखंड में नक्सल मोर्चे पर बड़ी जीत: 27 माओवादियों ने किया सामूहिक सरेंडर, हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटे, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Media24News