सतीश शर्मा
रायपुर, 03 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ की मेजबानी में पहली बार आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का समापन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में हुआ। समारोह से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व भारतीय फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया और विश्व चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम ने खिलाड़ियों और खेल व्यवस्था को लेकर अपनी राय रखी।
भूटिया ने कहा कि खिलाड़ियों में क्षमता है, लेकिन मेडल न मिलने के पीछे कोचिंग और प्रबंधन की कमी बड़ी वजह है। उन्होंने चेतावनी दी कि पद पर जमे रहना और नए टैलेंट को आगे न आने देना समस्या है।
वहीं, मैरी कॉम ने खिलाड़ियों को अनुशासन, सही टाइमिंग और सोशल मीडिया के प्रबंधन की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दबाव को संभालना और सही डाइट व ट्रेनिंग जरूरी है, वरना खिलाड़ी अपने प्रदर्शन में पीछे रह सकते हैं।
दोनों महान खिलाड़ियों ने स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों की काबिलियत पर कोई सवाल नहीं है, लेकिन बेहतर व्यवस्था और समाजिक समर्थन के बिना सफलता मुश्किल है।
Share
Post navigation
देवभोग मिल्क पार्लर संघ ने नगर निगम के खिलाफ किया उग्र प्रदर्शन : अधिकारी पर अभद्रता का आरोप, मांगें न मानी तो शहर भर में दुग्ध आपूर्ति ठप करने की चेतावनीअभनपुर पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट ने सुलझाया अंधा कत्ल मामला : प्रेम और विवाद में युवक की हत्या, महिला और नाबालिगों सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
