Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जशपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, आज से 'सुशासन तिहार' की शुरुआत; 10 जून तक लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, खुद करेंगे मॉनिटरिंग

जशपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, आज से 'सुशासन तिहार' की शुरुआत; 10 जून तक लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, खुद करेंगे मॉनिटरिंग

Media24News 2 weeks ago

सतीश शर्मा

रायपुर, 01 मई 2026

त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai शुक्रवार को जशपुर जिले के बगिया के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रदेश में आज 1 मई से 'सुशासन तिहार' की शुरुआत हो रही है, जो 10 जून तक संचालित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान प्रदेशभर के ग्रामीण और शहरी इलाकों में जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। साथ ही सभी संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, ताकि लोगों को त्वरित राहत मिल सके।

उन्होंने बताया कि 'सुशासन तिहार' का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, जिससे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वे स्वयं इस अभियान की निगरानी करेंगे और विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों की समस्याओं का प्रभावी और समयबद्ध समाधान हो।

Share

पढ़ें CM विष्णु देव साय की बड़ी घोषणा — अब 200 यूनिट तक मिलेगा हाफ बिल, 42 लाख उपभोक्ता होंगे लाभान्वित

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Media24News