Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गृहमंत्री अमित शाह से मिले शदाणी दरबार के नवम् पीठाधीश्वर युधिष्ठिर लाल जी महाराज, हुई व्यापक चर्चा

गृहमंत्री अमित शाह से मिले शदाणी दरबार के नवम् पीठाधीश्वर युधिष्ठिर लाल जी महाराज, हुई व्यापक चर्चा

Media24News 1 week ago

नई दिल्ली, 02 जून 2026

दाणी दरबार के नवम् पीठाधीश्वर परम पूज्य युधिष्ठिर लाल जी महाराज ने भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर महाराज श्री ने दरबार तीर्थ की पंचम पीठाधीश्वर परम पूज्य माता हासीदेवी जी की 200वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में प्रकाशित विशेष पुस्तिका एवं स्मृति-चिह्न (लोगो) भेंट कर उनका सम्मान किया।

भेंटवार्ता के दौरान माता हासीदेवी जी के आध्यात्मिक, सामाजिक एवं मानव सेवा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान पर चर्चा हुई। महाराज श्री ने जन्म जयंती वर्ष के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी भी गृह मंत्री को प्रदान की।

इस अवसर पर यह जानकारी दी गई कि भारत सरकार माता हासीदेवी जी की 200वीं जन्म जयंती के सम्मान में ₹200 का विशेष स्मारक सिक्का जारी करेगी। यह सिक्का माता जी के महान व्यक्तित्व, उनकी शिक्षाओं तथा समाज सेवा के प्रति समर्पण को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने का प्रतीक होगा।

गृह मंत्री अमित शाह ने माता हासीदेवी जी के आदर्शों एवं शदाणी दरबार द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए जन्म जयंती समारोह की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।

माता हासीदेवी जी की 200वीं जन्म जयंती को श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाने के लिए देश-विदेश में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Media24News